Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»बस्तर में “आमचो बस्तर” पोर्टल बना जन समस्याओं का समाधानकर्ता, डिजिटल पहल से मिल रही जनता को राहत….
    छत्तीसगढ़

    बस्तर में “आमचो बस्तर” पोर्टल बना जन समस्याओं का समाधानकर्ता, डिजिटल पहल से मिल रही जनता को राहत….

    News DeskBy News DeskAugust 4, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन में आधुनिक तकनीक व डिजिटल क्रांति का अत्यधिक लाभ जनता तक तत्काल पहुंचाने की विशेष पहल का लाभ दिखने लगा है। बस्तर जिले में कलेक्टर श्री हरिस एस के निर्देशन में शुरू की गई अभिनव डिजिटल पहल ष्आमचो बस्तरष् जन शिकायत निवारण पोर्टल आम लोगों की समस्याओं के समाधान में अत्यंत प्रभावशाली सिद्ध हो रही है। यह पोर्टल ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के नागरिकों को सीधे जिला प्रशासन से जोड़ते हुए उनकी शिकायतों, मांगों और सुझावों को त्वरित और पारदर्शी ढंग से हल करने का एक सशक्त माध्यम बन चुका है।

    सोलर ड्यूल पम्प संयंत्रों को मिला जीवनदान, ग्रामीणों को राहत 

    घाटकवाली (जुनापारा) और तुसेल (जुनापारा) ग्रामों में स्थापित सोलर ड्यूल पम्प संयंत्र कार्यशील नहीं होने की शिकायतें आमचो बस्तर पोर्टल पर प्राप्त हुई थीं। घाटकवाली निवासी श्री पदमनाग कश्यप द्वारा की गई शिकायत पर क्रेडा जिला कार्यालय ने तत्काल कार्यवाही की। क्रेडा सीईओ श्री राजेश सिंह राणा के निर्देश पर संबंधित तकनीशियन द्वारा संयंत्र में नवीन पैनल, केबल एवं स्ट्रक्चर सुधार कर 28 जुलाई 2025 को संयंत्र को पुनः क्रियाशील किया गया।

    इसी प्रकार, तुसेल ग्राम में जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत स्थापित संयंत्र की तकनीकी समस्याओं को दूर कर 03 अगस्त 2025 को पुनः संचालन प्रारंभ किया गया। इसमें केबल, एमसीबी, स्विच आदि की मरम्मत की गई। इन सुधार कार्यों से वर्षा ऋतु में स्वच्छ पेयजल की समस्या का समाधान हुआ है, जिससे ग्रामीणजन अत्यंत संतुष्ट और उत्साहित हैं।

    आमचो बस्तर  रू अब शिकायत दर्ज करना और ट्रैक करना हुआ आसान 

    आमचो बस्तर पोर्टल के माध्यम से आम नागरिक विभिन्न शासकीय सेवाओं जैसे भूमि, राजस्व, पेंशन, राशन इत्यादि से संबंधित अपनी शिकायतें, सुझाव या मांगें वेबसाइट, मोबाइल ऐप या ग्राम सचिवालय में उपलब्ध क्यूआर कोड स्कैन करके दर्ज कर सकते हैं। सेव ड्राफ्ट सुविधा नेटवर्क न होने पर भी आवेदन भरने की सुविधा देती है, जिसे बाद में सबमिट किया जा सकता है। यह पोर्टल जनदर्शन शिविर, राजस्व पखवाड़ा और सार्वजनिक डैशबोर्ड से जुड़ा हुआ है, जिससे न केवल पारदर्शिता बनी रहती है बल्कि समाधान भी समयबद्ध होता है।

    प्रशासनिक पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में एक मजबूत कदम 

    आमचो बस्तर सिर्फ शिकायत निवारण प्लेटफॉर्म नहीं बल् िक एक केंद्रीकृत, बहु-चौनल और बहु-मॉड्यूल आधारित डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जो जिले में परियोजना निगरानी, सूचना प्रसार, विशेष अभियान और सार्वजनिक भागीदारी को सुदृढ़ करता है। आवेदनों के निराकरण हेतु ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत, संबंधित विभाग, एसडीएम, तहसीलदार, जनदर्शन शाखा और ब्लड बैंक जैसे संस्थानों को जिम्मेदारी दी गई है। डैशबोर्ड में राजस्व पखवाड़ा मॉड्यूल, जनदर्शन मॉड्यूल, ग्राम सचिवालय प्रबंधन, समय सीमा प्रबंधन और ब्लड बैंक मॉड्यूल भी शामिल हैं।

    डाउनलोड करें आमचो बस्तर ऐप और बनाएं अपनी भागीदारी मजबूत 

    हर गांव, हर परिवार की आवाज को शासन तक पहुँचाना इस मूल उद्देश्य के साथ ‘आमचो बस्तर’ पोर्टल ग्रामीण और शहरी नागरिकों को एक नया, तकनीक-सक्षम और जवाबदेह प्रशासन प्रदान कर रहा है।

    News Desk

    Related Posts

    सेवा का संकल्प, विकास की धार : नगरी के पंडरवाही में घर-घर नल से बह रही खुशहाली…..

    September 21, 2026

    सरकार की ‘बिजली बिल समाधान योजना’, धमतरी के विशाल परिवार के लिए बनी नई सुबह, बकाया मुक्त जीवन की ओर बढ़ता कदम…..

    September 21, 2026

    ’सेवा की कहानी: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से रीता की रसोई हुई धुआंमुक्त, खेती-बाड़ी के लिए बचने लगा समय’…..

    September 21, 2026

    पंजीयन शुल्क में 50 प्रतिशत छूट से रचना सोनी ने बचाए 35 हजार रुपये, अपने नाम संपत्ति होने से बढ़ा आत्मविश्वास, बची राशि से परिवार की आर्थिक योजना को मिली मजबूती…..

    September 21, 2026

    फोटो कॉपी, मशरूम और महुआ व्यवसाय ने बदली बबली की जिंदगी, बिहान से मिली उड़ान, साय सरकार की योजनाओं से मजबूत हुआ आत्मविश्वास…..

    September 21, 2026

    प्रधानमंत्री आवास योजना से रामप्रकाश के पक्के घर का सपना हुआ साकार, पक्का घर मिलने से बदली जीवन की तस्वीर, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन से साकार हो रहे जरूरतमंदों के सपने….

    September 21, 2026
    RO.No :-14063/47
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    सेवा का संकल्प, विकास की धार : नगरी के पंडरवाही में घर-घर नल से बह रही खुशहाली…..

    September 21, 2026

    सरकार की ‘बिजली बिल समाधान योजना’, धमतरी के विशाल परिवार के लिए बनी नई सुबह, बकाया मुक्त जीवन की ओर बढ़ता कदम…..

    September 21, 2026

    ’सेवा की कहानी: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से रीता की रसोई हुई धुआंमुक्त, खेती-बाड़ी के लिए बचने लगा समय’…..

    September 21, 2026

    पंजीयन शुल्क में 50 प्रतिशत छूट से रचना सोनी ने बचाए 35 हजार रुपये, अपने नाम संपत्ति होने से बढ़ा आत्मविश्वास, बची राशि से परिवार की आर्थिक योजना को मिली मजबूती…..

    September 21, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.