Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»देश»रायपुर : अवैध खनन के विरुद्ध कार्रवाई जारी…
    देश

    रायपुर : अवैध खनन के विरुद्ध कार्रवाई जारी…

    By February 5, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    रायपुर : अवैध खनन के विरुद्ध कार्रवाई जारी…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    तीसरे दिन चूनापत्थर के 6 क्रशर सील

    अवैध परिवहन के 06 मामले भी पकड़ाए

    पिछले तीन दिनों में 18 क्रशर हुए सील

    शासन के निर्देश पर अवैध खनन के विरूद्ध लगातार कार्यवाही कर सिलसिला जारी है।

    बिलासपुर जिले में लगातार तीसरे दिन अवैध खनन एवं परिवहन में संलिप्त फर्मो एवं लोगों के विरूद्ध कार्यवाही की गई।

    जिले में चूना पत्थर के 6 क्रशर सील किए गए तथा अवैध परिवहन के छह मामले पकड़े गए हैं। बीते तीन दिनों में अवैध रूप से संचालित 18 क्रशर सील किए जा चुके हैं।

    खनिकर्म विभाग के उप संचालक ने बताया कि जिला कलेक्टर के निर्देश पर अवैध खनन गतिविधियों के खिलाफ जांच अभियान अवकाश के दिन भी जारी रहा।

    खनिज अमला बिलासपुर एवं राजस्व अमला तखतपुर एवं बिल्हा द्वारा  4 फरवरी  को तखतपुर के चूना पत्थर खदानों की जांच की गई।

    जांच में पाये गये अनियमितताओं के आधार पर कार्रवाई करते हुए 6 क्रशर सील किया गया। इस प्रकार पिछले तीन दिनों में अवैध रूप से संचालित 18 क्रशर उद्योग सील किए जा चुके हैं।

    जिला बिलासपुर अंतर्गत तखतपुर तहसील में ग्राम दर्री, घोरामार एवं बेलसरा में 06 निम्नश्रेणी चूनापत्थर खदान में स्थापित क्रशरों के संचालकों क्रमशः शत्रुघन चंद्राकर, सुनील कुमार अग्रवाल, विष्णु प्रसाद अग्रवाल, मेसर्स लैण्डमार्क इंजीनियरिंग, श्रीमति पुष्पा दुबे एवं रामकुमार खुसरो द्वारा आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने के कारण सील किया गया।

    पर्यावरण शर्तों का पालन नहीं करने पर 07 को थमाया नोटिस

    बिल्हा तहसील अंतर्गत ग्राम धौराभांटा एवं हरदी में स्वीकृत 4 कोयला के अस्थायी भण्डारण अनुज्ञप्तिधारी क्रमशःगंगा ट्रेडर्स, सत्यभामा ट्रेडर्स, लक्ष्मी एजेंसी एवं हनुमान कोल ट्रेडर्स एवं 03 डोलोमाईट अस्थायी भण्डारण अनुज्ञप्तिधारी क्रमशः शाह स्टोन सप्लायर पार्टनर गिरिश कुमार शाह, शाह स्टोन स्प्लायर प्रो. हरीश कुमार शाह एवं सिंह स्टोन माईन्स प्रो. रघुराज सिंह के द्वारा पर्यावरण शर्तों का पालन नहीं करने तथा भू-राजस्व जमा नहीं करने के कारण पर्यावरण एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों द्वारा कार्रवाई कर नोटिस थमाया गया।

    बिना रायल्टी परिवहन पर 06 मामले दर्ज किए गए

    खनिज अमला दल द्वारा आज बिलासपुर जिले अंतर्गत दर्री, काठाकोनी एवं सकरी क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया। जिसमें निम्नश्रेणी चूनापत्थर के 2 ट्रेक्टरों, खनिज रेत के 1 ट्रेक्टर, 2 हाईवा तथा मुरूम परिवहन करते 1 हाईवा जप्त कर थाना सकरी एवं जुनापारा चौकी में पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है।

    जांच में सभी वाहनों में बिना विधि सम्मत अभिवहन पास के खनिज परिवहन करने के कारण अवैध खनिज परिवहन का प्रकरण दर्ज किया गया है।

    Related Posts

    शरद पवार परिवार में खुशखबरी: सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की सारंग संग सगाई, नागपुर से जुड़ा रिश्ता

    February 11, 2026

    विध्वंस के 1000 साल बाद सोमनाथ में भव्य महाशिवरात्रि, 5 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

    February 11, 2026

    गौमूत्र पर विश्वास: नवजोत कौर सिद्धू का कहना – स्नान व सेवन से मिली ताकत, कैंसर से निबटने में मदद

    February 2, 2026

    1️जनवरी में यूपीआई ने बनाया नया रिकॉर्ड, 28.33 लाख करोड़ रुपये का हुआ लेन-देन

    February 2, 2026

    नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 24 घंटे उड़ानें शुरू

    February 2, 2026

    हिमालय की गोद से प्राप्त शुद्ध जल से निर्मित टेंसबर्ग, दिल्ली के बीयर बाजार में गुणवत्ता की नई क्रांति…

    May 22, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    हर घर जल योजना से ग्राम कन्हारी में बदली पेयजल की तस्वीर: सुदूर वनांचल एवं बैगा जनजाति बहुल क्षेत्र में घर-घर पहुँचा शुद्ध नल जल….

    February 13, 2026

    हमर स्वस्थ लइका कार्यक्रम से 16 सप्ताह में अति कुपोषण से सामान्य श्रेणी में पहुंची हिमांशी….

    February 13, 2026

    धान से ब्राम्ही तक : कम लागत में अधिक लाभ की ओर अग्रसर किसान….

    February 13, 2026

    मंत्री रामविचार नेताम 19 फरवरी को करेंगे एकलव्य विद्यालयों की समीक्षा….

    February 13, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.