Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»स्काउट्स गाइड्स द्वारा पर्यावरण संरक्षण संदेश देने निकाली गई साइकिल रैली
    छत्तीसगढ़

    स्काउट्स गाइड्स द्वारा पर्यावरण संरक्षण संदेश देने निकाली गई साइकिल रैली

    News DeskBy News DeskMay 2, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    स्काउट्स गाइड्स द्वारा पर्यावरण संरक्षण संदेश देने निकाली गई साइकिल रैली
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    स्काउट्स गाइड्स द्वारा पर्यावरण संरक्षण संदेश देने निकाली गई साइकिल रैली

    समापन समारोह में शामिल हुए कलेक्टर
    बिलासपुर

    भारत स्काउट्स एवं गाइड्स द्वारा पर्यावरण एवं जल संरक्षण संदेश के लिए आयोजित साइकिल यात्रा के समापन समारोह में कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। उन्होंने कहा कि भारत स्काउट्स एवं गाइड्स द्वारा राज्य भर में पर्यावरण एवं जल संरक्षण हेतु किया गया साइकिल संदेश यात्रा निश्चित रूप से पर्यावरण और जल संरक्षण की दिशा में कारगर प्रयास है। उन्होंने कहा कि आज से 30 वर्ष पहले तक जल 20 फिट में मिल जाता था, गर्मी भी उतनी नहीं होती थी, जिस तरह से पर्यावरण दूषित हुआ है अगर हम सब समय रहते संरक्षण करने हेतु ध्यान नहीं देंगे तो आने वाली पीढ़ी को पानी के लिए भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।  

         कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए राज्य मुख्य आयुक्त डॉ. सोमनाथ यादव ने कहा कि छत्तीसगढ़ स्काउट्स गाइड्स द्वारा आज 30 जिलों में एक साथ यह समारोह किया गया है। उन्होंने इस अवसर पर स्काउट्स गाइड्स छत्तीसगढ़ द्वारा किए जा रहे जल, पर्यावरण के संरक्षण की जानकारी दी। डॉ. सोमनाथ यादव ने बताया कि भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के हीरक जयंती वर्ष पर आयोजित पर्यावरण एवं जल संरक्षण कार्यकम वर्ष भर विभिन्न माध्यमों से किया जाएगा। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ जिला संघ बिलासपुर के तत्वावधान में 1 मई 2025 को ‘पर्यावरण एवं जल संरक्षण संदेश साइकिल यात्रा’ का आयोजन किया गया। इस यात्रा का उद्देश्य जनमानस को यह संदेश देना था कि जल ही जीवन है और स्वच्छ पर्यावरण ही स्वस्थ समाज की नींव है। साइकिल यात्रा गांधी चौक से प्रारंभ होकर नेहरू चौक होते हुए राजेन्द्र नगर स्कूल तक संपन्न हुई, जिसका नेतृत्व डॉ. सोमनाथ यादव राज्य मुख्य आयुक्त ने किया। स्काउट्स, गाइड्स, रोवर्स, रेंजर्स और आम नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

         कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि जिला मुख्य आयुक्त श्री चंद्र प्रकाश बाजपेयी  और जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. अनिल कुमार तिवारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन राज्य संगठन आयुक्त स्काउट श्री विजय कुमार यादव द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य श्री मोहन पटेल, रत्ना मिश्रा, जिला सचिव सुश्री लता यादव, जिला संगठन आयुक्त स्काउट श्री महेन्द्र बाबू टंडन, जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट श्री संतोष त्रिपाठी, श्री शत्रुघ्न सूर्यवंशी, प्रदीप निर्नेजक, डॉ. पूनम सिंह, सरला दुबे, शशांक विश्वकर्मा, अपर्णा सारखेल, रश्मि गुप्ता, शिव साहू, निधि कश्यप, आरती राय, नवीन यादव, निखिल विश्वकर्मा, अनिल सोनवानी, प्रणव शर्मा, अभिषेक श्रीवास्तव, पुष्पा शर्मा, लखी रानी दत्ता, एस हेमलता, पद्मा गुप्ता,मिंडू संडे, राघिनी चौधरी, संगीता सिंह, निशा सिंह, निशा साहू, पार्वती कौशिक कौशल्या साहू आदि स्काउटर्स एवं गाइडर्स उपस्थित रहे। रोवर्स चंद्रशेखर पंकज, प्रिंस मेरसा, तुषार विश्वकर्मा, देवेंद्र देवांगन, कुलभूषण कुर्रे। रेंजर्स सुष्मिता पात्रे, पूनम पटेल, योगिता साहू। यह साइकिल यात्रा केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि एक प्रेरणादायक सामाजिक संदेश थी, जो हमें प्रकृति से जुड़ने, जल संरक्षण करने, और पर्यावरण को स्वच्छ रखने की प्रेरणा देती है।

    News Desk

    Related Posts

    युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी….

    July 26, 2026

    प्रकृति के साथ संतुलन और जल संरक्षण भविष्य की सुरक्षा के लिए आवश्यक – राज्यपाल रमेन डेका….

    July 26, 2026

    स्वाभिमान और उद्यमशीलता की मिसाल है सिंधी समाज- राज्यपाल रमेन डेका….

    July 26, 2026

    रायगढ़ के अधिवक्ताओं ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी से की आत्मीय मुलाकात….

    July 26, 2026

    ‘मन की बात’ से विकसित भारत का संकल्प हुआ और मजबूत: प्रधानमंत्री के प्रेरक संदेशों का मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किया श्रवण….

    July 26, 2026

    मन की बात करोड़ों नागरिकों को एक साझा उद्देश्य से जोड़ने का सशक्त माध्यम: वित्त मंत्री ओपी चौधरी….

    July 26, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी….

    July 26, 2026

    प्रकृति के साथ संतुलन और जल संरक्षण भविष्य की सुरक्षा के लिए आवश्यक – राज्यपाल रमेन डेका….

    July 26, 2026

    स्वाभिमान और उद्यमशीलता की मिसाल है सिंधी समाज- राज्यपाल रमेन डेका….

    July 26, 2026

    रायगढ़ के अधिवक्ताओं ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी से की आत्मीय मुलाकात….

    July 26, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.