Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»देश»रायपुर : आदिवासी समाज के बेटे को मुख्यमंत्री का दायित्व मिलना पूरे कंवर समाज का सम्मान: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…
    देश

    रायपुर : आदिवासी समाज के बेटे को मुख्यमंत्री का दायित्व मिलना पूरे कंवर समाज का सम्मान: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

    By January 29, 2024No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    रायपुर : आदिवासी समाज के बेटे को मुख्यमंत्री का दायित्व मिलना पूरे कंवर समाज का सम्मान: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    समाज ने मुख्यमंत्री साय को कंवर गौरव सम्मान से नवाजा

    राजधानी के टाटीबंध में कंवर समाज के भवन विस्तार के लिए 50 लाख रूपए की घोषणा

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि आदिवासी समाज के बेटे को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री का दायित्व मिलना पूरे कंवर समाज का सम्मान है।

    उन्होंने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कंवर समाज के एक छोटे से कार्यकर्ता को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री का दायित्व सौंपा है।

    मैं कंवर समाज की ओर से प्रधानमंत्री को धन्यवाद देता हूं। यह दायित्व मिलना कंवर समाज के साथ-साथ पूरे आदिवासी समाज का सम्मान है।

    मुख्यमंत्री साय आज राजधानी रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित सम्मान समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। इस मौके पर कंवर समाज द्वारा मुख्यमंत्री साय को ‘‘कंवर गौरव’’ सम्मान दिया गया।

    मुख्यमंत्री साय ने टाटीबंध में कंवर समाज के भवन के विस्तार के लिए 50 लाख रूपए की राशि देने की घोषणा की।

    मुख्यमंत्री साय ने कहा कि मेरे लिए आज बड़ी खुशी का दिन है। कंवर समाज ने मुझे कंवर गौरव से सम्मानित किया है, इसके लिए मैं पूरे समाज का बहुत आभारी रहूंगा।

    उन्होंने कहा कि मैं यहां आप सभी से आशीर्वाद और सहयोग मांगने आया हूं क्योंकि हमारे प्रधानमंत्री और प्रदेश की जनता ने मुझ पर जो विश्वास किया है इसे निभाने के लिए आप सभी का सहयोग और समर्थन चाहिए ताकि मैं इस पद की गरिमा, विश्वास और उम्मीद पर खरा उतर सकूं।

    उन्होंने कहा जिस तरह समाज ने मेरा सम्मान किया है उससे मुझे विश्वास हो गया है कि इस पद का दायित्व निभाने में मुझे आप सभी का पूरा सहयोग मिलेगा।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि आदिवासी समाज में अनेक विभूतियां हुई हैं, जिन्होंने पूरे समाज को एक नई दिशा दी। उन्होंने परम पूज्य गहिरा गुरू का स्मरण करते हुए कहा कि गहिरा गुरू ने रामायण की शिक्षा देकर समाज के लोगों को मांस और मदिरा से दूर किया।

    इसी का परिणाम है कि वनवासी समाज आर्थिक, शैक्षणिक, सामाजिक रूप से आगे बढ़ा।

    उन्होंने काका लरंग साय को नमन करते हुए कहा कि उनकी वजह से हमारा समाज राजनीति के क्षेत्र में आगे बढ़ा है। मध्य प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री प्यारेलाल कंवर जी को याद करते हुए कहा कि उनका मार्गदर्शन और स्नेह उन्हें हमेशा मिला।

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सरकार को सिर्फ डेढ़ महीने हुए है लेकिन इस कम समय में ही मोदी की गारंटी को पूरा करने में हमारी सरकार ने अपना प्रयास शुरू कर दिया है।

    13 दिसम्बर को हमारी सरकार ने शपथ ली और इसके दूसरे दिन ही 14 दिसम्बर को हमने कैबिनेट में निर्णय लिया कि प्रधानमंत्री आवास योजना से वंचित 18 लाख आवासहीन परिवारों का मकान बनाना है।

    25 दिसम्बर सुशासन दिवस के अवसर पर प्रदेश के 12 लाख से ज्यादा किसानों को 3716 करोड़ रूपए की बकाया बोनस राशि उनके खातों में अंतरित कर दी है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। छत्तीसगढ़ पीएससी में जो घोटाला हुआ था, इसकी जांच का काम हमने सीबीआई को सौंप दिया है।

    उन्होंने कहा कि मोदी की गारंटी में हमारी सरकार ने जितने भी वादे किए हैं, इन सभी वादों को पूरा करने के लिए हम निरंतर कार्य कर रहे हैं।

    हम इन पांच वर्षों में छत्तीसगढ़ की जनता से किया गया हर वादा पूरा करेंगे। हाल ही में अयोध्या में हम सबके आराध्य रामलला विराजे हैं।

    मोदी की गारंटी में हमारा एक वादा यह भी है कि छत्तीसगढ़ की जनता को सरकारी खर्च में रामलला के दर्शन कराएंगे। इसके लिए रामलला दर्शन योजना प्रारंभ की गई है।

    अखिल भारतीय कंवर समाज की अध्यक्ष श्रीमती कौशल्या विष्णु देव साय ने समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि हम सब एक आंगन, एक छत के नीचे खुशियां बांटने के लिए एकत्रित हुए हैं। आप सभी के स्नेह और प्यार की वजह से आज साय जी मुख्यमंत्री के पद पर विराजमान हैं।

    उन्होंने कहा कि हमें अच्छा कर्म करना है तो धर्म से जुड़े रहना होगा। प्रभु श्रीराम कल भी थे, आज भी हैं और कल भी रहेंगे। धर्म के पथ पर चलकर ही हम कंवर समाज का अस्तित्व बचाए रख सकते हैं।

    उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि समाज के युवा न केवल अपनी परंपराओं से जुड़े हैं बल्कि उसका निर्वहन भी कर रहे हैं।

    राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के पूर्व अध्यक्ष नंद कुमार साय ने कहा कि मैंने आदिवासी मुख्यमंत्री की मांग की थी जो अब पूरी हो गयी है।

    मैं मुख्यमंत्री जी का अभिनंदन करता हूं, इन्हें जो दायित्व मिला है उसमें मुख्यमंत्री जी सफल हो। पूर्व मंत्री ननकीराम कंवर ने कहा कि समाज के लोगों में नशे के प्रति जागरूकता आए तो समाज और ज्यादा तरक्की करेगा।

    कंवर समाज के प्रदेश अध्यक्ष हरवंश मिरी ने स्वागत उद्बोधन दिया। उन्होंने कहा कि सभी समाजों को साथ लेकर चलने वाले सरल, सहज व्यक्तित्व के धनी मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में प्रदेश निरंतर विकास करेगा।

    उन्होंने बताया कि इस समारोह में कंवर समाज के लोग स्व-स्फूर्त देश के अलग-अलग हिस्सों से यहां पहुंचे हैं।

    समारोह में मुख्यमंत्री का हुआ भव्य स्वागत
    मुख्यमंत्री का समारोह स्थल पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों से आए नर्तक दलों ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुति से समा बांध दिया।

    कंवर समाज के पदाधिकारियों ने सामाजिक परंपरा के अनुसार मुख्यमंत्री को मांदर भेंट किया और गजमाला से उनका स्वागत किया।

    इसके अलावा अन्य क्षेत्रों से आए समाज प्रमुखों की ओर से उन्हें पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया और युवाओं ने उन्हें स्केच भी भेंट किया।

    इस मौके पर युवाओं द्वारा कंवर समाज के प्रसिद्ध बार नृत्य की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्यमंत्री ने कंवर समाज के पुरोधाओं को नमन कर उनका आशीर्वाद लिया।

    कंवर समाज के युवा हुए सम्मानित
    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने समारोह में कंवर समाज के उत्थान में शिक्षा, स्वास्थ्य, संस्कृति सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले युवाओं को सम्मानित किया।

    इस मौके पर कंवर वार्षिक कैलेण्डर 2024 और सामाजिक पत्रिका हरिहर मड़वा – भाग दो का विमोचन किया।

    समारोह में पूर्व मंत्री रामसेवक पैंकरा, पूर्व मंत्री सत्यानंद राठिया, पूर्व संसदीय सचिव चिंतामणी महाराज, रामलखन पैकरा, श्रीमती सविता साय, श्रीमती कुलेश्वरी पैंकरा, प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य संदीप पैंकरा, शिव कंवर सहित देशभर से आए कंवर समाज के पदाधिकारीगण सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।

    Related Posts

    हिमालय की गोद से प्राप्त शुद्ध जल से निर्मित टेंसबर्ग, दिल्ली के बीयर बाजार में गुणवत्ता की नई क्रांति…

    May 22, 2025

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का आरोप: AAP ने दिल्ली की जनता को धोखा दिया

    February 3, 2025

    ट्रंप ने मेक्सिको, कनाडा और चीन पर लगाया टैरिफ, भारत पर असर की संभावना पर वित्त मंत्री ने दिया बयान

    February 3, 2025

    केंद्र सरकार ने जेंडर बजट में 37.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी की, 4.49 लाख करोड़ रुपये का हुआ आवंटन

    February 3, 2025

    उप राष्ट्रपति धनखड़ ने कहा- अवैध प्रवासियों को नहीं झेल सकता देश, युवाओं से की बड़ी अपील

    February 3, 2025

    उत्तर भारत में सक्रिय हुआ पश्चिम विक्षोभ, बारिश का अलर्ट जारी

    February 3, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    तकनीक ने बदली धान खरीदी व्यवस्था : छत्तीसगढ़ में किसान अब घर बैठे काट रहे टोकन, करजी के किसान उमाशंकर कुशवाहा बोले—नई व्यवस्था से सम्मान, भरोसा और सुविधा बढ़ी…..

    January 19, 2026

    राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरपालिका एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम/उप निर्वाचन 2026 की तैयारियां प्रारंभ…

    January 19, 2026

    पीएम सूर्य घर योजना के क्रियान्वयन में कोंडागांव जिले की उल्लेखनीय उपलब्धि : 500 रूफटॉप सोलर संयंत्र स्थापना का लक्ष्य सफलतापूर्वक पूर्ण….

    January 19, 2026

    कृषक उन्नति योजना बन रहा आर्थिक उन्नति का पर्याय: कृषक उत्तर कुमार प्रधान….

    January 19, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    January 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Nov    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.