Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»Breaking News»छत्तीसगढ़ बजट 2025: वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने खोला खजाना, मेट्रो का होगा सर्वे, शिक्षा और महिलाओं के लिए किये बड़े ऐलान
    Breaking News

    छत्तीसगढ़ बजट 2025: वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने खोला खजाना, मेट्रो का होगा सर्वे, शिक्षा और महिलाओं के लिए किये बड़े ऐलान

    News DeskBy News DeskMarch 3, 2025No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    छत्तीसगढ़ बजट 2025: वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने खोला खजाना, मेट्रो का होगा सर्वे, शिक्षा और महिलाओं के लिए किये बड़े ऐलान
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर। साय सरकार का दूसरा बजट वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सोमवार को विधानसभा में पेश किया। छत्तीसगढ़ का ये 25वां बजट था। 25वे बजट में वित्त मंत्री ने अपना खजाना खोला और प्रदेशवासियों को 1 लाख 65 हजार 100 करोड़ की सौगात दी। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बजट के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि विष्णुदेव साय की सरकार अच्छी नियत और पूरी कर्मठता के साथ काम कर रही है। इसके साथ ही उन्होंने कहा इस बार का बजट मैंने खुद अपने हाथ से लिखा है।

    इस बार के बजट में सरकार ने महतारी वंदन योजना के लिए राशि में बंपर बढ़ोत्तरी की है। पिछली बार इस योजना के लिए 3 हजार करोड़ रुपए का बजट प्रावधान किया गया था। इस बार महतारी वंदन योजना के लिए 5,500 करोड़ रुपये का बजट दिया गया है। इसके साथ ही महिलाओं के लिए कई बड़ी घोषणाएं की गई है। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि राज्य के विकास में महिलाओं का अहम योगदान है।

    जानें बजट में किसको क्या मिला
    बजट में महतारी वंदन योजना के अलावा कई और योजनाओं की घोषणा की गई है। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा- 3 साल में हमने 8 लाख महिला सदस्यों को लखपति दीदी योजना के तहत लखपति बनाने का लक्ष्य रखा है। वहीं, 7 वर्किंग वूमेन हॉस्टल के लिए 79 करोड़ का प्रावधान रखा गया है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के लिए 5 करोड़, सखी सेंटर के लिए 20 करोड़ का प्रावधान रखा गया है। वहीं नए आंगनबाड़ी के लिए 42 करोड़ रुपये का प्रावधान रखा गया है।

    बजट बढ़ाने का क्या है मतलब
    महतारी वंदन योजना की राशि बढ़ाने के बाद माना जा रहा है कि नई महिलाओं के रजिस्ट्रेशन की प्रोसेस भी शुरू हो सकती है। जिससे उन महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलेगा जो पहली बार रजिस्ट्रेशन करवाने से चूक गई थीं।

    नर्सिंग कॉलेज की घोषणा
    वित्त मंत्री ने कहा- प्रदेश में आठ से बढ़कर 20 हो जायेगी नर्सिंग कॉलजों की संख्या। नए नर्सिंग कॉलेज के लिये 34 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इसके अलावा 12 अतिरिक्त नर्सिंग की होगी स्थापना, 6 नये फिजियोथैरेपी कॉलेज के लिए 6 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। निफ्ट की स्थापना के लिये 50 करोड़ रुपये का प्रावधान, नई भर्तियों की स्वीकृति की घोषणा की गई है।

    दिव्यागों के लिये विशेष स्कूल के लिये पांच करोड़
    छत्तीसगढ़ बजट 2025 में दिव्यागों के लिये विशेष स्कूलों के लिये पांच करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। महिलाओं के विकास पर फोकस करते हुए आठ लाख महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा गया है। स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के लिये 1500 करोड़ रुपये का प्रावधान और पीएम आवास योजना ग्रामीण का दायरा बढ़ाया गया है।

    भूमिहीन मजदूरों के लिये 600 करोड़ रुपये का प्रावधान
    बजट में भूमिहीन मजदूरों के लिये 600 करोड़ रुपये का प्रावधान है, दलहन-तिलहन को एमएसपी पर खरीदने का फैसला किया गया है। दलहन-तिलहन खरीदी के लिये 80 करोड़ रुपये का भी प्रावधान किया गया है। ऑर्गेनिक खेती को बढ़ावा देने के लिये बजट में प्रावधान, एकीकृत बगवानी के लिये 150 करोड़ रुपये का प्रावधान। गन्ना किसानों के लिये बोनस के लिये 60 करोड़ रुपये का प्रावधान बजट में किया गया है।

    प्रदेश में अटल सिंचाई योजना लागू होगी
    छत्तीसगढ़ बजट 2025 में प्रदेश में अटल सिंचाई योजना लागू होगी, अटल सिंचाई योजना के लिये पांच हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। बस्तर में शिक्षा को बढ़ावा देने पर फोकस किया जाएगा। तेंदूपत्ता की 5500 प्रति मानक बोरा दर से खरीदी होगी।

    बस्तर और सरगुजा प्राधिकरण के लिये 50-50 करोड़ रुपये
    छत्तीसगढ़ बजट 2025 में बस्तर और सरगुजा प्राधिकरण के लिये 50-50 करोड़ रुपये का प्रावधान है। मुख्यमंत्री विद्युतीकरण के लिये 2500 करोड़ रुपये का प्रावधान और बस्तर में पर्यटन को बढ़ावा देने का निर्णय लिया गया है।

    पीएम कुसुम योजना को लेकर 362 करोड़ रुपये का प्रावधान
    बजट 2025 में पीएम कुसुम योजना को लेकर 362 करोड़ रुपये का प्रावधान, पीएम सूर्य घर योजना के लिये 200 करोड़ रुपये का प्रावधान, पटवारियों को संसाधन भत्ता दिया जायेगा। नवीन पुलिस थाना के लिये बजट का प्रावधान और अचल संपत्ति के अंतरण पर स्टांप ड्यूटी के लिये 12 फीसदी सेस खत्म करने का फैसला किया गया है।

    पत्रकार सम्मान निधि को 10 हजार से बढ़ाकर 20 हजार
    छत्तीसगढ़ बजट 2025 में पत्रकार सम्मान निधि को 10 हजार से बढ़ाकर 20 हजार किया गया। प्रदेश में एनएसजी की तर्ज पर एसएजी बनेगा, सरकारी कर्मचारियों का डीए बढ़ाकर 53 फीसदी किया जायेगा। अप्रैल से मिलेगा डीए का लाभ। बजट 2025 में छत्तीसगढ़ में पेंशन फंड बढ़ेगा, बस्तर में दो नये थानों का निर्माण होगा, पेंशन फंड के लिये 456 करोड़ रुपये का प्रावधान, छत्तीसगढ़ का व्यय 1.38 लाख करोड़, नैनो यूरिया और डीएपी को होगा गठन, डेयरी विकास के लिये 90 करोड़ का प्रावधान, छत्तीसगढ़ में पेट्रोल एक रुपये सस्ता, पेट्रोल के वैट में एक रुपये की होगी कमी।

     

     

     

    News Desk

    Related Posts

    कौन होगा दलाई लामा का उत्तराधिकारी, खुद धर्मगुरु ने कर दिया बड़ा ऐलान

    July 2, 2025

    अमरनाथ यात्रा आज से शुरू, LG मनोज सिन्हा ने पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

    July 2, 2025

    5 देशों की यात्रा पर रवाना हुए पीएम मोदी, सबसे पहले जाएंगे घाना

    July 2, 2025

    मध्यप्रदेश भाजपा को मिला नया अध्यक्ष, हेमंत खंडेलवाल को मिली प्रदेश की कमान

    July 1, 2025

    मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे प्रियांक का बड़ा ऐलान- सत्ता में आए तो RSS पर प्रतिबंध…

    July 1, 2025

    केंद्रीय कैबिनेट की अहम बैठक, कई बड़े फैसलों पर लगी मुहर

    July 1, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    संत गाडगे बाबा ने दिया स्वच्छता ही सच्ची पूजा का संदेश : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

    February 23, 2026

    जनकल्याणकारी नीतियों से मजबूत हो रही प्रदेश की अर्थव्यवस्था : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    February 23, 2026

    विधानसभा के सदस्यों के लिए ब्रह्मा भोजन का आयोजन सुंदर और प्रेरणादायी परंपरा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    February 23, 2026

    IAS पति से तलाक, 20 साल बड़े कांग्रेस नेता से शादी, 19 साल बाद रिश्ते में मिला धोखा

    February 23, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.