Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»राज्य»शिवसेना-यूबीटी सांसद संजय राउत ने ‘वर्षा’ बंगले को लेकर उठाए सवाल
    राज्य

    शिवसेना-यूबीटी सांसद संजय राउत ने ‘वर्षा’ बंगले को लेकर उठाए सवाल

    News DeskBy News DeskFebruary 3, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    शिवसेना-यूबीटी सांसद संजय राउत ने ‘वर्षा’ बंगले को लेकर उठाए सवाल
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

     संजय राउत:शिवसेना-यूबीटी के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र हमेशा से अंधश्रद्धा के खिलाफ रहा है और हम एक प्रोग्रेसिव स्टेट रहे हैं, लेकिन अचानक राजनीति में अंधविश्वास आ गया है. जब से एकनाथ शिंदे सीएम बने, उसके बाद हमने कई कहानियां सुनीं, कामाख्या मंदिर में जाना, उसको काटना, इसको काटना, लेकिन 'वर्षा' बंगले की तो बात ही अलग है. देवेंद्र फडणवीस जब सीएम बन गए तो उनका औपचारिक निवास स्थान वर्षा है. उसमें रहना लोगों का सपना होता है और उन्हें वहां जाने से डर लग रहा है. संजय राउत ने कहा, "केंद्रीय गृह मंत्रालय को इस बात की जांच करनी चाहिए कि मुख्यमंत्री वर्षा में जाने से क्यों डरते हैं? एक फिल्म आई थी दो गज जमीन के नीचे. दो फीट जमीन के अंदर क्या है, जांच करना चाहिए? राम गोपाल वर्मा को वहां जाकर फिल्म बनानी चाहिए. हम भी सुनते हैं, क्या कर सकते हैं

    बजट को लेकर BJP पर साधा निशाना
    वहीं वक्फ बिल और जेपीसी मीटिंग को लेकर उन्होंने कहा कि क्या हटाया है और क्या रखा है, थोड़ी देर में पता चल जाएगा. इसके अलावा बजट को लेकर संजय राउत ने कहा कि 12 लाख रुपये का फायदा लेने के लिए उतनी इनकम भी तो होनी चाहिए. कांग्रेस लंबे समय से सरकार में रही है, मैं ऐसे नेताओं के नाम दे सकता हूं, जिन्होंने बेहतरीन बजट दिए. आप ढोल मत बजाएं, कल कुंभ जाएं और दिन भर नहाएं. टीवी पर भी दिखना है.

    दिल्ली चुनाव पर क्या बोले संजय राउत
    इसके साथ ही दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर उन्होंने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी को लगता है कि वह 5 तारीख को कुंभ में डुबकी लगाएंगे और दिल्ली की जनता उस आधार पर वोट देगी. अगर लोग इसी आधार पर वोट देंगे तो देश का लोकतंत्र खतरे में है. मुझे लगता है कि अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी ने 10 साल अच्छा काम किया है तो उस आधार पर आप को वोट मिलना चाहिए और सत्ता में आना चाहिए. सुरेश गोपी के हिंदी को लेकर दिए बयान पर संजय राउत ने कहा कि मैंने उनका बयान सुना, हम सब चाहते हैं अल्पसंख्यक समुदाय आगे बढ़े, उच्च जाति पर बात नहीं करूंगा, जाति के आधार पर किसी को मंत्रालय देना सही नहीं, कोई भी विकास कर सकता है.

    शिवसेना ने किया पलटवार
    संजय राउत के बयान पर शिवसेना शिंदे गुट के नेता कृष्णा हेगड़े ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा. "संजय राउत उस राज्य के लिए ऐसी बात कर रहें है, जहां अंधश्रद्धा को लेकर कानून भी है. ऐसे पढ़ें लिखे राज्य में इस तरह की बेतुकी बात सही नहीं है. संजय बड़े नेता हैं वो इस तरह की बातें करके अपना महत्व और खत्म कर रहे है. कहीं ना कहीं अब उन्हें रुकने की जरूरत है.

    News Desk

    Related Posts

    युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी….

    July 26, 2026

    प्रकृति के साथ संतुलन और जल संरक्षण भविष्य की सुरक्षा के लिए आवश्यक – राज्यपाल रमेन डेका….

    July 26, 2026

    स्वाभिमान और उद्यमशीलता की मिसाल है सिंधी समाज- राज्यपाल रमेन डेका….

    July 26, 2026

    रायगढ़ के अधिवक्ताओं ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी से की आत्मीय मुलाकात….

    July 26, 2026

    ‘मन की बात’ से विकसित भारत का संकल्प हुआ और मजबूत: प्रधानमंत्री के प्रेरक संदेशों का मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किया श्रवण….

    July 26, 2026

    मन की बात करोड़ों नागरिकों को एक साझा उद्देश्य से जोड़ने का सशक्त माध्यम: वित्त मंत्री ओपी चौधरी….

    July 26, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी….

    July 26, 2026

    प्रकृति के साथ संतुलन और जल संरक्षण भविष्य की सुरक्षा के लिए आवश्यक – राज्यपाल रमेन डेका….

    July 26, 2026

    स्वाभिमान और उद्यमशीलता की मिसाल है सिंधी समाज- राज्यपाल रमेन डेका….

    July 26, 2026

    रायगढ़ के अधिवक्ताओं ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी से की आत्मीय मुलाकात….

    July 26, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.