Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»विदेश»शहबाज शरीफ हो सकते हैं पाकिस्तान के अगले प्रधानमंत्री, अहम दलों में हुआ समझौता…
    विदेश

    शहबाज शरीफ हो सकते हैं पाकिस्तान के अगले प्रधानमंत्री, अहम दलों में हुआ समझौता…

    By February 15, 2024No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    पाकिस्तान में प्रमुख राजनीतिक दलों के बीच चुनाव बाद का समझौता हो गया है जिसके बाद पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के छोटे भाई शहबाज़ शरीफ अगले प्रधानमंत्री हो सकते हैं।

    इस कदम का मतलब है कि जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी द्वारा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवारों को संसद में अधिक सीट मिलने के बावजूद पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) सत्ता में नहीं आ पाएगी। देश में आठ फरवरी को हुए चुनाव में खंडित जनादेश आया था और चुनाव में धांधली के आरोप लगे थे। 

    पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) ने मंगलवार रात पार्टी प्रमुख और तीन बार के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के बजाय 72 वर्षीय शहबाज को प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में नामित किया।

    74 वर्षीय नवाज़ शरीफ रिकॉर्ड चौथी बार प्रधानमंत्री बनने की कोशिश में थे और ब्रिटेन में स्व-निर्वासन समाप्त कर पिछले साल अक्टूबर में पाकिस्तान लौट आए थे।

    इससे पहले, शहबाज शरीफ ने पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के आसिफ अली जरदारी, मुत्ताहिदा कौमी मूवमेंट पाकिस्तान (एमक्यूएम-पी) के खालिद मकबूल सिद्दीकी के साथ मंगलवार रात पाकिस्तान मुस्लिम लीग-कायद (पीएमएल-क्यू) के शुजात हुसैन के आवास पर मुलाकात की और सरकार गठन पर सहमति जताई। 

    शरीफ ने बैठक में उपस्थित अन्य नेताओं का आभार जताते हुए कहा, ”आज हम देश को यह बताने के लिए एकजुट हुए हैं कि हमने खंडित जनादेश स्वीकार कर लिया है। मैं जरदारी और बिलावल (भुट्टो) का आभारी हूं कि उन्होंने पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) का समर्थन करने का फैसला किया है।”

    पीएमएल-एन की सूचना सचिव मरयम औरंगजेब ने कहा कि पार्टी प्रमुख नवाज शरीफ ने देश के प्रधानमंत्री पद के लिए पार्टी अध्यक्ष और अपने छोटे भाई शहबाज शरीफ (72) को नामित किया है।

    उन्होंने बताया कि पीएमएल-एन की वरिष्ठ उपाध्यक्ष और नवाज़ शरीफ की राजनीतिक उत्तराधिकारी मानी जाने वाली मरयम नवाज को पंजाब के मुख्यमंत्री पद के लिए नामित किया गया है। पार्टी की सूचना सचिव कहा, ”नवाज शरीफ ने उन राजनीतिक दलों का आभार जताया है जिन्होंने आगामी सरकार बनाने में पीएमएल-एन का समर्थन किया है और उन्होंने उम्मीद जताई कि ऐसे फैसलों से पाकिस्तान संकट से बाहर आ जाएगा।” 

    इससे पहले, मंगलवार को पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो जरदारी ने कहा था कि वह प्रधानमंत्री बनने की अपनी दावेदारी वापस ले रहे हैं और उनकी पार्टी इस पद के लिए पीएमएल-एन के उम्मीदवार का समर्थन करेगी। अप्रैल 2022 में इमरान खान के नेतृत्व वाली सरकार को सत्ता से बेदखल करने के बाद प्रधानमंत्री बने शहबाज ने कहा कि अन्य दलों ने पीएमएल-एन से हाथ मिला लिया है जिसके पास चुनाव के बाद संसद में ”तकरीबन दो तिहाई बहुमत” है।

    उन्होंने यह भी कहा कि नयी सरकार देश को संकट से बाहर निकाल लाएगी। नवाज शरीफ द्वारा शहबाज को प्रधानमंत्री पद के लिए नामित किए जाने के कुछ ही घंटों बाद, उनकी बेटी मरयम नवाज ने बुधवार को इस धारणा को खारिज करने की कोशिश की कि उनके पिता ने सक्रिय राजनीति छोड़ दी है। मरयम नवाज़ ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ”अगले पांच वर्षों में नवाज न केवल सक्रिय राजनीति में भाग लेंगे, बल्कि पंजाब और केंद्र में पीएमएल-एन के नेतृत्व वाली सरकारों की देखरेख भी करेंगे।”

    पाकिस्तान के निर्वाचन आयोग के अनुसार, छह दलों -पीएमएल-एन, पीपीपी, एमक्यूएम-पी, पीएमएल-क्यू, आईपीपी (इस्तेकाम-ए-पाकिस्तान पार्टी) और बलूचिस्तान आवामी पार्टी (बीएपी) द्वारा जीती गईं कुल सीट संख्या 152 है। इन सभी ने शहबाज शरीफ के नेतृत्व में गठबंधन सरकार बनाने की अपनी योजना की घोषणा की है।

    यह साफ तौर पर दिखता है कि ये दल 60 महिला और 10 अल्पसंख्यक सीट अतिरिक्त मिलने के बाद केंद्र में सरकार बनाने के लिए आवश्यक 169 के आंकड़े को आसानी से हासिल कर लेंगे। माना जाता है कि पीएमएल-एन को सेना का समर्थन हासिल है।

    ताजा राजनीतिक घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी ने कहा कि पीएमएल-एन के लिए सबसे अच्छा विकल्प ”अपनी हार को शीलनता से स्वीकार करना” और उनकी पार्टी के संस्थापक इमरान खान को ”देश को संकट से उबारने देना है।”

    क्रिकेटर से नेता बने 71 वर्षीय खान इस समय जेल में हैं और भ्रष्टाचार के मामलों में दोषी ठहराए जाने के कारण उन्हें चुनाव लड़ने से रोक दिया गया था। इससे पहले, शीर्ष पीपीपी नेता और पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति जरदारी ने शहबाज की मौजूदगी में कहा था कि गठबंधन सरकार बनाई जाएगी।

    उन्होंने कहा, ”हमने गठबंधन सरकार बनाने और देश को आर्थिक संकट से बाहर निकालने का फैसला किया है।” उन्होंने कहा कि नयी सरकार खान की पीटीआई समेत सभी के साथ सामंजस्य बिठाने की कोशिश करेगी। प्रमुख दलों के एकजुट होने के साथ इस महीने के अंत तक नयी सरकार बनने की संभावना है। मतदान के बाद पहली बार अदालत में पत्रकारों से बात करते हुए खान ने कहा, “मैं चुरा गए मतों से सरकार बनाने के दुस्साहस के खिलाफ चेतावनी देता हूं।”

    उन्होंने कहा, “इस तरह की दिनदहाड़े डकैती न सिर्फ नागरिकों का अपमान है, बल्कि देश की अर्थव्यवस्था और भी नीचे की ओर चली जाएगी।” इस बीच, खान के नेतृत्व वाली पीटीआई ने इस्लामाबाद के साथ-साथ पंजाब और खैबर-पख्तूनख्वा प्रांतों में अपनी सरकार बनाने के लिए दो दक्षिणपंथी धार्मिक दलों के मंच का उपयोग करने का फैसला किया। पार्टी के सूचना सचिव रऊफ हसन ने कहा, “पीटीआई ने केंद्र और पंजाब में सरकार बनाने के लिए मजलिस वहदत-ए-मुस्लिमीन (एमडब्ल्यूएम) और खैबर-पख्तूनख्वा में जमाती-ए-इस्लामी (जेआई) के साथ हाथ मिलाने का फैसला किया है।” 

    माना जा रहा है कि दोनों दलों के साथ हाथ मिलाने से भी पीटीआई को संघीय सरकार या पंजाब में प्रांतीय सरकार बनाने के लिए पर्याप्त संख्या बल नहीं मिलेगा। दोनों दलों के साथ हाथ मिलाने से, पीटीआई नेशनल असेंबली में 70 आरक्षित सीट और चार प्रांतीय विधानसभाओं में 156 आरक्षित सीट में हिस्सेदारी का दावा कर पाएगी।

    आनुपातिक प्रतिनिधित्व के आधार पर राजनीतिक दलों को आरक्षित सीट आवंटित की जाती हैं। पीटीआई समर्थित निर्दलीय उम्मीदवारों को पाकिस्तान निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव परिणामों की आधिकारिक अधिसूचना जारी किए जाने के तीन दिन के भीतर किसी राजनीतिक दल में शामिल होने की जरूरत है, लेकिन अधिसूचना अब तक जारी नहीं की गई है। वहीं, जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम फजल (जेयूआई-एफ) के नेता मौलाना फजलुर रहमान ने बुधवार को कहा कि चुनावों में “धांधली” हुई है। उन्होंने गठबंधन सरकार को समर्थन देने से इनकार किया। 

    Related Posts

    एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

    February 2, 2026

    राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

    February 2, 2026

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    ट्रंप की धमकी से पनामा सेहमा, चीन की BRI परियोजना को आगे न बढ़ाने का किया ऐलान

    February 3, 2025

    US Plane Crash: शवों की संख्या बढ़ी, राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारी

    February 3, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मुख्यमंत्री के ‘सुशासन’ संकल्प से आ रहा बदलाव, कुकरेल शिविर में उमड़ा ग्रामीणों का सैलाब, 314 में से 266 आवेदनों का ‘ऑन द स्पॉट’ फैसला….

    May 5, 2026

    सुशासन तिहार 2026: संवेदनशील पहल से समस्याओं का त्वरित समाधान, जनसमस्या निवारण शिविर बना आमजन के लिए राहत का माध्यम, मोहनलाल को मिला तत्काल लाभ….

    May 5, 2026

    मेहनत की चमक और सरकारी संबल : श्रमिक की बेटी डिंपल कश्यप संवार रही अपना भविष्य….

    May 5, 2026

    बस्तर के युवाओं के लिए नवाचार की अपार संभावना, नवाचार से करें क्षेत्र का विकास : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी…..

    May 5, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.