Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»विधानसभा 1 अब स्वास्थ सुविधाओं में भी होगा नंबर 1
    मध्यप्रदेश

    विधानसभा 1 अब स्वास्थ सुविधाओं में भी होगा नंबर 1

    News DeskBy News DeskJune 28, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    विधानसभा 1 अब स्वास्थ सुविधाओं में भी होगा नंबर 1
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    आकाश कैलाश विजयवर्गीय ने जनप्रतिनिधि एवं सी.एम.एच.ओ के साथ किया महाराणा प्रताप अस्पताल का दौरा
    200 बेड का बनेगा बाणगंगा स्थित महाराणा प्रताप अस्पताल, बेहतर सुविधाओं से होगा सुसज्जित – आकाश विजयवर्गीय
    शिक्षा और स्वास्थ इंसान की प्रमुख आवश्यकता है और यह उपलब्ध करवाना हमारी प्रथमिकता है – आकाश विजयवर्गीय

    इंदौर। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 1 के बाणगंगा इलाके में स्थित महाराणा प्रताप अस्पताल का विस्तार कर उसको 200 बेड का बनाया जाएगा। यह बात पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय ने नगरीय प्रशासन मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय के निर्देश पर अस्पताल का दौर करते हुए कही। उन्होंने कहा कि वर्तमान 30 बेड वाला अस्पताल आसपास के क्षेत्रों की आबादी और सिंहस्थ महाकुंभ को देखते हुए पर्य़ाप्त नहीं है, इसलिए इस संबंध में शीघ्र स्वास्थ मंत्री राजेंद्र शुक्ल और स्थानीय विधायक कैलाश विजयवर्गीय से चर्चा कर प्रस्ताव को मंजूर करवाया जाएगा।

    अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा अस्पताल

    इस अवसर पर बोलते हुए आकाश विजयवर्गीय ने कहा कि स्वास्थ इंसान की सबसे पहली आवश्यकता है। यदि इंसान के पास सभी सुख हैं और वह स्वस्थ नहीं है तो उसके लिए सब कुछ बेकार है।

    हमने शिक्षा औऱ स्वास्थ पर प्राथमिकता के आधार पर कार्य किया है और मुझे यह बताते हुई खुशी हो रही है कि इस क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में काफी सुधार हुआ है और अब हमारी कोशिश स्वास्थ के क्षेत्र में बेहतर और सकारात्मक परिवर्तन की है। आज का यह दौरा किसी भी तरह की शिकवे-शिकायत को लेकर नहीं हैं।

    हमारी कोशिश चल रही व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने और उनमें सुधार करने की है। जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता, अस्पताल के डॉक्टर और स्टॉफ हम सभी मिलकर इस व्यवस्था को बेहतर बनाने का प्रयास करेंगें। यह क्षेत्र गरीब और जरूरतमंद लोगों का क्षेत्र है। यहां के ज्यादातर लोग प्राइवेट अस्पताल में जाकर इलाज करवाने में सक्षम नहीं है इसलिए यह सरकारी अस्पताल इस क्षेत्र के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।

    यहां पर आने से पहले मेरी स्वास्थ मंत्री राजेंद्र शुक्ल जी और विधायक कैलाश विजयवर्गीय जी से चर्चा हुई। दोनों ने यही कहा कि अस्पताल में जो भी जरूरत होगी उसके लिए भोपाल से संसाधन उपलब्ध करवाए जाएंगे।

    आकाश विजयवर्गीय ने कहा कि अस्पताल समिति की बैठक भी हर महीने होना चाहिये, जिससे समस्याएं पता चलें और उनका समाधान भी होता रहे। इसी के साथ यहाँ सप्ताह में 2 दिन होने वाली सोनोग्राफी भी बढ़ा कर आकाश विजयवर्गीय ने 3 दिन करवाई।

    आकाश विजयवर्गीय ने कहा कि पहले मैं क्षेत्र क्रमांक 3 में विधायक था तब मैने एम वाय अस्पताल की व्यवस्था सुधारी थी और सुपर स्पेशलिटी को सुविधा संपन्न किया था। हमारे प्रयासों से पी सी सेठी अस्पताल आज प्राइवेट अस्पतालों से बेहतर सुविधाएं दे रहा है। अस्पताल में सुरक्षा को लेकर उन्होंने कहा कि इस संबंध में स्थानीय पुलिस थाने से लेकर कमीश्नर तक से बात की जाएगी और अस्पताल स्टाफ से लेकर मरीजों तक को सुरक्षा मुहैया करवाई जाएगी। वर्तमान में हमें अस्पताल की छोटी-छोटी समस्याओं के समाधान पर विशेष ध्यान देना है ,लेकिन यदि अस्पताल की और से कोई लापरवाही बरती गई या मरीज को उपलब्ध सुविधाएं प्रदान नहीं की तो सख्त कार्रवाई भी की जाएगी।

    अस्पताल में होगा सुविधाओं का विस्तार

    इस अवसर पर बोलते हुए सीएमएचओ डॉ. माधव हसानी ने कहा कि यह अस्पताल मेरी प्राथमिकता मे है और इस अस्पताल को बेहतर सुविधाओं से युक्त करने की मैं हर संभव कोशिश करुंगा। इस अस्पताल से 4 विधानसभाओं देपालपुर, विधानसभा 1, 2 और 3 की ढाई से तीन लाख की आबादी जुड़ी हुई है और गरीब तबके के लोग यहां के रहवासी है इसलिए अस्पताल में सुविधाओं के विस्तार की पूरी कोशिश की जाएगी। अस्पताल को आदर्श अस्पताल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। सीएमएचओ डॉ. माधव हसानी ने भी अस्पताल का विस्तार करते हुए 200 बेड का करने की मांग की।

    इस अवसर पर पार्षद सीमा कृष्ण वल्लभ डाबी, पार्षद शिवम यादव, मंडल अध्यक्ष के अलावा बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, अस्पताल स्टॉफ और स्थानीय लोग उपस्थित थे।

    News Desk

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ में सामूहिक विवाह बना सामाजिक एकता का उत्सव, मुख्यमंत्री ने 13 नवदंपतियों को दिया आशीर्वाद….

    April 26, 2026

    मन की बात’ के 133वें एपिसोड का श्रवण, काले हिरण संरक्षण पर प्रधानमंत्री की सराहना से छत्तीसगढ़ गौरवान्वित….

    April 26, 2026

    छत्तीसगढ़ की बेटी शिवानी सोनी ने रचा इतिहास, अंतर्राष्ट्रीय गोल्फ खिलाड़ी ‘इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ से सम्मानित, मंत्री राजेश अग्रवाल ने की मुलाकात कर दी बधाई…

    April 26, 2026

    प्रतिभा, पारदर्शिता और अवसर से ही बनेगा भारत वैश्विक खेल शक्ति, मजबूत खेल व्यवस्था से ही ओलंपिक में सफलता संभव : उप मुख्यमं अरुण साव….

    April 26, 2026

    ‘मन की बात’ में छत्तीसगढ़ का निरंतर जिक्र गौरव की बात : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    April 26, 2026

    साजा ब्लॉक क्षेत्र देवकर एवं अकलवारा में टी बी उन्मूलन हेतु निक्षय निरामय फेस 0.2 अंतर्गत शिविर का हुआ सफल आयोजन

    April 26, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    छत्तीसगढ़ में सामूहिक विवाह बना सामाजिक एकता का उत्सव, मुख्यमंत्री ने 13 नवदंपतियों को दिया आशीर्वाद….

    April 26, 2026

    मन की बात’ के 133वें एपिसोड का श्रवण, काले हिरण संरक्षण पर प्रधानमंत्री की सराहना से छत्तीसगढ़ गौरवान्वित….

    April 26, 2026

    छत्तीसगढ़ की बेटी शिवानी सोनी ने रचा इतिहास, अंतर्राष्ट्रीय गोल्फ खिलाड़ी ‘इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ से सम्मानित, मंत्री राजेश अग्रवाल ने की मुलाकात कर दी बधाई…

    April 26, 2026

    प्रतिभा, पारदर्शिता और अवसर से ही बनेगा भारत वैश्विक खेल शक्ति, मजबूत खेल व्यवस्था से ही ओलंपिक में सफलता संभव : उप मुख्यमं अरुण साव….

    April 26, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.