Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»दिल दहला देने वाला कांड: मां की गोद से मासूम छीनकर 7 लाख में बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़
    छत्तीसगढ़

    दिल दहला देने वाला कांड: मां की गोद से मासूम छीनकर 7 लाख में बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

    News DeskBy News DeskAugust 16, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    दिल दहला देने वाला कांड: मां की गोद से मासूम छीनकर 7 लाख में बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    दुर्ग

    महिला थाना जिला दुर्ग की बड़ी कार्रवाई में नौ माह के मासूम को अपहरण कर बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 5 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें चार को पटना, बिहार से और एक महिला आरोपित को पूर्व में कोण्डागांव से पकड़ा गया था।पुलिस ने बच्चे को सुरक्षित बरामद कर मां के सुपुर्द किया।

    जानकारी के अनुसार, घटना 20 जून 2025 की है, जब पीड़िता को उसके रिश्तेदार संगनी बाई और संतोष पाल ने फोन कर दुर्ग से बहला-फुसलाकर कोरगांव, जिला कोण्डागांव ले गए। वहां से पीड़िता को पटना के जगनपुरा स्थित किराए के मकान में रखा। 8 जुलाई को छत्तीसगढ़ वापसी के दौरान आरा रेलवे स्टेशन से दानापुर रेलवे स्टेशन के बीच आरोपियों ने खाने का बहाना बनाकर बच्चे को पीड़िता की गोद से जबरन छीन लिया और ट्रेन से उतरकर फरार हो गए।

    महिला ने भिलाई आकर दर्ज करवाया केस
    अनजान जगह और ट्रेन छूट जाने के कारण पीड़िता किसी तरह दुर्ग लौटी और महिला थाना सेक्टर-6, भिलाई में शिकायत दर्ज कराई। 25 जुलाई को धारा 137(2), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर पुलिस ने दो टीम बनाई। पहली टीम ने आरोपी संगनी बाई को कोरगांव से गिरफ्तार कर जेल भेजा, जबकि दूसरी टीम को पटना भेजा गया, जहां नालंदा, पटना, बाढ़, घोसवरी और जीआरपी आरा में सघन तलाश कर संतोष पाल, प्रदीप कुमार, डॉ. बादल उर्फ मिथलेश और गौरी महतो को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से बच्चा बरामद किया गया। आरोपितों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

    सात लाख रुपये में किया गया था सौदा
    एएसपी और पुलिस प्रवक्ता पद्मश्री तंवर से मिली जानकारी के अनुसार जांच में यह बात सामने आई है कि मासूम का सौदा सात लाख रुपये में किया गया था। यह सौदा बिहार में हुआ और इसके लिए आरोपियों ने पूरी रणनीति बनाई थी। मासूम की मां को इस बारे में कोई भी जानकारी नहीं दी गई थी।

    News Desk

    Related Posts

    डबरी बनी स्थायी आजीविका का आधार : जल संरक्षण के साथ बढ़ी आय….

    April 14, 2026

    बस्तर में ‘रेड कॉल सेंटर’ के जरिए हर प्रसव होगा सुरक्षित, 30 दिनों तक मां-बच्चे की होगी डिजिटल केयर…..

    April 14, 2026

    वेदांता प्लांट में बॉयलर हादसा: प्रशासन की मुस्तैदी से राहत-बचाव तेज, हालात नियंत्रण में, घटना के मजिस्ट्रियल जांच के आदेश….

    April 14, 2026

    मंत्री रामविचार नेताम ने डिंडो में 1154.45 लाख रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का किया भूमिपूजन एवं शिलान्यास…

    April 14, 2026

    बाबा साहेब की जयंती पर विजयनगर को मिली विकास की सौगात, मंत्री नेताम ने किया 25 लाख रुपये के निर्माण कार्यों का शिलान्यास…

    April 14, 2026

    जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के नेतृत्व में कबीरधाम जिला अस्पताल ने बदली अपनी तस्वीर…..

    April 14, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    डबरी बनी स्थायी आजीविका का आधार : जल संरक्षण के साथ बढ़ी आय….

    April 14, 2026

    बस्तर में ‘रेड कॉल सेंटर’ के जरिए हर प्रसव होगा सुरक्षित, 30 दिनों तक मां-बच्चे की होगी डिजिटल केयर…..

    April 14, 2026

    वेदांता प्लांट में बॉयलर हादसा: प्रशासन की मुस्तैदी से राहत-बचाव तेज, हालात नियंत्रण में, घटना के मजिस्ट्रियल जांच के आदेश….

    April 14, 2026

    मंत्री रामविचार नेताम ने डिंडो में 1154.45 लाख रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का किया भूमिपूजन एवं शिलान्यास…

    April 14, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.