Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»विदेश»7 अक्टूबर की साजिश रचने वाला हमास कमांडर सुरंग में घूमता मिला, इजरायल बोला- जिंदा या मुर्दा; पकड़कर रहेंगे…
    विदेश

    7 अक्टूबर की साजिश रचने वाला हमास कमांडर सुरंग में घूमता मिला, इजरायल बोला- जिंदा या मुर्दा; पकड़कर रहेंगे…

    By February 15, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    इजरायल और हमास के बीच पिछले कई महीने से युद्ध चल रहा है। अब तक 28 हजार से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है।

    हमास के आतंकियों ने सात अक्टूबर को इजरायल में अचानक हमला कर दिया था, जिससे कई लोगों की मौत हो गई और बड़ी संख्या में लोगों को बंधक बना लिया।

    इसके बाद से ही इजरायल ने बदला लेते हुए गाजा पट्टी में अब तक हमास के हजारों आतंकियों को ढेर कर दिया है। सात अक्टूबर के हमले के बाद से साजिश रचने वाला हमास कमांडर याह्या सिनवार गायब था।

    अब इजरायल रक्षा बलों (आईडीएफ) ने एक फुटेज जारी की है, जिसमें दावा किया गया कि हमास कमांडर याह्या सिनवार अपने परिवार के सदस्यों के साथ गाजा सुरंग से गुजर रहा है। 

    इसके बाद इजरायल ने साफ किया है कि वह सिनवार को जिंदा हो या मुर्दा पकड़कर ही रहेगा। लगभग एक मिनट लंबे इस वीडियो क्लिप में सिनवार को दक्षिणी गाजा शहर के नीचे एक सुरंग में उसकी पत्नी और तीन बच्चों के साथ उसे दिखाया गया है।

    इसका नेतृत्व उसका भाई इब्राहिम कर रहा था। हालांकि, कैमरे के सामने कमांडर की पीठ दिखाई दे रही है, लेकिन आईडीएफ का दावा है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल करके सिनवार की पहचान कर ली गई है।

    एनडीटीवी के अनुसार, 61 साल का सिनवार हमास के एजदीन अल-कसम ब्रिगेड का पूर्व कमांडर हैं और 2017 में फिलिस्तीनी समूह के प्रमुख के रूप में चुना गया था।

    उसने साल 2011 में अपनी रिहाई से पहले इजरायली जेलों में 23 साल बिताया है। हाल ही में आईडीएफ सैनिकों द्वारा प्राप्त हमास के सीसीटीवी फुटेज में सिनवार स्वस्थ दिखाई दे रहा है और एक बैग ले जा रहा है, जबकि उसकी बेटी एक गुड़िया पकड़े हुए है। आईडीएफ का दावा है कि फुटेज सुरंगों से लिया गया था। 

    Related Posts

    एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

    February 2, 2026

    राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

    February 2, 2026

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    ट्रंप की धमकी से पनामा सेहमा, चीन की BRI परियोजना को आगे न बढ़ाने का किया ऐलान

    February 3, 2025

    US Plane Crash: शवों की संख्या बढ़ी, राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारी

    February 3, 2025
    RO.No :-14063/47
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    युवा उड़ान 2026 – युवाओं की ऊर्जा, प्रतिभा और संकल्प से साकार होगा विकसित भारत का सपना, मंत्री लखन लाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य में युवा उड़ान कार्यक्रम संपन्न, शिक्षा, रोजगार और खेल के अवसरों पर हुआ संवाद….

    October 22, 2026

    पीडब्ल्यूडी सचिव ने सड़कों, पुलों, कॉलेज भवन और विश्राम गृह का किया निरीक्षण, गुणवत्ता में लापरवाही पर जताई नाराजगी….

    October 22, 2026

    अबूझमाड़ के मुहाने पर जलापूर्ति की नई मिसाल, जल जीवन मिशन से बदली ग्राम कचोरा की तस्वीर….

    October 22, 2026

    उद्योग मंत्री ने कोरबा में बरेठ समाज को दी 15 लाख के सामुदायिक भवन की सौगात, 96.76 लाख के कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन….

    October 22, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.