Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»कोतरा विद्युत सब स्टेशन के वेयरहाउस में लगी भीषण आग, कुछ घंटों में ही पाया काबू
    छत्तीसगढ़

    कोतरा विद्युत सब स्टेशन के वेयरहाउस में लगी भीषण आग, कुछ घंटों में ही पाया काबू

    News DeskBy News DeskMarch 17, 2025No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने घटनास्थल पर मौजूद रहकर संभाली राहत एवं बचाव कार्य की कमान
    12 से अधिक फायर ब्रिगेड की गाडिय़ों से आग पर पाया गया काबू, 200 लोगों से अधिक की टीम आग बुझाने में लगी रही
    पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल की अगुवाई में शहर के पूरे पुलिस बल ने सुरक्षा व्यवस्था के लिए संभाला मोर्चा
    आग पर काबू पाने फायर ब्रिगेड के लिए नगर निगम ने बनाए 4 रिफिलिंग प्वाइंट
    इलेक्ट्रिक मटेरियल में आग लगने से बुझाने के लिए करनी पड़ी कड़ी मशक्कत
    वेयर हाउस से लगे गजानंदपुरम में सबसे पहले शुरू किया गया राहत एवं बचाव कार्य
    घटना से नहीं हुई किसी प्रकार की जनहानि
    नगर सेना की टीम फायर ब्रिगेड के साथ घटना स्थल पर स्टैंड बाय पर तैनात

    रायगढ़। 17 मार्च की सुबह कोतरा रोड स्थित सीएसपीडीसीएल के एरिया सब स्टेशन के वेयर हाउस में भीषण आग लग गई थी जिस पर कुछ घंटों की मेहनत के बाद काबू पा लिया गया। कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने घटनास्थल पर मौजूद रहकर राहत एवं बचाव अभियान की कमान संभाली।

    सोमवार 17 मार्च की सुबह 9.30 बजे कोतरा रोड के विद्युत सब स्टेशन में आग लग गई। यह आग वेयर हाउस में रखे गए ट्रांसफॉर्मर्स और इलेक्ट्रिक केबल में लगी थी। इसकी सूचना मिलते ही कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने पूरे प्रशासनिक अमले को अलर्ट करते हुए आग को काबू करने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल ने शहर के सभी थानों से सुरक्षा बल को घटनास्थल पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में जुटने के निर्देश दिए।

    नगर सेना और नगर निगम की टीमें फायर ब्रिगेड और वॉटर टैंकर के साथ वेयर हाउस में लगी आग बुझाने का काम शुरू किया। इसके साथ ही जिले के अन्य उद्योगों जेएसपीएल, जेएसडब्ल्यू, एनटीपीसी, अदानी, मोनेट से भी तत्काल फायर ब्रिगेड बुलवाए गए। कलेक्टर श्री गोयल भी तत्काल घटनास्थल से लगे गजानंदपुरम कॉलोनी पहुंचे। रिहायशी इलाका होने के चलते जरूरी था कि यहां सबसे पहले सुरक्षा के इंतेजाम किए जाएं। वेयरहाउस की दीवार से लगे घरों को खाली कराया गया। लोगों को घरों से सिलेंडर निकालने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर श्री गोयल और पुलिस अधीक्षक श्री पटेल के नेतृत्व में पुलिस और प्रशासन की टीम यहां राहत एवं बचाव कार्य में लगे रहे। कॉलोनी की ओर से फायर ब्रिगेड के जरिए आग पर काबू पाया गया, जिससे आग आगे कॉलोनी की ओर न फैले। स्वास्थ्य विभाग की टीम को भी कॉलोनी और घटनास्थल पर एम्बुलेंस और जरूरी दवाओं के साथ तैनात रखा गया था। पुलिस विभाग द्वारा सुरक्षा के इंतेजाम सुनिश्चित किए जा रहे थे।

    वेयर हाउस में आग बुझाने के लिए नगर सेना, उद्योगों के फायर ब्रिगेड और नगर निगम की टीम, सुरक्षा बल, सीएसपीडीसीएल सहित करीब 200 लोगों से अधिक की टीम लगी रही। जिला सेनानी श्री बी. कुजूर ने बताया कि यहां करीब 12 फायर ब्रिगेड की गाडिय़ां आग बुझाने में जुटी थी। इसके अलावा जांजगीर, सक्ती, कोरबा और दुर्ग से भी दमकल की गाडिय़ां भी एहतियातन बुलवाई गई थी। हालांकि उनके पहुंचने से पहले रायगढ़ में मौजूद फायर ब्रिगेड की गाडिय़ों से आग पर काबू पा लिया गया था। चूंकि आग इलेक्ट्रिक मैटेरियल्स में लगी थी इसलिए पानी के साथ फोम का इस्तेमाल आग बुझाने में किया गया है। आग को नियंत्रित करने के बाद केबल्स को हटाकर भी आग बुझाया गया। इस घटना से किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

    नगर निगम आयुक्त श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय के साथ नगर निगम से करीब 70 लोगों की टीम जेसीबी और टैंकर्स के साथ जुटी हुई थी। जेसीबी से वेयर हाउस के कैंपस में फायर ब्रिगेड के आने-जाने के लिए दीवार को तोड़कर रास्ता बनाया गया। जिससे चारों ओर से आग पर काबू पाया जा सके। फायर बिग्रेड की गाडिय़ों में पानी भरने के लिए नगर निगम ने 4 रिफिलिंग प्वाइंट बनाए थे। वहीं होटल ट्रिनिटी ने भी पानी रिफिल करने में सहयोग प्रदान किया। जिला प्रशासन की ओर से एसडीएम श्री प्रवीण तिवारी व उनकी टीम ने उद्योगों और अन्य जिलों से आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की व्यवस्था के लिए समन्वय कर जरूरी इंतेजाम किए गए। वहीं नगर निगम के द्वारा आग बुझाने में लगे लोगों की सुरक्षा और स्वास्थ्य की दृष्टि से पेयजल, भोजन, नाश्ते और उनके रुकने सहित अन्य जरूरी इंतेजाम करवाया गया। पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल ने शहर की सभी थानों के टीआई और स्टाफ को घटनास्थल और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था के लिए लगाया था। सीएसपी श्री आकाश शुक्ला, डीएसपी साइबर श्री अनिल विश्वकर्मा और डीएसपी मुख्यालय श्री सुशांतो बनर्जी भी सुरक्षा व्यवस्था में लगे रहे। ट्रैफिक पुलिस और हाइवे पेट्रोलिंग की गाड़ी भी डीएसपी ट्रैफिक श्री उत्तम प्रताप सिंह के नेतृत्व में क्षेत्र में यातायात व्यवस्था संभालने और फायर ब्रिगेड को घटनास्थल तक पहुंचने में व्यवस्था बनाने में लगी हुई थी।

    एसईसीएसपीडीसीएल श्री मनीष तनेजा ने बताया कि वेयर हाउस में रखे गए फेल्ड ट्रांसफार्मर और इलेक्ट्रिक केबल में आग लगी है। उन्होंने बताया कि अभी के आंकलन में करीब 150 फेल्ड ट्रांसफार्मर आग लगने से नष्ट हुए हैं। जिला सेनानी श्री बी.कुजूर ने बताया कि आग पर लगभग काबू पा लिया गया है। केबल्स को हटाकर सुनिश्चित किया जा रहा है कि आग पूरी तरह से बुझ जाए। उन्होंने बताया कि आग पूरी तरह बुझने तक टीम यहां तैनात रहेगी और फायर ब्रिगेड को भी स्टैंड बाय पर रखा जाएगा।

    News Desk

    Related Posts

    जनदर्शन में मार्शल आर्ट की प्रतिभाशाली बेटियों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से की मुलाकात, सना और सानिया की खेल उपलब्धियों की मुख्यमंत्री ने की सराहना, आगे बढ़ने के लिए किया प्रोत्साहित….

    November 26, 2026

    जनदर्शन में दिखी मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता, तीन दशक से सुनने की समस्या से जूझ रहे बुजुर्ग को तत्काल मिला श्रवण यंत्र…

    November 26, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर होगा छह वर्षीय छयांश का पूरा उपचार, जनदर्शन में बुजुर्ग दादी की गुहार पर मुख्यमंत्री ने दिखाई संवेदनशीलता, आर्थिक तंगी नहीं बनेगी बाधा….

    November 26, 2026

    मुख्य सचिव विकासशील ने अधिकारियों-कर्मचारियों से करवाया संविधान की उद्देशिका का वाचन….

    November 26, 2026

    छत्तीसगढ़ के कृषि उत्पादों के लिए वैश्विक बाजार के नए द्वार, कृषि मंत्री रामविचार नेताम के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधिमंडल ने स्पेन में की महत्वपूर्ण व्यावसायिक चर्चा…..

    November 26, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा….

    November 26, 2026
    RO.No :-14063/47
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    जनदर्शन में मार्शल आर्ट की प्रतिभाशाली बेटियों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से की मुलाकात, सना और सानिया की खेल उपलब्धियों की मुख्यमंत्री ने की सराहना, आगे बढ़ने के लिए किया प्रोत्साहित….

    November 26, 2026

    जनदर्शन में दिखी मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता, तीन दशक से सुनने की समस्या से जूझ रहे बुजुर्ग को तत्काल मिला श्रवण यंत्र…

    November 26, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर होगा छह वर्षीय छयांश का पूरा उपचार, जनदर्शन में बुजुर्ग दादी की गुहार पर मुख्यमंत्री ने दिखाई संवेदनशीलता, आर्थिक तंगी नहीं बनेगी बाधा….

    November 26, 2026

    मुख्य सचिव विकासशील ने अधिकारियों-कर्मचारियों से करवाया संविधान की उद्देशिका का वाचन….

    November 26, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.