Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»देश»भारत रत्न के चुनाव में छिपी हुई है BJP की सियासी इंजीनियरिंग, जानें- कहां कितना फायदा…
    देश

    भारत रत्न के चुनाव में छिपी हुई है BJP की सियासी इंजीनियरिंग, जानें- कहां कितना फायदा…

    By February 10, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    भारत रत्न के चुनाव में छिपी हुई है BJP की सियासी इंजीनियरिंग, जानें- कहां कितना फायदा…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न के लिए नामों के चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चौंकाने वाला फैसला लेते रहे हैं।

    उन्होंने हाल ही में पूर्व प्रधानमंत्रियों में शामिल नरसिम्हा राव और चौधरी चरण सिंह के अलावा बिहार के पूर्व सीएम कर्पूरी ठाकुर, दिग्गज भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी और हरित क्रांति के जनक एमएस स्वामीनाथन के नामों की घोषणा की थी।

    इन नामों के चयन के पीछ बीजेपी की चुनावी रणनीति भी शामिल है। इनमें कुछ नाम ऐसे हैं, जिनका चयन भाजपा ने इसलिए किया है क्योंकि उनके समाज में उसकी पकड़ कमजोर है। साथ ही, गांधी परिवार से किसी न किसी रूप में गतिरोध रखने वाले नेताओं को इस लिस्ट में शामिल कर भगवा पार्टी ने कांग्रेस को शर्मिंदा करने कोशिश की है।

    दक्षिण के राज्यों में नरसिम्हा राव का प्रभाव

    पीवी नरसिम्हा राव को देश के आर्थिक सुधार की नींव रखने वाले प्रधानमंत्री के तौर पर जाना जाता है। उनका जन्म अविभाजित आंध्र प्रदेश में हुआ था।

    भाजपा के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने कहा कि आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के अलावा दक्षिणी राज्यों में मतदाताओं पर नरसिम्हा राव का आज भी प्रभाव है। वह संस्कृत श्लोकों का पाठ कर सकते थे। इसके अलावा वेदों और उपनिषदों के ज्ञाता भी थे। 

    भाजपा नेता ने कहा, “गांधी परिवार और कांग्रेस पार्टी के द्वारा उनके साथ बुरा व्यवहार किया गया। प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा नेतृत्व ने हमेशा वंशवाद को बढ़ावा देने और प्रतिभा को नजरअंदाज करने के लिए कांग्रेस पर हमला करते रहते हैं। नरसिम्हा राव इसके उदाहरण हैं।”

    भाजपा को उम्मीद है कि नरसिम्हा राव को शीर्ष सम्मान देने से पार्टी को चुनावी लाभ मिलेगा। एक वरिष्ठ भाजपा नेता ने कहा, “भाजपा राव की बेटी वाणी देवी को लुभाने की कोशिश कर रही थी, लेकिन बीआरएस ने उन्हें एमएलसी के रूप में नॉमिनेट करके मोर्चा संभाल लिया। भारत रत्न के साथ पार्टी ने बीआरएस को राज्य में उनकी विरासत पर दावा करने से भी रोक दिया है।”

    नरसिम्हा राव को यह पुरस्कार राम मंदिर के अभिषेक के तुरंत बाद दिया गया है। यह एक ऐसा मुद्दा है जिसने नरसिम्हा राव को भाजपा के वैचारिक स्रोत आरएसएस के करीब ला दिया था।

    भाजपा नेता ने कहा, “नरसिम्हा राव हिंदू और मुस्लिम समूहों के बीच बातचीत में सीधे शामिल थे। उन्होंने तत्कालीन वीएचपी प्रमुख अशोक सिंघल के साथ दोस्ती की थी। बाद में उन्होंने एक भव्य मंदिर बनाने की इच्छा दिखाई थी और विवादित स्थल के निकट सरकार द्वारा भूमि अधिग्रहण करवाया था।”

    किसानों को साधने की कोशिश
    एम एस स्वामीनाथन को भारत रत्न के लिए चुनकर तमिलनाडु और केरल जैसे दक्षिणी राज्यों में अपनी पहुंच को बढ़ावा देने और किसान समुदाय के प्रति प्रतिबद्धता को मजबूत करने का बीजेपी ने एक प्रयास किया है।

    केरल में जन्मे स्वामीनाथन ने तमिलनाडु को अपना घर बनाया। उनका जिक्र करते हुए पीएम ने कहा कि उन्होंने हमारे देश में कृषि और किसानों के कल्याण में उल्लेखनीय योगदान दिया है।

    स्वामीनाथन का जन्म मद्रास प्रेसीडेंसी में हुआ था जिसमें वर्तमान आंध्र प्रदेश, लगभग पूरा तमिलनाडु और केरल, कर्नाटक, ओडिशा और तेलंगाना के कुछ हिस्से शामिल थे।

    भाजपा नेता ने कहा, “प्रधानमंत्री ने कृषि आय को दोगुना करने, आयात पर निर्भरता कम करने के लिए उपज बढ़ाने और किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की बात की है। इन मुद्दों पर स्वामीनाथ ने जीवन भर काम किया। उन्हें सम्मानित करके पीएम ने दोहराया है कि किलामों का कल्याण एजेंडे में सबसे ऊपर है।”

    जाट की नाराजगी दूर करने की कोशिश
    लोकसभा चुनाव से पहले जाट नेता चौधरी चरण सिंह को पुरस्कार मिलने से उत्तर प्रदेश, राजस्थान और हरियाणा में फैले किसानों और जाट समुदाय के प्रति पार्टी की पहुंच को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

    भाजपा उनके पोते जयंत चौधरी की राष्ट्रीय लोकदल के साथ भी गठबंधन की घोषणा के करीब है।

    भाजपा नेता ने कहा, “यूपी चुनाव से पहले एक साल तक चले किसानों आंदोलन के कारण भाजपा को राज्य के जाट बहुल हिस्सों में खराब प्रदर्शन की उम्मीद थी।

    लेकिन वैसा नहीं हुआ। कुछ निर्वाचन क्षेत्रों को छोड़कर भाजपा जाटों के लिए भी पसंदीदा पार्टी के रूप में उभरी है। रालोद के साथ आने से भाजपा-जाट संबंध और मजबूत होंगे।”

    राजनीतिक विरोधियों को पुरस्कार मिलने के साथ ही बीजेपी ने विपक्ष के खिलाफ लगातार अभियान चलाने के आरोपों की भी हवा निकालने की कोशिश की है।

    Related Posts

    शरद पवार परिवार में खुशखबरी: सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की सारंग संग सगाई, नागपुर से जुड़ा रिश्ता

    February 11, 2026

    विध्वंस के 1000 साल बाद सोमनाथ में भव्य महाशिवरात्रि, 5 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

    February 11, 2026

    गौमूत्र पर विश्वास: नवजोत कौर सिद्धू का कहना – स्नान व सेवन से मिली ताकत, कैंसर से निबटने में मदद

    February 2, 2026

    1️जनवरी में यूपीआई ने बनाया नया रिकॉर्ड, 28.33 लाख करोड़ रुपये का हुआ लेन-देन

    February 2, 2026

    नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 24 घंटे उड़ानें शुरू

    February 2, 2026

    हिमालय की गोद से प्राप्त शुद्ध जल से निर्मित टेंसबर्ग, दिल्ली के बीयर बाजार में गुणवत्ता की नई क्रांति…

    May 22, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    पोड़ी में विकास को मिली नई रफ्तार: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ₹126 करोड़ से अधिक के कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया

    February 16, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने लोकतंत्र सेनानी से की मुलाकात

    February 16, 2026

    मंत्री रामविचार नेताम 20 फरवरी को करेंगे एकलव्य विद्यालयों की समीक्षा….

    February 16, 2026

    शासन की योजनाओं से सशक्त हुईं महिलाएं : श्रीमती मनबासों बनीं ‘लखपति दीदी’….

    February 16, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.