Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»Breaking News»जम्मू-कश्मीर: पहलगाम में बड़ा आतंकी हमला, पर्यटकों को नाम और मजहब पूछ कर मारी गोली, सेना ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन
    Breaking News

    जम्मू-कश्मीर: पहलगाम में बड़ा आतंकी हमला, पर्यटकों को नाम और मजहब पूछ कर मारी गोली, सेना ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन

    News DeskBy News DeskApril 22, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    जम्मू-कश्मीर: पहलगाम में बड़ा आतंकी हमला, पर्यटकों को नाम और मजहब पूछ कर मारी गोली, सेना ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला हुआ है। जिसमें पर्यटकों को निशाना बनाया गया है। इस हमले में पर्यटकों को निशाना बनाया गया है। आतंकियों की इस फायरिंग में 12-13 पर्यटकों के घायल होने की खबर है। घायल पर्यटकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आतंकी हमले में घायल हुए एक पर्यटक की मौत भी हो गई है। अस्पताल में भर्ती घायलों में एक की हालत नाजुक बताई जा रही है। वहीं सुरक्षाबलों की कार्रवाई में 2-3 आतंकवादी ढेर हुए हैं।

    वहीं, इस घटना की चश्मदीद महिला पर्यटक ने एक हैरान कर देने वाली बात बताई है। महिला ने बताया है कि आतंकियों ने पहले लोगों से उनका नाम और धर्म पूछा और उसके बाद उन्हें गोली मारी है। पहलगाम में आतंकी हमले के बाद एक महिला ने पीसीआर को फ़ोन किया उसने बताया कि 6-7 सैलानियों को गोली लगी उसने बताया कि एक आतंकी ने गोली चलाई। आतंकियों ने मज़हब पूछकर शख़्स को गोली मारी। पत्नी के हाथ में चूड़ा देखा फिर मज़हब पूछकर पति को गोली मार दी गई है।

    महिला ने बताया की मैं वहां पर थी क्या बोलते हैं भेलपूड़ी खा रही थी और मेरा पति साइड में था। एक इंसान आया उसने उसको गोली मार दी। उसने बोला कि शायद मुस्लिम नहीं है। उसने उसको गोली मार दी। महिला ने पीसीआर कॉल पर रोते पति को बचाने के लिए मदद मांगी।

    गौरतलब है कि पिछले कुछ वर्षों में यह पहली बार है जब आतंकियों ने सीधे पर्यटकों को निशाना बनाया है। बता दें कि जंगलों से आतंकियों ने पर्यटकों पर गोलियां बरसाईं, जिसके बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। सुरक्षाबलों ने मौके पर पहुंचते ही इलाके को घेर लिया और सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। सेना और पुलिस के जवान पहाड़ी इलाकों में तैनात हैं।

    यह घटना ऐसे समय पर सामने आई है जब अमरनाथ यात्रा की तैयारियां जोरों पर हैं। हर साल लाखों श्रद्धालु इस पवित्र यात्रा में शामिल होते हैं और इस बार 3 जुलाई से यात्रा शुरू होने वाली है। ऐसे में पर्यटकों पर हुआ यह हमला सुरक्षा व्यवस्थाओं पर बड़े सवाल खड़े करता है।

    News Desk

    Related Posts

    कौन होगा दलाई लामा का उत्तराधिकारी, खुद धर्मगुरु ने कर दिया बड़ा ऐलान

    July 2, 2025

    अमरनाथ यात्रा आज से शुरू, LG मनोज सिन्हा ने पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

    July 2, 2025

    5 देशों की यात्रा पर रवाना हुए पीएम मोदी, सबसे पहले जाएंगे घाना

    July 2, 2025

    मध्यप्रदेश भाजपा को मिला नया अध्यक्ष, हेमंत खंडेलवाल को मिली प्रदेश की कमान

    July 1, 2025

    मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे प्रियांक का बड़ा ऐलान- सत्ता में आए तो RSS पर प्रतिबंध…

    July 1, 2025

    केंद्रीय कैबिनेट की अहम बैठक, कई बड़े फैसलों पर लगी मुहर

    July 1, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    संत गाडगे बाबा ने दिया स्वच्छता ही सच्ची पूजा का संदेश : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

    February 23, 2026

    जनकल्याणकारी नीतियों से मजबूत हो रही प्रदेश की अर्थव्यवस्था : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    February 23, 2026

    विधानसभा के सदस्यों के लिए ब्रह्मा भोजन का आयोजन सुंदर और प्रेरणादायी परंपरा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    February 23, 2026

    IAS पति से तलाक, 20 साल बड़े कांग्रेस नेता से शादी, 19 साल बाद रिश्ते में मिला धोखा

    February 23, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.