Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»बीजापुर मुठभेड़ में 16 लाख के 8 इनामी नक्सली ढेर, ACM कमलेश भी मारा गया
    छत्तीसगढ़

    बीजापुर मुठभेड़ में 16 लाख के 8 इनामी नक्सली ढेर, ACM कमलेश भी मारा गया

    News DeskBy News DeskFebruary 2, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    बीजापुर मुठभेड़ में 16 लाख के 8 इनामी नक्सली ढेर, ACM कमलेश भी मारा गया
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    बीजापुर

    पश्चिम बस्तर डिवीजन के तोड़का-कोरचोली जंगल क्षेत्र में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच शनिवार को हुए मुठभेड़ में 8 नक्सली मारे गए. मारे गए माओवादियों में एक एरिया कमेटी मेंबर (ACM) का माओवादी कमलेश नीलकंठ भी शामिल है, जिस पर 5 लाख रुपये का इनाम घोषित था. मुठभेड़ में मारे गए कुल 8 नक्सलियों पर 16 लाख रुपये का इनाम था. मुठभेड़ स्थल से जवानों ने एक नाग इंसास रायफल, दो 12 बोर बंदूकें, एक BGL लॉन्चर और अन्य बारूदी सामग्री बरामद की है.

    प्रेस कांफ्रेंस कर मुठभेड़ की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक बीजापुर डॉ. जितेंद्र यादव ने बताया कि यह मुठभेड़ 31 जनवरी 2025 को हुई, जब गंगालूर थाना क्षेत्र के तोड़का कोरचोली जंगल एरिया में प्रतिबंधित माओवादी संगठन अंतर्गत पश्चिम बस्तर डिवीजन के DVCM दिनेश, PLGA कंपनी नंबर 02, PLGA Platoon & Militia company के सशस्त्र माओवादियों cadres की उपस्थिति की सूचना मिली. सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम ने डीआरजी, एसटीएफ, कोबरा 202 और केरिपु 222 वाहिनी के जवानों के साथ मिलकर माओवादी विरोधी अभियान चलाया. 1 फरवरी को सुबह 8:30 बजे माओवादी और सुरक्षा बलों के बीच कई बार मुठभेड़ हुई, जिसमें 8 माओवादी ढेर हो गए. मुठभेड़ में दो DRG जवानों को मामूली चोटें आईं, लेकिन उनकी स्थिति अब सामान्य है.

    मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों की जानकारी
    कमलेश नीलकंठ (24 वर्ष) (एरिया कमेटी सदस्य) – 5 लाख रुपये का इनाम
    ताती कमलू (30 वर्ष) (LOS सदस्य) – 3 लाख रुपये का इनाम
    मंगल ताती (35 वर्ष) (LOS सदस्य) – 3 लाख रुपये का इनाम
    लच्छु पोटाम (40 वर्ष) (मिलिशिया कमांडर) – 1 लाख रुपये का इनाम
    शंकर ताती (26 वर्ष) (आरपीसी उपाध्यक्ष) – 1 लाख रुपये का इनाम
    राजू ताती (सावनार आरपीसी उपाध्यक्ष) – 1 लाख रुपये का इनाम
    विज्जू पदम (22 वर्ष) (मिलिशिया कंपनी सदस्य) – 1 लाख रुपये का इनाम
    सन्नू ताती (40 वर्ष) (जनताना सरकार कमांडर) – 1 लाख रुपये का इनाम

    32 दिनों में मारे गए 33 हार्डकोर माओवादी
    पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज, सुन्दरराज पी. ने बताया कि 2024 में नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली थी और 2025 में भी बस्तर संभाग में माओवादी गुटों के खिलाफ सुरक्षा बलों द्वारा कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी. पिछले 32 दिनों में 33 हार्डकोर माओवादी मारे गए हैं. माओवादियों के तमाम साजिश और कायराना हरकतों के बावजूद भी सुरक्षा बल सदस्यों द्वारा मजबूत मनोबल एवं स्पष्ट लक्ष्य के साथ बस्तर क्षेत्र की शांति, सुरक्षा व विकास के लिए समर्पित होकर कार्य किया जा रहा हैl विगत 4-5 दशकों से बस्तर क्षेत्र की शांति, सुरक्षा और विश्वास का दुश्मन बना हुआ है नक्सल संगठन अपना अंतिम सांस ले रहा है. क्षेत्र की जनता के जानमाल की रक्षा करने के दायित्वों का पुलिस और सुरक्षा बलों के सदस्यों द्वारा अपनी जान की परवाह न करते हुए पूर्ण समर्पित भाव से कार्य निर्वहन किया जा रहा है.

    News Desk

    Related Posts

    युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी….

    July 26, 2026

    प्रकृति के साथ संतुलन और जल संरक्षण भविष्य की सुरक्षा के लिए आवश्यक – राज्यपाल रमेन डेका….

    July 26, 2026

    स्वाभिमान और उद्यमशीलता की मिसाल है सिंधी समाज- राज्यपाल रमेन डेका….

    July 26, 2026

    रायगढ़ के अधिवक्ताओं ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी से की आत्मीय मुलाकात….

    July 26, 2026

    ‘मन की बात’ से विकसित भारत का संकल्प हुआ और मजबूत: प्रधानमंत्री के प्रेरक संदेशों का मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किया श्रवण….

    July 26, 2026

    मन की बात करोड़ों नागरिकों को एक साझा उद्देश्य से जोड़ने का सशक्त माध्यम: वित्त मंत्री ओपी चौधरी….

    July 26, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी….

    July 26, 2026

    प्रकृति के साथ संतुलन और जल संरक्षण भविष्य की सुरक्षा के लिए आवश्यक – राज्यपाल रमेन डेका….

    July 26, 2026

    स्वाभिमान और उद्यमशीलता की मिसाल है सिंधी समाज- राज्यपाल रमेन डेका….

    July 26, 2026

    रायगढ़ के अधिवक्ताओं ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी से की आत्मीय मुलाकात….

    July 26, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.