Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»विदेश»जांच कराओ, यह कैसा चुनाव है; पाकिस्तान के इलेक्शन पर अमेरिका, यूरोप ने जताई चिंता…
    विदेश

    जांच कराओ, यह कैसा चुनाव है; पाकिस्तान के इलेक्शन पर अमेरिका, यूरोप ने जताई चिंता…

    By February 11, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    जांच कराओ, यह कैसा चुनाव है; पाकिस्तान के इलेक्शन पर अमेरिका, यूरोप ने जताई चिंता…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    पाकिस्तान में चुनाव और परिणाम में लगातार ड्रामा में देखने को मिल रहा है।

    वोटों की काउंटिंग में गड़बड़ी की लगातार शिकायतें मिल रही हैं। इस बीच अमेरिका, ब्रिटेन और यूरोपियन यूनियन ने भी पाक चुनावों में अनियमितताओं की जांच की मांग की है।

    पाकिस्तान चुनाव में मुख्य मुकाबला पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की पार्टी और इमरान खान समर्थित उम्मीदवारों के बीच था। दोनों ही पक्षों ने खुद को विजेता घोषित कर रखा है।

    बता दें कि नेशनल असेंबली की 265 सीटों के लिए चुनाव हुए थे और 133 सीटें जीतने वाला दल सरकार बनाएगा। 

    ऐसा है हाल 
    अमेरिका और यूरोपीय संघ दोनों ने चुनाव में हस्तक्षेप की बातें कहीं हैं। इसमें कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी का भी उल्लेख भी किया गया है।

    साथ ही अनियमितताओं, हस्तक्षेप और धोखाधड़ी के आरोपों की जांच किए जाने की बात कही है। बता दें कि इमरान खान जेल में बंद हैं और उनकी पार्टी पीटीआई को चुनावों में प्रतिबंधित कर दिया गया था।

    245 सीटों की हुई मतगणना में पीटीआई समर्थित 98 उम्मीदवारों और नवाज शरीफ की (पीएमएल-एन) ने 69 उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है।

    इमरान खान का मानना है कि उनकी पार्टी का अस्तित्व खत्म करने के लिए सेना ने कार्रवाई की है। वहीं, विश्लेषक और विरोधी कह रहे हैं कि नवाज शरीफ को जनरलों का सपोर्ट मिल रहा है।

    काउंटिंग में निष्पक्षता पर सवाल
    यूरोपियन संघ के बयान में काउंटिंग में निष्पक्षता पर सवाल खड़े किए गए हैं। साथ ही उसने फ्रीडम ऑफ असेंबली, फ्रीडम ऑफ एक्सप्रेशन और इंटरनेट एक्सेस को लेकर भी चिंता जताई है।

    यूएस स्टेट डिपार्टमेंट का कहना है कि अभिव्यक्ति की आजादी पर गैरजरूरी प्रतिबंध लगाए गए। वहीं, हिंसा और मीडिया पर हमले भी देखने को मिला।

    कुछ अमेरिकी सांसदों, जैसे-डेमोक्रेटिक यूएस प्रतिनिधि रो खन्ना औश्र इलहाम ओमर ने भी अपनी चिंता जाहिर की है। खन्ना ने तो यहां तक कहाकि सेना हस्तक्षेप कर रही है और चुनाव परिणामों को प्रभावित कर रही है।

    खन्ना और ओमर ने राज्य विभाग से गुहार लगाई है कि जब तक हस्तक्षेप के आरोपों की जांच पूरी नहीं हो जाती है, विजेता को मान्यता न दी जाए। 

    किसी को नहीं दी बधाई
    यूरोपीय संघ, अमेरिका और ब्रिटेन ने कहा कि वे अगली सरकार के साथ काम करेंगे और किसी भी उम्मीदवार या पार्टी को बधाई नहीं दी।

    ब्रिटेन के विदेश मंत्री डेविड कैमरन ने चुनावों में निष्पक्षता की कमी को लेकर गंभीर चिंता जताई। वॉशिंगटन में विल्सन सेंटर थिंक टैंक में दक्षिण एशिया संस्थान के निदेशक माइकल कुगेलमैन ने कहाकि जिस तरह की हेराफेरी हुई है, उस हिसाब से ईयू और अमेरिकी विदेश विभाग के बयान कुछ भी नहीं हैं।

    इस हफ्ते की शुरुआत में संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार ऑफिस ने राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों के खिलाफ हिंसा की निंदा की थी।

    इसने इमरान खान की पार्टी के उत्पीड़न के तरीकों, गिरफ्तारियों और नेताओं और समर्थकों को हिरासत में रखने पर चिंता जाहिर की थी। 

    Related Posts

    एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

    February 2, 2026

    राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

    February 2, 2026

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    ट्रंप की धमकी से पनामा सेहमा, चीन की BRI परियोजना को आगे न बढ़ाने का किया ऐलान

    February 3, 2025

    US Plane Crash: शवों की संख्या बढ़ी, राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारी

    February 3, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    राष्ट्रपति ने सारंगढ़- बिलाईगढ़ की शिक्षिका सुनीता यादव को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान….

    September 6, 2026

    कोड़ातराई में 1.21 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा पीएम श्री स्कूल भवन, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया भूमिपूजन…..

    September 6, 2026

    कोड़ातराई में 1.21 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा पीएम श्री स्कूल भवन, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया भूमिपूजन…..

    September 6, 2026

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत…..

    September 6, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.