Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»CG Crime: फर्जी दस्तावेज बनाकर नौकरी का झांसा देने वाला आरोपी गिरफ्तार, करोड़ों की ठगी का हुआ खुलासा…
    छत्तीसगढ़

    CG Crime: फर्जी दस्तावेज बनाकर नौकरी का झांसा देने वाला आरोपी गिरफ्तार, करोड़ों की ठगी का हुआ खुलासा…

    News DeskBy News DeskJune 23, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    CG Crime: फर्जी दस्तावेज बनाकर नौकरी का झांसा देने वाला आरोपी गिरफ्तार, करोड़ों की ठगी का हुआ खुलासा…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मुंगेली। फर्जी दस्तावेज तैयार कर युवकों को सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी फैजान खां के पास से फर्जी स्टाम्प पेपर, लकड़ी एवं रबर का सील, पेन ड्राइव, लैपटॉप और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस ने आरोपी योगेंद्र कुमार के खिलाफ थाना लालपुर में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है और उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। वहीं निवेशकों से 5.53 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी मामले में पुलिस ने रियल स्टेट कंपनी के निदेशकों को मध्यप्रदेश से गिरफ्तार किया है।

    मुंगेली पुलिस ने बीएन गोल्ड रियल स्टेट एंड एलाइड लिमिटेड कंपनी के दो निदेशकों को भी गिरफ्तार किया है, जिन्होंने निवेशकों से 5.53 करोड़ रुपए धोखाधड़ी की थी। आरोपी सचिन दामीर और कन्हैया साहू को मध्यप्रदेश से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना सरगांव में धोखाधड़ी और संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है और उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

    जानिए पूरा मामला

    23 जून 2025 को मुंगेली पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देश पर अतिरिक्त एसपी नवनीत कौर छाबड़ा व उप एसपी एसआर घृतलहरे के नेतृत्व में थाना लालपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय गिरोह के मुख्य आरोपी फैजान खां को बिलासपुर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने फर्जी आधार कार्ड, निवास प्रमाण-पत्र, स्टाम्प पैड, रबर और लकड़ी की सील, पेन ड्राइव, लैपटॉप और मोबाइल तैयार करके केंद्रीय बलों (जैसे BSF) में भर्ती दिलाने का रैकेट चलाया था। इस मामले में पहले 6 जून को अलीगढ़ के योगेन्द्र कुमार (29) और आगरा के प्रशांत राजपूत (30) को पकड़ा गया था। दोनों ने खुद को ग्राम कंतेली का निवासी बताया था। उनके कब्जे से नोटरी का कोरा प्रमाण पत्र, दस्तावेज़ और 3 मोबाइल जब्त हुए थे।

    बीएन गोल्ड रियल स्टेट में निवेश धोखाधड़ी का भंडाफोड़

    बीएन गोल्ड के निदेशक सचिन दामीर (झाबुआ, मध्यप्रदेश) और कन्हैया साहू (बासन, मध्यप्रदेश) को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि कंपनी ने निवेशकों से कुल 5.53 करोड़ लेकर ब्याज ज्यादा देने का वादा किया, लेकिन पैसे वापस नहीं किए।
    थाना सरगांव में धारा 420, 34 भादवि, चिट एंड धन अधिनियम, स्कीम पाबंदी अधिनियम 1978, और निपेक्षकों का संरक्षण अधिनियम धारा 10 के तहत मामला दर्ज है। तीन अन्य आरोपियों चरण सिंह ठाकुर, विक्रम सिंह सोनालिया और अन्य की पतासाजी मध्यप्रदेश–मुंगेली पुलिस की संयुक्त टीम कर रही है।

    News Desk

    Related Posts

    सुशासन तिहार के तहत प्राप्त आवेदनों का गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ करें निराकरण: प्रमुख सचिव बोरा…..

    May 12, 2026

    ’सुकमा में सिंगल विंडो सुविधा से ग्रामीणों के जीवन में आई सुशासन की बहार’, ’अब दफ्तरों के चक्करों से मिली मुक्ति, मिनटों में बन रहे राशन, आधार और आयुष्मान कार्ड’….

    May 12, 2026

    सुशासन और जनकल्याणकारी योजनाओं से मजबूत हुआ रोजगार का आधार : मुख्यमंत्री साय….

    May 12, 2026

    धमतरी में AI क्रांति : AI और अत्याधुनिक कौशल से सुसज्जित होंगे युवा, जिला प्रशासन की पहल से खुलेगा अत्याधुनिक तकनीक और स्वरोजगार का मार्ग…..

    May 12, 2026

    बिलासपुर की शिविका पांडेय बनीं राज्य स्तरीय स्केटिंग चैंपियन….

    May 12, 2026

    कुम्हारी में दुर्घटना पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया गहरा दुःख : मृतकों के परिजनों को 9-9 लाख रुपये सहायता राशि देने की घोषणा…..

    May 12, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    सुशासन तिहार के तहत प्राप्त आवेदनों का गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ करें निराकरण: प्रमुख सचिव बोरा…..

    May 12, 2026

    ’सुकमा में सिंगल विंडो सुविधा से ग्रामीणों के जीवन में आई सुशासन की बहार’, ’अब दफ्तरों के चक्करों से मिली मुक्ति, मिनटों में बन रहे राशन, आधार और आयुष्मान कार्ड’….

    May 12, 2026

    सुशासन और जनकल्याणकारी योजनाओं से मजबूत हुआ रोजगार का आधार : मुख्यमंत्री साय….

    May 12, 2026

    धमतरी में AI क्रांति : AI और अत्याधुनिक कौशल से सुसज्जित होंगे युवा, जिला प्रशासन की पहल से खुलेगा अत्याधुनिक तकनीक और स्वरोजगार का मार्ग…..

    May 12, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.