Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»Breaking News»न्यूजीलैंड से 25 साल पुराना बदला पूरा, टीम इंडिया ने 4 विकेट से हराकर जीती चैंपियंस ट्रॉफी
    Breaking News

    न्यूजीलैंड से 25 साल पुराना बदला पूरा, टीम इंडिया ने 4 विकेट से हराकर जीती चैंपियंस ट्रॉफी

    News DeskBy News DeskMarch 9, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    न्यूजीलैंड से 25 साल पुराना बदला पूरा, टीम इंडिया ने 4 विकेट से हराकर जीती चैंपियंस ट्रॉफी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली। टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से मात देकर चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ भारत ने 12 साल बाद फिर से इस प्रतिष्ठित ट्रॉफी पर कब्जा जमाया और लगातार दूसरी बार किसी आईसीसी टूर्नामेंट में जीत हासिल की।

    भारतीय टीम ने अब तक कुल तीन बार यह खिताब जीता है, जिससे वह सबसे ज्यादा बार चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली टीम बन गई है। भारत ने 2002 में श्रीलंका के साथ ट्रॉफी साझा की थी और 2013 में इसे पूरी तरह अपने नाम किया था। अब 2025 में भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर तीसरी बार यह उपलब्धि हासिल की।

    दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस खिताबी मैच में न्यूजीलैंड की टीम ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था, जिसके बाद वह 50 ओवर्स में 7 विकेट के नुकसान पर 251 रनों का स्कोर बनाने में सफल रहे।

    वहीं टारगेट का पीछा करने उतरी टीम इंडिया को रोहित शर्मा और शुभमन गिल की ओपनिंग जोड़ी ने शानदार शुरुआत तो दी लेकिन इसके बाद अचानक विकेट गिरने से कीवी टीम ने मुकाबले में वापसी की।

    हालांकि अंत में केएल राहुल और हार्दिक पांड्या की जोड़ी ने संभलकर खेलते हुए टीम को जीत की तरफ लेकर जाने का काम किया, लेकिन हार्दिक जब भारतीय टीम को 11 रन जीत के लिए चाहिए थे तो उससे पहले 18 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद केएल राहुल ने रवींद्र जडेजा के साथ मिलकर 49 ओवर्स में भारतीय टीम को जीत दिलाकर वापस लौटे।

    इस जीत के साथ भारत ने 25 साल पुरानी हार का बदला भी पूरा कर लिया। साल 2000 के फाइनल में न्यूजीलैंड ने भारत को हराकर चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। तब भारत के लिए एक शानदार पारी खेली गई थी, लेकिन न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने अंतिम ओवरों में बाजी पलट दी थी। इस बार भारत ने दमदार प्रदर्शन कर इतिहास बदल दिया और चैंपियंस ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमाया।

    News Desk

    Related Posts

    कौन होगा दलाई लामा का उत्तराधिकारी, खुद धर्मगुरु ने कर दिया बड़ा ऐलान

    July 2, 2025

    अमरनाथ यात्रा आज से शुरू, LG मनोज सिन्हा ने पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

    July 2, 2025

    5 देशों की यात्रा पर रवाना हुए पीएम मोदी, सबसे पहले जाएंगे घाना

    July 2, 2025

    मध्यप्रदेश भाजपा को मिला नया अध्यक्ष, हेमंत खंडेलवाल को मिली प्रदेश की कमान

    July 1, 2025

    मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे प्रियांक का बड़ा ऐलान- सत्ता में आए तो RSS पर प्रतिबंध…

    July 1, 2025

    केंद्रीय कैबिनेट की अहम बैठक, कई बड़े फैसलों पर लगी मुहर

    July 1, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    कर्म ही सच्ची पूजा का संदेश देता है श्रीमद्भागवत : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय….

    April 10, 2026

    आगामी मई -जून माह में संभावित स्थानीय निकायो के आम/उप चुनाव के दृष्टिगत मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज…..

    April 10, 2026

    केमिकल और औद्योगिक आपदा के लिए सचेत रहने की जरूरत, राज्य स्तरीय मॉक एक्सरसाईज की जायेगी….

    April 10, 2026

    खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने टूर्नामेंट आवश्यक : उप मुख्यमंत्री अरुण साव….

    April 10, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.