Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»विदेश»चुनाव में धांधली को लेकर सड़क पर लोग, सेना को विद्रोह का डर; पाकिस्तान में गेम ऑफ थ्रोन्स रोमांचक…
    विदेश

    चुनाव में धांधली को लेकर सड़क पर लोग, सेना को विद्रोह का डर; पाकिस्तान में गेम ऑफ थ्रोन्स रोमांचक…

    By February 12, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    पाकिस्तान में आम चुनाव को लेकर जारी मतगणन के बीच राजनीति गरमा गई है।

    सेना से तनाव के बीच जेल में बंद इमरान खान की पीटीआई ने सरकार बनाने का दावा किया है। साथ ही 8 फरवरी के चुनावों में वोटों की धांधली के आरोप भी लगाए गए हैं।

    इसे लेकर नेता और कार्यकर्ता सड़क उतरे हुए हैं और विद्रोह की आशंका बढ़ती जा रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, पीटीआई की वेबसाइट बाधित की गई है और उनकी गूगल ड्राइव पर भी हमला हुआ है।

    पीटीआई के समर्थित उम्मीदवार मांग कर रहे हैं कि इमरान खान की ओर से नियुक्त राष्ट्रपति आरिफ अल्वी उन्हें सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करें। इसके अलावा, वे लोग मौजूदा कार्यवाहक सरकार और सेना के खिलाफ भी विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

    रिपोर्ट के मुताबिक, चुनाव में हारने वाले निर्दलीय उम्मीदवारों को रिटर्निंग अधिकारियों के खिलाफ FIR दर्ज कराने का निर्देश दिया गया है। अधिकारियों पर उन्हें गलत फॉर्म देने का आरोप है।

    इसी कड़ीं में पीएमएल-एन के प्रमुख नवाज शरीफ और उनकी बेटी के नेशनल असेंबली चुनाव में जीत हासिल करने को लाहौर हाई कोर्ट में चुनौती दी गई है।

    इसमें आरोप लगाया गया कि निर्वाचन आयोग ने सही प्रक्रिया का पालन नहीं किया। इन सबके बीच, पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPM) और पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (PML-N) के बीच बातचीत चल रही है।

    कहा जा रहा है कि पीपीपी के आसिफ अली जरदारी नवाज के बिना सरकार बनाने के इच्छुक हैं। वह पीएमएल-एन चीफ के छोटे भाई शहबाज को नेता बनाने की वकालत कर रहे हैं, मगर खुद के लिए राष्ट्रपति पद की मांग की है।

    सेना ने गठबंधन सरकार बनाने पर दिया जोर
    किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिलने और हालात बिगड़ता देख सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर ने बड़ी पहल की है। उन्होंने देश में गठबंधन सरकार बनाने के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के आह्वान का समर्थन किया है।

    कार्यवाहक प्रधानमंत्री अनवर-उल-हक काकड़ ने कहा कि उन्हें देश में गठबंधन सरकार बनने की उम्मीद है।

    जनरल मुनीर के हवाले से बयान में कहा गया, ‘राष्ट्रीय उद्देश्य से जुड़ी सभी लोकतांत्रिक ताकतों की एकीकृत सरकार हो जो पाकिस्तान की विविध राजनीति और बहुलवाद का अच्छी तरह से प्रतिनिधित्व करे।’ उन्होंने कहा कि चुनाव और लोकतंत्र पाकिस्तान के लोगों की सेवा करने के साधन हैं।

    इमरान खान के जीत के दावे से गरमाया माहौल 
    दरअसल, पाकिस्तान में सेना को काफी शक्तिशाली माना जाता है जिसने पिछले 75 से अधिक वर्षों में आधे से अधिक समय तक शासन किया है।

    बयान में कहा गया, ’25 करोड़ लोगों के प्रगतिशील देश को अराजकता और ध्रुवीकरण की राजनीति से आगे बढ़ने के लिए स्थिर हाथों में सौंपने और मरहम लगाने की आवश्यकता है।

    चुनाव जीत और हार की प्रतियोगिता नहीं है, बल्कि जनादेश को निर्धारित करने की एक कवायद है।’ इस बीच, इमरान खान ने AI की मदद से ऑडियो वीडियो संदेश भेजकर आम चुनाव में जीत का दावा कर दिया।

    खान ने कहा कि उनका दृढ़ विश्वास था कि लोग मतदान करने के लिए बाहर आएंगे और उन्होंने बड़ी संख्या में मतदान कर उनके भरोसे को कायम रखने के लिए अपने समर्थकों की सराहना की। इसके बाद से पीटीआई समर्थक और भी ज्यादा उत्साहित हैं और चुनावी में धांधली के आरोपों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। 

    Related Posts

    एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

    February 2, 2026

    राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

    February 2, 2026

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    ट्रंप की धमकी से पनामा सेहमा, चीन की BRI परियोजना को आगे न बढ़ाने का किया ऐलान

    February 3, 2025

    US Plane Crash: शवों की संख्या बढ़ी, राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारी

    February 3, 2025
    RO.No :-14063/47
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का दूसरा दिन : मैनपाट टाइटन्स और बैलाडिला बुल्स के बीच मुकाबला 3-3 से ड्रॉ, प्रहलाद बने ‘स्ट्राइकर ऑफ़ द मैच’, करण धनुक को ‘प्लेयर ऑफ़ द मैच’ का पुरस्कार…

    October 23, 2026

    सांसद चिंतामणि महाराज ने सभी खिलाड़ियों से अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का किया आह्वान, सांसद महाराज ने बॉस्केट में बॉल डालकर किया 26 वीं राज्यस्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ….

    October 23, 2026

    बस हादसे में मृत यात्रियों के घर-घर पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि….

    October 23, 2026

    बस हादसे में मृत यात्रियों के घर-घर पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि….

    October 23, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.