Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»देश»5 हजार के खिलाफ केस-19 नामजद, हल्द्वानी हिंसा में 4 गिरफ्तार; उपद्रवियों की पहचान को यह ऐक्शन प्लान…
    देश

    5 हजार के खिलाफ केस-19 नामजद, हल्द्वानी हिंसा में 4 गिरफ्तार; उपद्रवियों की पहचान को यह ऐक्शन प्लान…

    By February 10, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    5 हजार के खिलाफ केस-19 नामजद, हल्द्वानी हिंसा में 4 गिरफ्तार; उपद्रवियों की पहचान को यह ऐक्शन प्लान…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    हल्द्वानी के  वनभूलपुरा में गुरुवार को अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई के दौरान बवाल और उपद्रव करने वाले हजारों लोगों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर उनकी धरपकड़ शुरू कर दी है।

    अभी तक पुलिस चार लोगों को हिरासत में ले चुकी है।

    वहीं सैकड़ों उपद्रवियों को चिह्नित कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। साथ ही वनभूलपुरा में फोर्स बढ़ाकर सख्ती को कड़ा कर दिया गया है।

    अतिरिक्त फोर्स को भी बुला लिया गया है। मलिक के बगीचे में नजूल भूमि पर बने मदरसा और धार्मिक स्थल को तोड़ने के दौरान वनभूलपुरा में गुरुवार को भारी उपद्रव हुआ।

     उपद्रवियों ने पथराव के साथ ही पेट्रोल बम और कांच की बोतलों से सुरक्षा बलों पर हमला किया। इसके बाद वनभूलपुरा थाने में भी आग लगा दी गई।

    वनभूलपुरा में तैनात की गई हजारों की फोर्स किसी तरह जान बचाकर बाहर निकली। उपद्रव में करीब 300 लोग घायल भी हुए। 

    कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ाने वाले और शहर को आगजनी व तोड़फोड़ के हवाले करने वालों के खिलाफ वनभूलपुरा थाने में तीन अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए गए हैं। 

    इसमें एक मुकदमा वनभूलपुरा पुलिस, दूसरा नगर निगम और तीसरा मुखानी पुलिस की ओर से दर्ज कराया गया है। 

    एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा ने बताया कि तीनों मुकदमों में 19 लोगों को नामजद किया गया है। वहीं करीब 5000 अज्ञात लोगों को भी शामिल किया गया है।

    शहरभर में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। शुक्रवार को कुछ भी अप्रिय घटना नहीं दर्ज की है।

    इन सभी पर दंगा, तोड़फोड़, हत्या का प्रयास, सरकारी व सार्वजनिक संपत्ति को क्षतिग्रस्त करने और सरकारी कार्य में बाधा डालने सहित कई अन्य धाराएं लगाई गई हैं। इसके साथ ही चार लोगों को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ भी शुरू कर दी है।

    सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल वीडियो से चिह्नित किए जा रहे उपद्रवी
    शहर को दंगे की तरफ धकेलकर उपद्रव कर दहशत फैलाने वालों ने अपने चहरों को ढक रखा था। इसके साथ ही वनभूलपुरा क्षेत्र में कई स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।

    वहीं पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और पथराव के दौरान हुई तमाम वीडियो रिकॉर्डिंग को खंगालना शुरू कर दिया है

    इसके आधार पर अभी तक करीब 100 से ज्यादा उपद्रवी चिह्नित कर लिए गए हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है।

    कुछ लोगों ने जानबूझकर भड़काया बवाल
    एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा ने बताया कि उग्रभीड़ को भड़काया भी गया था। शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है।

    बताया कि कुछ लोगों ने जानबूझकर शहर में माहौल बिगाड़ने की कोशिश की थी। यही वजह रही कि अचानक इतना बवाल फैला और बढ़ गया।

    मामले की गंभीरता से जांच के साथ साथ उपद्रवियों की पहचान की जा रही है। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

    हालात नियंत्रण में हैं। पूरे शहर में फोर्स को अलर्ट कर दिया गया है।

    हमारे पास पर्याप्त फोर्स मौजूद है। मुकदमा दर्ज कर उपद्रवियों को पकड़कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। टीमें लगी हैं, चिह्नित कर आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
    प्रह्लाद नारायण मीणा, एसएसपी नैनीताल

    Related Posts

    ओडिशा के कंधमाल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, दो माओवादी मारे गए, मृतकों में रश्मि शामिल

    February 23, 2026

    शरद पवार परिवार में खुशखबरी: सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की सारंग संग सगाई, नागपुर से जुड़ा रिश्ता

    February 11, 2026

    विध्वंस के 1000 साल बाद सोमनाथ में भव्य महाशिवरात्रि, 5 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

    February 11, 2026

    गौमूत्र पर विश्वास: नवजोत कौर सिद्धू का कहना – स्नान व सेवन से मिली ताकत, कैंसर से निबटने में मदद

    February 2, 2026

    1️जनवरी में यूपीआई ने बनाया नया रिकॉर्ड, 28.33 लाख करोड़ रुपये का हुआ लेन-देन

    February 2, 2026

    नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 24 घंटे उड़ानें शुरू

    February 2, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    सुशासन तिहार : प्रधानमंत्री आवास योजना से श्रीमती प्रीति साहू का पक्के घर का सपना हुआ साकार….

    May 27, 2026

    ’बारनवापारा के देवपुर जंगल में दिखी दुर्लभ विशाल भारतीय गिलहरी’, ’वन मंत्री केदार कश्यप ने दी बधाई’….

    May 27, 2026

    वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने डॉ. पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी जी की जयंती पर किया पुण्य स्मरण…..

    May 27, 2026

    प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना से बदली पहाड़ी कोरवा परिवार की जिंदगी, सुशासन तिहार में आवास की चाबी पाकर हितग्राही अनिल कुमार के चेहरे पर आई मुस्कान…..

    May 27, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.