Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»देश»रातोंरात तो विचारधारा नहीं बदल सकता, भाजपा को भी समझना होगा: अशोक चव्हाण…
    देश

    रातोंरात तो विचारधारा नहीं बदल सकता, भाजपा को भी समझना होगा: अशोक चव्हाण…

    By February 16, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    रातोंरात तो विचारधारा नहीं बदल सकता, भाजपा को भी समझना होगा: अशोक चव्हाण…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    कांग्रेस से दो पीढ़ियों का रिश्ता तोड़कर भाजपा में आए अशोक चव्हाण ने खुलकर कहा है कि उनकी विचारधारा रातोंरात नहीं बदलेगी।

    उन्होंने हिन्दुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में कहा कि मैं जानता हूं कि रातोंरात अपनी विचारधारा को बदल लेना संभव नहीं है। मैं भाजपा की विचारधारा को समझूंगा।

    इसके अलावा यह भी ध्यान देने की बात है कि मैं हर चीज से सहमत ही रहूं, यह जरूरी नहीं है। मुझे उन चीजों के बारे में समझने के लिए समय चाहिए।

    इसके अलावा हमें यह भी देखना होगा कि वक्त की जरूरत क्या है। सेकुलरिज्म से ज्यादा अहम यह है कि हम एक देश के तौर पर भविष्य के लिए कैसे तैयार हैं। 

    उन्होंने विचारधारा के सवाल को पीएम नरेंद्र मोदी से जोड़ते हुए कहा कि वह जो कर रहे हैं, वह पूरी दुनिया को ही दिख रहा है। आप देश का मूड देखिए। जनादेश उनके साथ है क्योंकि वह सही चीजें कर रहे हैं। यही नहीं उन्होंने कांग्रेस छोड़ने के फैसले पर भी कहा कि यहल अचानक नहीं हुआ है। मैं बीते काफी दिनों से देख रहा था कि कैसे चीजों को रोका जा रहा है। 

    लोकसभा चुनाव सिर पर है और कांग्रेस की तैयारी ही नहीं थी। ऐसी स्थिति में मैंने अपना वक्त बर्बाद करने की बजाय सही विकल्प ही चुनने का फैसला लिया। मुझे राष्ट्रीय स्तर पर काम करने का मौका भी मिला। 

    अशोक चव्हाण ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार काम कर रहे हैं। दूसरी तरफ विपक्ष कमजोर है।

    यह पूछे जाने पर कि क्या केंद्रीय एजेंसियों के दबाव में आपने कांग्रेस छोड़ी है? उन्होंने कहा कि यह झूठ है। कांग्रेस के लोगों को मुझ पर ऐसे आरोप लगाने की बजाय खुद का विश्लेषण करना चाहिए।

    सोचना चाहिए कि आखिर पार्टी इस लेवल तक कैसे पहुंच गई। अब जहां तक आदर्श हाउसिंग घोटाले की बात है तो फिलहाल मेरे ऊपर कोई केस नहीं चल रहा है। 
     
    ‘कांग्रेसी तो खुश ही होंगे कि चलो कंपीटिशन कम हो गया’

    उन्होंने कहा कि मैं तो पहले भी कह चुका हूं कि एक राजनीतिक हादसा था। मुझे इससे काफी जूझना पड़ा। राजनीतिक तौर पर यह मुद्दा तैयार किया गया था।

    यह सब तब हुआ, जब केंद्र और राज्य दोनों ही जगह कांग्रेस थी। क्या वह किसी खास व्यक्ति पर सवाल उठा रहे हैं? इस पर अशोक चव्हाण ने कहा कि मैं किसी की आलोचना करने में यकीन नहीं रखता।

    हालांकि कांग्रेस में कुछ लोग खुश होंगे कि अब उनके लिए कंपीटिशन कम हो गया है।

    Related Posts

    हिमालय की गोद से प्राप्त शुद्ध जल से निर्मित टेंसबर्ग, दिल्ली के बीयर बाजार में गुणवत्ता की नई क्रांति…

    May 22, 2025

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का आरोप: AAP ने दिल्ली की जनता को धोखा दिया

    February 3, 2025

    ट्रंप ने मेक्सिको, कनाडा और चीन पर लगाया टैरिफ, भारत पर असर की संभावना पर वित्त मंत्री ने दिया बयान

    February 3, 2025

    केंद्र सरकार ने जेंडर बजट में 37.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी की, 4.49 लाख करोड़ रुपये का हुआ आवंटन

    February 3, 2025

    उप राष्ट्रपति धनखड़ ने कहा- अवैध प्रवासियों को नहीं झेल सकता देश, युवाओं से की बड़ी अपील

    February 3, 2025

    उत्तर भारत में सक्रिय हुआ पश्चिम विक्षोभ, बारिश का अलर्ट जारी

    February 3, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से सुप्रसिद्ध अभिनेता नीतिश भारद्वाज ने की सौजन्य मुलाकात…..

    January 24, 2026

    गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह का आयोजन कवर्धा में 9 बजे से: वाणिज्य उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन करेंगे कवर्धा जिला मुख्यालय में ध्वजारोहण…

    January 24, 2026

    देश के पहले जनजातीय डिजिटल संग्रहालय की थीम पर कर्तव्य पथ पर सजी छत्तीसगढ़ की झांकी: फुल ड्रेस रिहर्सल में छत्तीसगढ़ की झांकी ने दिखाई जनजातीय संस्कृति की जीवंत झलक….

    January 23, 2026

    रायपुर साहित्य उत्सव से राष्ट्रीय फलक पर उभरेगी छत्तीसगढ़ की साहित्यिक पहचान : उपमुख्यमंत्री अरुण साव….

    January 23, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    January 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Nov    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.