Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»अगल-अलग स्थानों से चोरी के मामले में पुलिस के हत्थे चढ़े 7 शातिर चोर
    छत्तीसगढ़

    अगल-अलग स्थानों से चोरी के मामले में पुलिस के हत्थे चढ़े 7 शातिर चोर

    News DeskBy News DeskMarch 13, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    अगल-अलग स्थानों से चोरी के मामले में पुलिस के हत्थे चढ़े 7 शातिर चोर
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर

    अगल-अलग स्थानों से चोरी के मामले में आरोपियो को पड़कने में बस्तर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. 7 आरोपियों ने मिलकर शहर में सूने घरों से चोरी की वारदात का अंजाम दिया था. थाना कोतवाली, बोधघाट एवं परपा क्षेत्र में चोरी के मामले में सभी आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है. उसके कब्जे से आरोपियों से सोने के जेवरात कुल वजन 235 ग्राम कीमती 19,74000 जब्त किया गया है.

    पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन में लगातार अपराधिक तत्वों पर कार्यवाही की जा रही है. जिस तारतम्य में शहर के अलग-अलग स्थानों से हुए चोरी की घटना को अंजाम देने वाले शातिर चोरों को पकड़ने में बस्तर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. ज्ञात हो कि 17.11.2024 से 10.02.2025 के मध्य पंचपथ चैक जगदलपुर में प्रार्थिया कुमारी आकांक्षा दास के घर से सोने का हार तीन नग सोने का चुड़ियां दो नग, सोने का चैन दो नग, सोने की अगुठी सात नग, लाकेट एक नग, सोने का कान का झुमका चार जोड़ी, एवं सोने के कुछ छोटे लाकेट नगदी रकम 30,000/रुपए चोरी हुई थी.

    13.02.2025 के 15:30 बजे सनसिटी हाउसिंग बोर्ड जगदलपुर में प्रार्थी नितिन खत्री के घर से नगदी रकम 25,000 रुपए, 09.03.2025 के रात्रि 10 बजे से 10.03.2025 के 7:20 बजे मध्य रात्रि भैरम देव वार्ड प्रार्थी मनोज पानीग्राही के घर से दो नग सोने का कंगन, चार नग कान का बाली एवं टाॅप्स, दो नग लटकन, दो नग कनौत,एक सोने का चंद्रमा लाॅकेट,एवं नगदी 12,000 रुपए चोरी हो गई.

    09.03.2025 के 21:00 बजे से 10.03.2025 के 07:30 बजे रात्रि के मध्य प्रार्थी नीरा सिदार के घर से नगदी रकम 7000 रुपए, फरवरी 2025 में तेतरखुटी के घर से एक सोने की बाली,एक सोने का लाॅकेट एवं 7000 नगदी रकम एवं गुल्लक में रखे सिक्के, माह फरवरी 2025 में तितिरगावं ब्राम्हण पारा से घर में रखे आलमारी लाॅकर तोडकर एक नग सोने का हार, एक नग सोने का चैन, एक नग सोने की अंगुठी एक वीवो कंपनी की मोबाइल फोन एवं 5000 नगदी रकम, माह मार्च 2025 में सिंधी कालोनी जगदलपुर के सुने मकान से काशलू 4 नग एवं नगदी रकम 500 को अज्ञात चोर चोरी कर ले गए. प्रार्थियों की रिपोर्ट पर पृथक-पृथक अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.

    प्रकरण में पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा, अति. पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक आकाश श्रीमाल के पर्यवेक्षण में सायबर सेल जगदलपुर निरीक्षक सुरेश जांगडे, सीसीटीव्ही टीम एवं थाना प्रभारी कोतवाली शिवानंद सिंह के नेतृत्व में टीम गठित कर अनुसंधान में लिया गया. अनुसंधान दौरान टीम ने प्रार्थी व गवाहों से पूछताछ उपरांत तकनीकी साक्ष्य एवं वारदात के तरीके आधार पर संदेहियों को पकड़ा, जिसे हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर अपना नाम केशव कवि एवं कौशल जोशी निवासी मालगांव ब्राम्हणपारा के रहने वाले बताए. दोनों मिलकर अलग अलग घटना दिनांक को शहर के सूने मकानों घरों के अंदर घूसकर लोहे के औजार से दरवाजा कुंदा का ताला तोड़कर घर के अंदर रखे आलमारी से सोने चांदी के जेवरातों एवं नगदी रकम को चोरी करना बताया.

    चोरी के सोने के जेवरात को शहर में अलग अलग जगहो में बिक्री करना बताया और कुछ सोने के जेवरातों को तरूण कुमार कवि, रविन्द्र पाढी के नाम से बैक में जेवरात जमाकर गोल्ड लोन लिया गया. विक्रम ठाकुर, महेश बघेल, पारसदेवी जैन ने चोरी के जेवरात को गिरवी रखकर मोटी दाम में बिक्री करना बताया. चोरी के जेवरातों को बैक गोल्ड लोन एवं ज्वेलर्स दुकानों से बरामद कराने पर आरोपियों से जब्त किया गया है. आरोपियों के खिलाफ घटना कारित करने का अपराध सबूत पाए जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायालय रवाना किया गया. मामले की आरोपिया को सुप्रीम कोर्ट के दिशा निर्देश अनुसार अनरेश कुमार विरुद्ध बिहार राज्य एवं अन्य क्रिमिनल अपील नंबर-1277/2014 निर्णय दिनांक 02.07.2014 का पालन किया गया.

    पकड़े गए ये आरोपी

        केशव कवि पिता स्व0 रोहित कवि जाति ब्राहम्ण उम्र 27 साल निवासी ग्राम मालगांव ब्राम्ण पारा थाना नगरनार
        कौशल जोशी पिता अंतो प्रसाद जोशी जाति ब्राहम्ण उम्र 20 साल निवासी ग्राम मालगांव ब्राम्हणपारा थाना नगरनार
        बिक्रम ठाकुर पिता हरिहर सिह ठाकुर जाति क्षत्रिय उम्र 37 साल निवासी महेन्द्र कर्मा वार्ड क्रमांक 42 सोनारपारा
        महेश बघेल पिता स्व0 श्रीराम बघेल जाति माहरा उम्र 40 साल निवासी महेद्र कर्मा वार्ड जगदलपुर थाना बोधघाट
        तरूण कुमार कवि पिता स्व0 रोहित कवि जाति ब्राहम्ण उम्र 23 साल निवासी ग्राम मालगांव ब्राहम्ण पारा थाना नगरनार
        रविन्द्र पाढी पिता लक्ष्मण पाढी उम्र 37 साल निवासी तितिरगांव तराईगुडा पारा थाना परपा, जिला बस्तर
        पारसदेवी जैन पति कांतिलाल जैन उम्र 66 साल निवासी नयापारा जगदलपुर, जिला बस्तर

     

    News Desk

    Related Posts

    ‘बिहान’ योजना से बदल रही ग्रामीण महिलाओं की तस्वीर, बिलासो बाई बनीं ‘लखपति दीदी’, किराना व्यवसाय से सालाना 2 लाख रुपये तक की बचत, आत्मनिर्भरता की बनी मिसाल…..

    April 20, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में ग्रामीणों को मिल रहा सुरक्षित आवास, कच्चे घर से पक्के मकान तक का सफर बना प्रेरणादायक….

    April 20, 2026

    जल जीवन मिशन से ग्राम बंधी की बदली तस्वीर, पेयजल संकट से मिली राहत, बंधी बना हर घर जल ग्राम….

    April 20, 2026

    प्रधानमंत्री जनमन योजना से बदली सेजाडीह की तस्वीर, पहाड़ों के बीच बसे बैगा परिवारों तक पहली बार पहुंची पक्की सड़क….

    April 20, 2026

    महतारी वंदन योजना से मिली नई दिशा, श्रीमती प्रेम बाई बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल….

    April 20, 2026

    4.19 लाख से अधिक जांच, 4272 मरीजों को मिला विशेषज्ञ उपचार – मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान से सुदूर अंचलों तक पहुंच रही सशक्त स्वास्थ्य सेवाएं…..

    April 20, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    ‘बिहान’ योजना से बदल रही ग्रामीण महिलाओं की तस्वीर, बिलासो बाई बनीं ‘लखपति दीदी’, किराना व्यवसाय से सालाना 2 लाख रुपये तक की बचत, आत्मनिर्भरता की बनी मिसाल…..

    April 20, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में ग्रामीणों को मिल रहा सुरक्षित आवास, कच्चे घर से पक्के मकान तक का सफर बना प्रेरणादायक….

    April 20, 2026

    जल जीवन मिशन से ग्राम बंधी की बदली तस्वीर, पेयजल संकट से मिली राहत, बंधी बना हर घर जल ग्राम….

    April 20, 2026

    प्रधानमंत्री जनमन योजना से बदली सेजाडीह की तस्वीर, पहाड़ों के बीच बसे बैगा परिवारों तक पहली बार पहुंची पक्की सड़क….

    April 20, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.