Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»छत्तीसगढ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल के संचालक मण्डल की बैठक: बैठक में 580 करोड़ रूपए का बजट का अनुमोदन…
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल के संचालक मण्डल की बैठक: बैठक में 580 करोड़ रूपए का बजट का अनुमोदन…

    News DeskBy News DeskMarch 27, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    छत्तीसगढ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल के संचालक मण्डल की बैठक: बैठक में 580 करोड़ रूपए का बजट का अनुमोदन…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर: श्रम मंत्री सह अध्यक्ष श्री लखन लाल देवांगन ने कहा है कि श्रम विभाग की योजनाओं से अधिक से अधिक श्रमिकों को लाभान्वित किया जाए। उन्होंने कहा कि श्रमिक कल्याण हमारी सरकार की प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशा है कि श्रमिकों के बच्चे भी समाज के अन्य वर्गों के बच्चों की तरह उन्हें भी आगे बढ़ने का अवसर मिले।

    इस दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। श्रम मंत्री श्री देवांगन आज नवा रायपुर स्थित   छत्तीसगढ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल के संचालक मण्डल की बैठक को संबोधित कर रहे थे। श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन की अध्यक्षता में हुए संचालक मंडल की बैठक में निर्माण श्रमिकों के योजनाओ का लाभ वित्तीय वर्ष 2025-26 में सुचारू रूप से प्रदाय के लिए 580 करोड़ 11 लाख रूपए का बजट का अनुमोदन किया गया।

    श्री देवांगन ने अधिकारियों को ई श्रम पोर्टल में अधिक से अधिक निर्माणी श्रमिक का पंजीयन कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माणी श्रमिकों के पंजीयन नवीनीकरण हेतु लंबित प्रकरण को शीघ्रता से परीक्षण कर नवीनीकरण किया जाए। बैठक में शहीद वीरनारायण सिंह श्रम अन्न योजना के तहत् प्रदेश के समस्त जिलों मे भोजन केन्द्र प्रांरभ किये जाने के निर्देश दिए गए। वर्तमान में यह योजना प्रदेश के 13 जिला एवं 41 भोजन केन्द्र संचालित है।

    गौरतलब है कि श्रम मंत्री श्री देवांगन द्वारा छत्तीसगढ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल के 1 लाख 14 हजार 902 श्रमिकों को 53 करोड़ 43 लाख 74 हजार 915 रूपए एवं छत्तीसगढ़ असंगठित कर्मकार राज्य समाजिक सुरक्षा मंडल के 13 हजार 889 श्रमिको के 21 करोड़ 39 हजार 500 रूपए इस प्रकार कुल 1 लाख 28 हजार 791 श्रमिकों को राशि 74 करोड़ 44 लाख 14 हजार 415 रूपए डीबीटी जरिए वितरण किया गया है।

    बैठक में श्रम विभाग की सचिव श्रीमती अलरमेलमंगई डी, अपर श्रमायुक्त द्वय श्रीमती सविता मिश्रा और श्री एस.एल.जांगडे, उप श्रमायुक्त श्री एस.एस.पैकरा, भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय केे प्रतिनिधि श्री डी.के.सिंह, वित्त विभाग के प्रतिनिधि श्री सीताराम तिवारी, जल संसाधन विभाग के प्रतिनिधि श्री एस.एल.देवांगन, नगरीय प्रशासन विभाग के प्रतिनिधि श्री दुलेश्वर सोनभ्रद एवं मण्डल के सचिव श्री गिरीश रामटेके उपस्थिति थे।

    News Desk

    Related Posts

    नवा रायपुर में आईपीएल का रोमांच मैच 10 और 13 मई को, मुख्य सचिव ने तैयारियों की कमान संभाली, सुरक्षा और सुविधाओं के लिए कड़े निर्देश…..

    May 6, 2026

    सुशासन तिहार -2026 : उदयपुर जनसमस्या निवारण शिविर में उमड़ा जनसैलाब, मंत्री राजेश अग्रवाल ने ग्रामीणों को सौंपी खुशहाली की सौगात….

    May 6, 2026

    सुशासन तिहार : राजस्व मंत्री ने अधिकारियों को चेताया जनसमस्याओं के निराकरण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डिजिटल किसान किताब बनाने में बलौदाबाजार-भाटापारा जिला प्रदेश में अव्वल…..

    May 6, 2026

    बस्तर अंचल में बैंकिंग सुविधाओं में तेजी से विस्तार शांति और विकास का प्रतीक– मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    May 6, 2026

    सुशासन तिहार 2026: 07 मई को नन्हेसर, सिमड़ा और बनगांव में लगेंगे शिविर, 43 गांवों के ग्रामीणों को मिलेगा समस्याओं के त्वरित समाधान का लाभ….

    May 6, 2026

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव लोक निर्माण विभाग के कार्यों की करेंगे समीक्षा……

    May 6, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नवा रायपुर में आईपीएल का रोमांच मैच 10 और 13 मई को, मुख्य सचिव ने तैयारियों की कमान संभाली, सुरक्षा और सुविधाओं के लिए कड़े निर्देश…..

    May 6, 2026

    सुशासन तिहार -2026 : उदयपुर जनसमस्या निवारण शिविर में उमड़ा जनसैलाब, मंत्री राजेश अग्रवाल ने ग्रामीणों को सौंपी खुशहाली की सौगात….

    May 6, 2026

    सुशासन तिहार : राजस्व मंत्री ने अधिकारियों को चेताया जनसमस्याओं के निराकरण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डिजिटल किसान किताब बनाने में बलौदाबाजार-भाटापारा जिला प्रदेश में अव्वल…..

    May 6, 2026

    बस्तर अंचल में बैंकिंग सुविधाओं में तेजी से विस्तार शांति और विकास का प्रतीक– मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    May 6, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.