Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»आम जनता की समस्याएं सुनने जनता दरबार लगाएंगे सिंधिया
    मध्यप्रदेश

    आम जनता की समस्याएं सुनने जनता दरबार लगाएंगे सिंधिया

    News DeskBy News DeskFebruary 2, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    8 और 9 फरवरी को कोलारस, शिवपुरी और पिछोर में करेंगे जनसुनवाई

    भोपाल । केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने संसदीय क्षेत्र में आम जनता की समस्याएं सुनने के लिए जनता दरबार लगाने जा रहे हैं। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर स्थानीय प्रशासन और नेता सक्रिय हो गए हैं। सिंधिया 8 फरवरी को कोलारस विधानसभा क्षेत्र में और 9 फरवरी को शिवपुरी और पिछोर विधानसभा में जनता की समस्याएं सुनेंगे।इस जनता दरबार के माध्यम से केंद्रीय मंत्री सिंधिया क्षेत्र की जनता से सीधा संवाद स्थापित करेंगे और उनकी समस्याओं का समाधान करने का प्रयास करेंगे। कोलारस में वे रेस्ट हाउस में शाम 4:30 से 7:30 बजे तक उपस्थित रहेंगे। अगले दिन शिवपुरी के मानस भवन में सुबह 11:45 से दोपहर 2:45 तक और पिछोर के छत्रसाल महाविद्यालय में शाम 4:15 से 7:15 बजे तक जनसुनवाई करेंगे।

    संसदीय क्षेत्र में लगातार सक्रिय
    2024 में लोकसभा चुनाव जीतने के बाद से सिंधिया अपने क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। वे जब भी मप्र आते हैं अपने संसदीय क्षेत्र में जाकर लोगों से रूबरू होते हैं। यही नहीं वे अपने क्षेत्र में नई-नई योजनाएं ला रहे हैं। जनता की समस्याओं को वे गंभीरता से ले रहे हैं। इसके लिए वे अफसरों को लगातार आदेश-निर्देश दे रहे हैं। जानकारों का कहना है कि इससे सिंधिया पर लोगों का विश्वास बढ़ रहा है।

    विकास कार्यों को गति देने प्रतिनिधियों की नियुक्ति
    गौरतलब है कि केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गुना-शिवपुरी-अशोकनगर जिले में विकास कार्यों को गति देने के लिए तीनों जिलों में सांसद प्रतिनिधियों की नियुक्तियां कर दी हैं। शिवपुरी जिले की 3 विधानसभा क्षेत्रों में 6 प्रतिनिधि सांसद का प्रतिनिधत्व करेंगे। गुना-शिवपुरी के क्षेत्रीय सांसद व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कोलारस विधानसभा क्षत्र से 2, शिवपुरी विधानसभा क्षेत्र से 2 और पिछोर विधानसभा क्षेत्र से 2 प्रतिनिधि नियुक्त किए हैं। इस प्रकार केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आधा दर्जन जनप्रतिनिधियों को अपना प्रतिनिधि के रूप में तैनात किया है। इनकी जिम्मेदारी ये होगी कि आमजन की समस्या को विभिन्न विभागों के कार्य को निपटाएं। साथ ही बड़ी समस्या के बारे में सीधे केंद्रीय मंत्री को अवगत कराएंगे। मकसद यही है कि जनता की समस्या का तत्काल निराकरण हो। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शिवपुरी विधानसभा क्षेत्र से राकेश गुप्ता और हरिओम राठौर को बनाया है। वहीं, कोलारस विधानसभा क्षेत्र से लक्ष्मण सिंह गुर्जर और उधम सिंह धाकड़ को नियुक्त किया है। पिछोर विधानसभा क्षेत्र से सिंधिया ने मनीष अग्रवाल और प्रहलाद यादव को अपना सांसद प्रतिनिधि नियुक्त किया है। सिंधिया ने अपने सभी प्रतिनिधियों को शुभकामनाएं भी दी हैं। बता दे इसी तरह अशोकनगर जिले में 6 और गुना जिले में 4 और शिवपुरी जिले में 6 और इस प्रकार टोटल 16 सांसद प्रतिनिधियों की नियुक्ति की गई है। ये सभी प्रतिनिधि सिंधिया के खास माने जाते हैं।

    News Desk

    Related Posts

    जहां कभी खौफ था, वहां है अब उम्मीद की रोशनी, दिल्ली से आए इंफ्लुएंसर्स ने देखी बदलते बस्तर की तस्वीर….

    September 30, 2026

    डेटा लेबलिंग और एआई में बलरामपुर ने रचा इतिहास, प्रदेश का पहला कॉग्निटिव डेटा एनोटेशन सेंटर स्थापित, युवाओं और दीदियों को मिलेगा रोजगार…

    September 30, 2026

    सेवा संकल्प अभियान में स्वास्थ्य सेवाओं का नया अध्याय, स्वास्थ्य मंत्री ने जरौंधा में आयुष्मान आरोग्य मंदिर का किया शुभारंभ, ग्रामीणों को अब स्थानीय स्तर पर मिलेगी स्वास्थ्य सुविधा….

    September 30, 2026

    नशामुक्त और स्वस्थ छत्तीसगढ़ से ही बनेगा विकसित छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    September 30, 2026

    कृषि में नवाचार की असीमित संभावनाएं, स्टार्टअप्स के लिए आगे आएं युवा: कृषि मंत्री रामविचार नेताम….

    September 30, 2026

    पीएम स्वनिधि के लक्ष्य दो साल पहले पूरे करेगा छत्तीसगढ़, निकायों को एक्शन-प्लान बनाने के निर्देश…..

    September 30, 2026
    RO.No :-14063/47
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    जहां कभी खौफ था, वहां है अब उम्मीद की रोशनी, दिल्ली से आए इंफ्लुएंसर्स ने देखी बदलते बस्तर की तस्वीर….

    September 30, 2026

    डेटा लेबलिंग और एआई में बलरामपुर ने रचा इतिहास, प्रदेश का पहला कॉग्निटिव डेटा एनोटेशन सेंटर स्थापित, युवाओं और दीदियों को मिलेगा रोजगार…

    September 30, 2026

    सेवा संकल्प अभियान में स्वास्थ्य सेवाओं का नया अध्याय, स्वास्थ्य मंत्री ने जरौंधा में आयुष्मान आरोग्य मंदिर का किया शुभारंभ, ग्रामीणों को अब स्थानीय स्तर पर मिलेगी स्वास्थ्य सुविधा….

    September 30, 2026

    नशामुक्त और स्वस्थ छत्तीसगढ़ से ही बनेगा विकसित छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    September 30, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.