Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा, आरक्षण केंद्र और अनारक्षित टिकट केंद्र में कई कैश काउंटर बंद
    छत्तीसगढ़

    डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा, आरक्षण केंद्र और अनारक्षित टिकट केंद्र में कई कैश काउंटर बंद

    News DeskBy News DeskMarch 17, 2025No Comments7 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर

     

    दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे जोन के अधिकारियों ने आरक्षण केंद्र और अनारक्षित टिकट केंद्र में कई कैश काउंटर बंद कर डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने का अभियान शुरू किया है. इसका नतीजा ये हो रहा है कि टिकट काउंटरों में लंबी लाईने लगी हुई है और वो यात्री परेशान हो रहे है जिनके पास डिजिटल पेमेंट का कोई ऑपशन नहीं है. रायपुर रेलवे स्टेशन के अनारक्षित टिकट काउंटर के लंबी लाईन में खड़े रहने के बाद जब आप काउंटर पर टिकट लेने पहुंचेंगे तो पता चलेगा कि उक्त काउंटर सिर्फ डिजिटल पेमेंट के लिए ही है, इसके बाद आपको पुनः उस लाईन में लगना होगा जहां कैश में टिकट उपलब्ध होगी. संभव है कि ऐसे में या तो यात्री बिना टिकट ट्रेन में सफर करने को मजबूर होंगे या टिकट के चक्कर में यात्रियों की ट्रेनें ही छूट जाएगी.

    कई टिकट काउंटर बंद मिले

    होली (Holi) से घर जाने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ने के वजह से सोमवार को अनारक्षित टिकट काउंटरों ( unreserved ticket counter ) में यात्रियों की लंबी लाईने देखने को मिली. टिकट लेने के लिए यात्रियों को आधे घंटे से अधिक की वेटिंग मिली, ऐसी स्थिति में भी रेलवे ने कई टिकट काउंटरों को बंद ही रहा. यहां टिकट काउंटर नंबर 6, 7, 8 और 3 और 2 नंबर काउंटर बंद मिले. यानी कुल 5 टिकट काउंटर रायपुर रेलवे स्टेशन में बंद पड़े है.

    इसके अलावा टिकट काउंटर नंबर 5 सिर्फ डिजिटल पेमेंट (Digital Payment) से टिकट लेने वाले यात्रियों के लिए खुला मिला, काउंटर नंबर 4 में कैश और ऑन लाइन दोनो पेमेंट मोड की सुविधा मिली. वहीं 1 नंबर काउंटर केवल महिलाओं के लिए रिजवर्ड है, लेकिन उन्हें यहां भी सिर्फ ऑन लाईन पेमेंट में ही टिकटें दी जा रही थी.

    इसका मतलब ये है कि सिर्फ एक टिकट काउंटर में यात्रियों को कैश में टिकटें उपलब्ध है, हालांकि यहां 2 एटीवीएम (ATVM) मशीनें भी शुरू मिली जहां यात्री टिकट ले सकते है.

    आरक्षण केंद्र का भी यही हाल, तत्काल टिकटें लेने के लिए यात्री हो रहे परेशान

    आरक्षण केंद्र में टिकटें लेने जाने वाले यात्रियों का भी यही हाल है. यहां भी कई काउंटरों में कैश लेन-देन बंद कर दिया गया है. इसका सबसे ज्यादा नुकसान उन यात्रियों को हो रहा है जो तत्काल टिकटें लेने आरक्षण केंद्र पहुंच रहे है. क्योंकि डिजिटल पेमेंट के प्रोसेस में 30 से 50 सैकेंड का वक्त लग ही जाता है. ऐसे में 1-2 नंबर पर खड़े यात्रियों को ही टिकटें मिल पाती है और 3 के पहुंचते तक टिकटें खत्म हो जाती है. इसके अलावा यहां वो भी यात्री परेशान हो रहे है जिनके पास केवल कैश ही मौजूद है.

    Raipur Parcel Office में कैश बंद

    अब यदि आपको पार्सल ऑफिस में बुकिंग के लिए जाना है तो जेब में कैश रखकर जाने से आपका सामान यहां बुकिंग नहीं होगा. क्योंकि यहां कैश काउंटर (Cash Counter) में कैश लेन-देन पूरे तरीके से बंद कर दिया गया है. यानी आपे पास कैश होते हुए भी आपका पार्सल यहां बुकिंग नहीं होगा या तो अपना पार्सल बुकिंग करने के लिए आपको दलालों से संपर्क करना पड़ेगा.

    लंबी लाईन से बचना है तो डाउनलोड करे ये APP

    रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यात्री UTS App के माध्यम से आसानी से टिकट बुक कर सकते है और लंबी लाईनों से छुटकारा पा सकते है. भारतीय रेलवे (Indian Railway) का UTS (Unreserved Ticketing System) मोबाइल ऐप आपकी यात्रा को सरल और सुविधाजनक बना सकता है. इस ऐप के जरिए आप बिना किसी परेशानी के अनरिजर्व्ड, प्लेटफॉर्म और सीजन टिकट बुक कर सकते हैं.

    यह ऐप खासकर उन यात्रियों के लिए फायदेमंद है जो रोज ट्रेन से यात्रा करते हैं या जिन्हें अचानक यात्रा करनी होती है. ऐप का उपयोग करने के लिए, यात्रियों को पहले अपना मोबाइल नंबर और पासवर्ड से रिजिस्टर करना होता है. इसके के बाद, आप इस ऐप का उपयोग टिकट बुक करने, टिकट की उपलब्धता देखने, और ट्रेन के समय की जानकारी प्राप्त करने के लिए कर सकते हैं. यदि जरूरत हो तो टिकट को कैंसिल भी किया जा सकता है. यहां हम आपको इस आप से जुड़ी हर जानकारी देने जा रहे हैं.

    UTS ऐप क्या है और कैसे काम करता है?

    अनरिज़र्व टिकटिंग सिस्टम (UTS) एक मोबाइल एप्लिकेशन है जिसे 2014 में रेलवे सूचना प्रणाली केंद्र (CRIS) द्वारा लॉन्च किया गया था, जो भारतीय रेलवे का एक सहायक संगठन है. इस ऐप के माध्यम से यात्री अनरिज़र्व ट्रेन टिकट जनरेट या कैंसिल कर सकते हैं, सीज़नल टिकट बुक कर सकते हैं, पास को  रिन्यू कर सकरते हैं, और प्लेटफॉर्म टिकट खरीद सकते हैं. यह उन यात्रियों के लिए फायदेमंद है जो अक्सर यात्रा करते हैं और अचानक कहीं जाने की आवश्यकता होती है. UTS ऐप को Android और iOS प्लेटफार्म दोनों के लिए संबंधित ऐप स्टोर्स से मुफ्त में डाउनलोड किया जा सकता है.

    UTS  App से कितने तरह की ट्रेन टिकट बुकिंग कर सकते हैं?

        यात्री UTS Android मोबाइल टिकटिंग ऐप का उपयोग करके पांच तरह के ट्रेन टिकट बुक कर सकते हैं:
        सामान्य टिकट बुकिंग (Normal Ticket Booking)
        क्विक टिकट बुकिंग (Quick Ticket Booking)
        प्लेटफॉर्म  टिकट बुकिंग (Platform Ticket Booking)
        सीज़नल टिकट बुकिंग/रिन्यूअल (Season Ticket Booking/Renewal)
        QR बुकिंग (QR Booking)

    UTS ऐप पर रजिस्ट्रेशन करने का प्रोसेस

        Google Play या Apple iOS पर UTS मोबाइल एप्लिकेशन सर्च करें और इसे डाउनलोड करें.
        ऐप पर रजिस्ट्रेशन करने के लिए अपना फोन नंबर, नाम, लिंग, और जन्म तिथि दर्ज करें.
        एक पासवर्ड जनरेटर उपलब्ध होगा. UTS ऐप के लिए एक याद पहने वाला मजबूत  पासवर्ड बनाएं.
        अब UTS मोबाइल ऐप की टर्म और कंडीशन से सहमत हों.
        रजिस्ट्रर बटन पर क्लिक करें.
        टिकट बुक करने के लिए, अपना यूज़र आईडी और पासवर्ड दर्ज करें.
        ट्रेन टिकट बुक करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें:
        सबसे पहले, पेपरलेस या पेपर टिकट का चयन करें.
        “Depart from” (जहां से यात्रा शुरू होगी) और “Going to” (जहां जाना है) स्टेशन चुनें.
        “Next” पर क्लिक करें और फिर “Get Fare” पर क्लिक करें.
        “Book ticket” बटन दबाएं और अपने यात्रा शुल्क का भुगतान करें.
        टिकट बुकिंग पेमेंट  लिए R-wallet, UPI, नेट बैंकिंग, या कार्ड  का उपयोग किया जा सकता है.
        टिकट को UTS ऐप में “Show ticket” विकल्प पर जाकर देखा जा सकता है.

     यदि पेपर टिकट चाहिए तो उसे रेलवे के काउंटर से बुकिंग ID के जरिए प्रिंट करवाया जा सकता है,इस ऐप के जरिए अब यात्रा करना और भी आसान हो गया है, जिससे आपकी यात्रा अनुभव को बेहतर बनाया जा सकता है.

    UTS ऐप पर R-wallet रिचार्ज कैसे करें?

        UTS ऐप पर, R-wallet आइकन पर टैप करें.
        रिचार्ज वॉलेट का चयन करें
        रिचार्ज करने के लिए राशि दर्ज करें.
        UPI, नेट बैंकिंग, क्रेडिट कार्ड, या डेबिट कार्ड से पेमेंट करें.
        इस प्रक्रिया के पूरी होने पर, पैसा आपके R-wallet में ऐड दिया जाएगा.
        UTS ऐप के यूजर्स को R-wallet चार्ज पर 3% का बोनस मिलेगा.
        UTS मोबाइल टिकटिंग ऐप को लेकर जान लें ये जरूरी बात
        जो यात्री अनरिज़र्व टिकट बुकिंग ऐप का उपयोग करते हैं, वे बुकिंग के तीन घंटे बाद ट्रेन में चढ़ सकते हैं.
        प्लेटफॉर्म टिकट बुक करने के लिए, आपको स्टेशन से 2 किमी के भीतर या रेलवे ट्रैक से 15 मीटर के भीतर होना चाहिए.
        यात्री तीन, छह, या बारह महीने के लिए सीज़नल टिकट खरीद सकते हैं.

     

    News Desk

    Related Posts

    सुशासन और जनकल्याण के संकल्प से छत्तीसगढ़ में विकास का नया अध्याय : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    November 26, 2026

    संविधान के आदर्शों पर चलकर विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण कर रही हमारी सरकार: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    November 26, 2026

    नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ‘स्वावलंबी बस्तर अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की….

    November 26, 2026

    संवेदनाओं से सुशासन की नई इबारत लिख रहे हैं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…

    November 26, 2026

    आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा…..

    November 26, 2026

    जनदर्शन में जरूरतमंदों को मिला मुख्यमंत्री का संबल, उपचार के लिए तत्काल प्रदान की आर्थिक सहायता….

    November 26, 2026
    RO.No :-14063/47
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    सुशासन और जनकल्याण के संकल्प से छत्तीसगढ़ में विकास का नया अध्याय : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    November 26, 2026

    संविधान के आदर्शों पर चलकर विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण कर रही हमारी सरकार: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    November 26, 2026

    नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ‘स्वावलंबी बस्तर अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की….

    November 26, 2026

    संवेदनाओं से सुशासन की नई इबारत लिख रहे हैं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…

    November 26, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.