Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»विदेश»जेल में इमरान, नवाज शरीफ को सेना का समर्थन; पाकिस्तान में आम चुनाव के लिए आज डाले जाएंगे वोट; रेस में कौन आगे?…
    विदेश

    जेल में इमरान, नवाज शरीफ को सेना का समर्थन; पाकिस्तान में आम चुनाव के लिए आज डाले जाएंगे वोट; रेस में कौन आगे?…

    By February 8, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    जेल में इमरान, नवाज शरीफ को सेना का समर्थन; पाकिस्तान में आम चुनाव के लिए आज डाले जाएंगे वोट; रेस में कौन आगे?…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    पाकिस्तान में आम चुनाव के लिए गुरुवार को मतदान होगा और ऐसा माना जा रहा है कि दौड़ में सबसे आगे चल रहे पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को सेना का समर्थन प्राप्त है।

    आम चुनाव की पूर्व संध्या पर बुधवार को हिंसा की घटनाएं भी हुईं। बलूचिस्तान प्रांत में चुनाव कार्यालयों को निशाना बनाकर किए गए दो बम विस्फोटों में कम से कम 30 लोग मारे गए और 40 से अधिक घायल हो गए।

    पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के जेल में होने के कारण, शरीफ की पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर सकती है।

    खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के उम्मीदवार निर्दलीय के रूप से चुनाव लड़ रहे हैं क्योंकि उच्चतम न्यायालय ने उनकी पार्टी को उसके चुनाव चिह्न क्रिकेट ‘बल्ला’ से वंचित करने संबंधी निर्वाचन आयोग के फैसले को बरकरार रखा है।

    गुरुवार को होने वाले चुनाव में 74 वर्षीय शरीफ की नजर रिकॉर्ड चौथी बार प्रधानमंत्री बनने पर होगी। इस मुकाबले में बिलावल भुट्टो-जरदारी की पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) भी शामिल है।

    बिलावल भुट्टो-जरदारी को पार्टी की ओर से प्रधानमंत्री पद का चेहरा घोषित किया गया है।

    पाकिस्तान निर्वाचन आयोग ने चुनाव कराने के लिए पिछले साल दिसंबर में एक कार्यक्रम जारी किया था और बिगड़ती सुरक्षा स्थिति के बावजूद चुनाव प्रक्रिया को बरकरार रखा था।

    पाकिस्तान में आम चुनाव के लिए लगभग 6,50,000 सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं।

    अधिकारियों ने बताया कि इस चुनाव में 12.85 करोड़ से अधिक पंजीकृत मतदाता मतदान करेंगे। ‘रेडियो पाकिस्तान’ की खबर के अनुसार, मतदाताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लगभग 6,50,000 सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। इनमें पुलिस, नागरिक सशस्त्र बल और सशस्त्र बल के जवान शामिल हैं।

    मतदान बृहस्पतिवार की सुबह आठ बजे शुरू होगा और शाम पांच बजे तक जारी रहेगा। पाकिस्तान निर्वाचन आयोग (ईसीपी) के अनुसार नेशनल असेंबली के लिए 5,121 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं जिनमें से 4,807 पुरुष, 312 महिलाएं और दो ट्रांसजेंडर शामिल हैं।

    चार प्रांतीय विधानसभाओं के लिए 12,695 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें 12,123 पुरुष, 570 महिलाएं और दो ट्रांसजेंडर शामिल हैं।

    ईसीपी के एक अधिकारी ने बताया कि पीठासीन अधिकारी, जिन्हें पहले से ही मजिस्ट्रेट की विशेष शक्तियां दी गई हैं, पुलिस और सैन्यकर्मियों की सुरक्षा में मतदान सामग्री को मतदान केंद्रों तक ले जाएंगे।

    आयोग के आंकड़ों के अनुसार, पंजाब में सबसे अधिक 7,32,07,896 पंजीकृत मतदाता हैं, इसके बाद सिंध में 2,69,94,769, खैबर पख्तूनख्वा में 2,19,28,119, बलूचिस्तान में 53,71,947 और राजधानी इस्लामाबाद में 10,83,029 मतदाता हैं।

    ईसीपी ने देशभर में 9,07,675 मतदान केंद्र स्थापित किए हैं, जिनमें पुरुष मतदाताओं के लिए 25,320, महिलाओं के लिए 23,952 और अन्य 41,403 मिश्रित मतदान केंद्र शामिल हैं।

    निर्वाचन आयोग के अनुसार, 44,000 मतदान केंद्र सामान्य हैं जबकि 29,985 को संवेदनशील और 16,766 को अत्यधिक संवेदनशील घोषित किया गया है।

    इस बीच, पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी ‘पीटीआई’ ने बुधवार को आरोप लगाया कि पाकिस्तान में आठ फरवरी के चुनावों में अपनी पसंद की सरकार बनाने के वास्ते ”वांछित परिणाम” हासिल करने के लिए राजनीतिक सांठगांठ की जा रही है।

    ‘पीटीआई’ के प्रवक्ता रऊफ हसन ने बुधवार को बताया कि बृहस्पतिवार के चुनावों में खान की पार्टी को चुनाव जीतने से रोकने के लिए राजनीतिक सांठगांठ की जा रही है।

    खान और उनकी पार्टी ने आरोप लगाया है कि मौजूदा चुनाव प्रक्रिया में कोई समान अवसर नहीं है। ‘पीटीआई’ नेता ने उन्हें सत्ता में वापस आने से रोकने के लिए सैन्य प्रतिष्ठान को भी दोषी ठहराया है।

    पाकिस्तान ने देश में आम चुनाव से पहले हिंसा और मौलिक लोकतांत्रिक स्वतंत्रता के अधिकार के बारे में संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार निकाय की चिंताओं को खारिज कर दिया और कहा कि सरकार ने अपने चुनावी कानूनों के अनुसार सुरक्षा योजनाओं को अंतिम रूप दे दिया है। 

    विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मुमताज जहरा बलूच ने संयुक्त राष्ट्र उच्चायुक्त कार्यालय की एक प्रवक्ता द्वारा जारी एक बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि पाकिस्तान कानून के शासन को कायम रखने के लिए प्रतिबद्ध है और अपने कानूनों और संविधान द्वारा गारंटीकृत मानवाधिकारों और मौलिक स्वतंत्रता की रक्षा करता है।

    संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायुक्त ने आठ फरवरी को होने वाले आगामी आम चुनाव से पहले हिंसक घटनाओं को लेकर चिंता व्यक्त की थी।

    संयुक्त राष्ट्र की प्रवक्ता लिज थ्रोसेल ने एक बयान में कहा, “हम राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों के खिलाफ हिंसा के सभी कृत्यों की निंदा करते हैं और अधिकारियों से एक समावेशी और सार्थक लोकतांत्रिक प्रक्रिया के लिए आवश्यक मौलिक स्वतंत्रता को बनाए रखने का आग्रह करते हैं।” 

    Related Posts

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    ट्रंप की धमकी से पनामा सेहमा, चीन की BRI परियोजना को आगे न बढ़ाने का किया ऐलान

    February 3, 2025

    US Plane Crash: शवों की संख्या बढ़ी, राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारी

    February 3, 2025

    मोहम्मद यूनुस का बयान: “हिंदू समुदाय के त्योहारों में शामिल होने की आवश्यकता

    February 3, 2025

    3 दिन में 200 से ज्यादा भूकंप के झटके, ग्रीस में बड़ी तबाही का खतरा

    February 3, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    राज्यपाल रमेन डेका की पहल पर गोद ग्रामों में माह मार्च तक योजनाओं के शत-प्रतिशत क्रियान्वयन का लक्ष्य…

    January 20, 2026

    तकनीक ने बदली धान खरीदी व्यवस्था : छत्तीसगढ़ में किसान अब घर बैठे काट रहे टोकन, करजी के किसान उमाशंकर कुशवाहा बोले—नई व्यवस्था से सम्मान, भरोसा और सुविधा बढ़ी…..

    January 19, 2026

    राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरपालिका एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम/उप निर्वाचन 2026 की तैयारियां प्रारंभ…

    January 19, 2026

    पीएम सूर्य घर योजना के क्रियान्वयन में कोंडागांव जिले की उल्लेखनीय उपलब्धि : 500 रूफटॉप सोलर संयंत्र स्थापना का लक्ष्य सफलतापूर्वक पूर्ण….

    January 19, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    January 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Nov    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.