Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»डॉ. अंबेडकर जयंती पर प्रदेश को मिली डॉ. अंबेडकर नगर-कोटा-नई दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात
    मध्यप्रदेश

    डॉ. अंबेडकर जयंती पर प्रदेश को मिली डॉ. अंबेडकर नगर-कोटा-नई दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात

    News DeskBy News DeskApril 14, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से आज ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

    भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा है कि डॉ. अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर प्रदेश को डॉ. अंबेडकर नगर-कोटा-नई दिल्ली 20155/56 एक्सप्रेस की सौगात प्राप्त हुई है जिसके माध्यम से प्रदेश की राजधानी दिल्ली से कनेक्टिविटी बेहतर होगी, प्रदेश के आर्थिक और सामाजिक विकास को गति मिलेगी तथा यात्रियों को सुगम, सुविधाजनक और किफायती यात्रा प्राप्त हो सकेगी। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने इस नई ट्रेन के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव तथा लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिड़ला को धन्यवाद ज्ञापित दिया।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि डॉ. अंबेडकर नगर कोटा नई दिल्ली एक्सप्रेस की सौगात प्रदेश को अभूतपूर्व गति से प्राप्त हुई है, जिसकी कल्पना नहीं की गई थी। उन्होंने कहा कि उज्जैनवासियों को भी इस रेल सेवा से सुविधाजनक समय पर राजधानी दिल्ली से कनेक्टिविटी मिलेगी। उन्होंने बताया कि एक लाख 4 हजार करोड रुपए की विभिन्न परियोजनाएं प्रदेश में चल रही हैं। इस वित्त वर्ष के केंद्रीय बजट में मध्य प्रदेश को 14 हजार 745 करोड रुपए का आवंटन प्राप्त हुआ है। अमृत स्टेशन योजना के माध्यम से प्रदेश के 80 स्टेशनों को 2700 करोड़ रुपए की लागत से विश्वस्तरीय बनाया जाएगा। प्रदेश को निकट भविष्य में चार सेमीहाई स्पीड ट्रेन भी प्राप्त होगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी प्रदेश को इसी तरह से अधोसंरचनात्मक सौगातें मिलने का सिलसिला जारी रहेगा।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से आज डॉ अंबेडकर नगर कोटा नई दिल्ली 20155/56 एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर लोक सभा अध्यक्ष श्री ओम बिड़ला, केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव, केंद्रीय महिला और बाल विकास राज्यमंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर, इंदौर सांसद श्री शंकर लालवानी और राज्यसभा सांसद सुश्री कविता पाटीदार भी उपस्थित थीं।

    एक्सप्रेस क्रमांक 20156 नई दिल्ली से प्रतिदिन रात 23.25 बजे चलेगी और 848 किलोमीटर का सफर लगभग 13 घंटे में तय कर कोटा, नागदा, उज्जैन, देवस और इंदौर के रास्ते डॉ अंबेडकर नगर अगले दिन दोपहर 12.50 बजे पहुंचेगी। एक्सप्रेस क्रमांक 20155 प्रतिदिन डॉ अंबेडकर नगर से दोपहर 15.30 बजे चलकर सुबह 4.25 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।

    News Desk

    Related Posts

    शिक्षा मंत्री के निर्देश पर विद्यार्थियों को बड़ी राहत, अब जरूरी दस्तावेजों के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर….

    October 5, 2026

    अब जरूरतों के लिए नहीं फैलाने पड़ते हाथ, महतारी वंदन से आत्मनिर्भरता की राह पर ईश्वरी,हर महीने मिलने वाले एक हजार रुपये से संवारी सब्जी-बाड़ी, बच्चों की पढ़ाई में भी मिल रहा सहारा…..

    October 5, 2026

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सबके लिए आवास’ के संकल्प को छत्तीसगढ़ पूरी प्रतिबद्धता से कर रहा साकार – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    October 5, 2026

    सुपोषण और आत्मीयता से महका सारंगढ़, ‘आंगन मिलन‘ समारोह में पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा और गजेंद्र यादव गर्भवती माताओं की गोदभराई कर बांटे पोषण किट….

    October 4, 2026

    ’शिक्षा मंत्री की पहल पर विद्यार्थियों को बड़ी राहत, अब शैक्षणिक दस्तावेजों के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर’….

    October 4, 2026

    जहां 15 वर्षों तक था सुरक्षा बलों का ठिकाना, वहां अब बच्चे संवार रहे भविष्य, अबूझमाड़ में बदलाव की तस्वीर, बस्तर संभाग में पहली बार पूर्व सुरक्षा कैंप बना विद्यार्थियों का छात्रावास…..

    October 4, 2026
    RO.No :-14063/47
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    शिक्षा मंत्री के निर्देश पर विद्यार्थियों को बड़ी राहत, अब जरूरी दस्तावेजों के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर….

    October 5, 2026

    अब जरूरतों के लिए नहीं फैलाने पड़ते हाथ, महतारी वंदन से आत्मनिर्भरता की राह पर ईश्वरी,हर महीने मिलने वाले एक हजार रुपये से संवारी सब्जी-बाड़ी, बच्चों की पढ़ाई में भी मिल रहा सहारा…..

    October 5, 2026

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सबके लिए आवास’ के संकल्प को छत्तीसगढ़ पूरी प्रतिबद्धता से कर रहा साकार – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    October 5, 2026

    सुपोषण और आत्मीयता से महका सारंगढ़, ‘आंगन मिलन‘ समारोह में पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा और गजेंद्र यादव गर्भवती माताओं की गोदभराई कर बांटे पोषण किट….

    October 4, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.