Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»Breaking News»पाक पीएम शहबाज शरीफ का कबूलनामा, बोले- भारत ने नूर खान एयरबेस और अन्य जगह हमले किए
    Breaking News

    पाक पीएम शहबाज शरीफ का कबूलनामा, बोले- भारत ने नूर खान एयरबेस और अन्य जगह हमले किए

    News DeskBy News DeskMay 17, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    पाक पीएम शहबाज शरीफ का कबूलनामा, बोले- भारत ने नूर खान एयरबेस और अन्य जगह हमले किए
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    इस्लामाबाद। पाकिस्तान पहले दावा कर रहा था कि भारत के खिलाफ सैन्य संघर्ष में उसकी जीत हुई है, लेकिन अब पाकिस्तान के नेताओं की जुबान से ये हकीकत सामने आ रही है कि 9 और 10 मई 2025 की दरम्यानी रात भारत ने उनके मुल्क के अहम नूर खान एयरबेस समेत तमाम एयरबेस को मिसाइलों से निशाना बनाया और उनको जबरदस्त नुकसान पहुंचाया।

    भारत की ओर से नूर खान समेत तमाम एयरबेस को मिसाइलों से निशाना बनाए जाने को खुद पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ ने माना है। पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ के कबूलनामे का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

    वीडियो में शहबाज शरीफ एक कार्यक्रम में दिख रहे हैं। उनके साथ मंच पर सेना, नौसेना और वायुसेना के तमाम बड़े अफसर भी हैं। वीडियो में पाकिस्तान के पीएम कहते हैं कि 9 और 10 मई की दरम्यानी रात करीब 2.30 बजे सिपहसालार यानी पाकिस्तान की सेना के जनरल आमिर मुनीर ने उनको फोन किया और बताया कि भारत ने बैलिस्टिक मिसाइल से नूर खान एयरबेस और अन्य जगह हमले किए हैं।

    पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ ने शुक्रवार को पाकिस्तान स्मारक पर हुए इस कार्यक्रम में ये बयान दिया है। इससे पहले शुक्रवार को पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के आसमान पर पाकिस्तान एयर फोर्स के विमानों ने भी उड़ान भरी। बहरहाल, आप भी सुनिए शहबाज शरीफ किस तरह कबूल रहे हैं कि भारत ने बड़ा हमला किया।

    भारत ने पाकिस्तान के 11 एयरबेस और 2 रडार स्टेशनों पर 9 और 10 मई की रात उस वक्त हमला बोला था जब ऑपरेशन सिंदूर के तहत 7 मई को आतंकियों के ठिकाने और मुख्यालय नष्ट करने के बाद पाकिस्तान की सेना की ओर से ड्रोन और मिसाइल हमले जारी रहे। पाकिस्तान की सेना ने 8 मई से ड्रोन हमले करने की कोशिश की थी।

    पाकिस्तान की सेना की तरफ से सैकड़ों की संख्या में पहले ड्रोन भेजे गए थे। फिर 9 मई की रात पाकिस्तान ने ड्रोन के अलावा हत्फ मिसाइलों से हमले की कोशिश की। पाकिस्तान की सेना की इस कोशिश को पूरी तरह नाकाम कर दिया गया। जिसके बाद जवाबी कार्रवाई करते हुए भारतीय सेना और वायुसेना ने पाकिस्तान के एयरबेस और रडार स्टेशनों को निशाना बनाया और उनको बहुत क्षति पहुंचाई थी।

    News Desk

    Related Posts

    कौन होगा दलाई लामा का उत्तराधिकारी, खुद धर्मगुरु ने कर दिया बड़ा ऐलान

    July 2, 2025

    अमरनाथ यात्रा आज से शुरू, LG मनोज सिन्हा ने पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

    July 2, 2025

    5 देशों की यात्रा पर रवाना हुए पीएम मोदी, सबसे पहले जाएंगे घाना

    July 2, 2025

    मध्यप्रदेश भाजपा को मिला नया अध्यक्ष, हेमंत खंडेलवाल को मिली प्रदेश की कमान

    July 1, 2025

    मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे प्रियांक का बड़ा ऐलान- सत्ता में आए तो RSS पर प्रतिबंध…

    July 1, 2025

    केंद्रीय कैबिनेट की अहम बैठक, कई बड़े फैसलों पर लगी मुहर

    July 1, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    कर्म ही सच्ची पूजा का संदेश देता है श्रीमद्भागवत : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय….

    April 10, 2026

    आगामी मई -जून माह में संभावित स्थानीय निकायो के आम/उप चुनाव के दृष्टिगत मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज…..

    April 10, 2026

    केमिकल और औद्योगिक आपदा के लिए सचेत रहने की जरूरत, राज्य स्तरीय मॉक एक्सरसाईज की जायेगी….

    April 10, 2026

    खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने टूर्नामेंट आवश्यक : उप मुख्यमंत्री अरुण साव….

    April 10, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.