Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»देश»जिंदा हैं तो चमत्कार है; मोदी के उपवास पर कांग्रेस को शक, BJP बोली- श्रद्धा की बात है…
    देश

    जिंदा हैं तो चमत्कार है; मोदी के उपवास पर कांग्रेस को शक, BJP बोली- श्रद्धा की बात है…

    By January 24, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    जिंदा हैं तो चमत्कार है; मोदी के उपवास पर कांग्रेस को शक, BJP बोली- श्रद्धा की बात है…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 दिनों के उपवास पर ‘शक’ करने वाले कांग्रेस नेता के बयान पर भारतीय जनता पार्टी हमलावर हो गई है।

    भाजपा ने इसे ‘गांधी परिवार’ को खुश करने की कोशिश करार दिया है। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री वीरप्पा मोइली का कहना था कि इतने लंबे उपवास के बाद अगर कोई जिंदा है, तो यह चमत्कार है।

    कर्नाटक में भाजपा से राज्यसभा सांसद लहार सिंह सिरोय ने मोइली के बयान पर पलटवार किया है।

    उन्होंने कहा, ‘महान लेखक का मुखौटा पहनकर घूमने वाले वीरप्पा मोइली को लगता है कि सभी उनकी तरह झूठे हैं। मोइली ने अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से पहले पीएम मोदी जी के उपवास पर शक किया है। देश सच जानता है।’

    सिरोय ने कहा, ‘अगर आपको राम में श्रद्धा है, तो आप उपवास कर सकते हैं और जीवित भी रह सकते हैं। अगर आप गांधी परिवार को खुश कर रहे हैं, तो ऐसा नहीं सकता। परिवार को खुश करने इन कोशिशों के बाद भी मोइली को चिकबल्लापुर से कांग्रेस का टिकट नहीं मिलेगा।’

    मोइली ने क्या कहा था
    मंगलवार को मोइली ने पीएम मोदी के उपवास को लेकर कहा, ‘मैं जब अपने डॉक्टर के साथ मॉर्निंग वॉक पर था, तब उन्होंने मुझे बताया कि एक इंसान (11 दिनों का उपवास कर) जिंदा नहीं रह सकता।

    अगर वह जिंदा हैं, तो यह चमत्कार है? इसलिए मुझे शक है कि उन्होंने ऐसा किया है।’

    उन्होंने कहा था, ‘अगर उन्होंने (पीएम मोदी ने) मंदिर के गर्भगृह में बगैर उपवास के पूजा की है, तो इससे जगह अपवित्र हो जाएगी और शक्ति पैदा नहीं होगी।

    वह (मोदी) कहते हैं कि उन्होंने 11 दिनों के लिए उपवास रखा था और सिर्फ नारियल पर ही जीवित रहे थे। उनके चेहरे पर कोई थकान नजर नहीं आ रही थी। मैं नहीं लोग सवाल कर रहे हैं कि उन्होंने व्रत रखा था या नहीं।’

    Related Posts

    शरद पवार परिवार में खुशखबरी: सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की सारंग संग सगाई, नागपुर से जुड़ा रिश्ता

    February 11, 2026

    विध्वंस के 1000 साल बाद सोमनाथ में भव्य महाशिवरात्रि, 5 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

    February 11, 2026

    गौमूत्र पर विश्वास: नवजोत कौर सिद्धू का कहना – स्नान व सेवन से मिली ताकत, कैंसर से निबटने में मदद

    February 2, 2026

    1️जनवरी में यूपीआई ने बनाया नया रिकॉर्ड, 28.33 लाख करोड़ रुपये का हुआ लेन-देन

    February 2, 2026

    नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 24 घंटे उड़ानें शुरू

    February 2, 2026

    हिमालय की गोद से प्राप्त शुद्ध जल से निर्मित टेंसबर्ग, दिल्ली के बीयर बाजार में गुणवत्ता की नई क्रांति…

    May 22, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    ऑल द बेस्ट,प्यारे बच्चों:CM विष्णु देव साय ने परीक्षा दे रहे विद्यार्थियों को दिया आत्मविश्वास और सफलता का संदेश….

    February 17, 2026

    पोड़ी में विकास को मिली नई रफ्तार: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ₹126 करोड़ से अधिक के कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया

    February 16, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने लोकतंत्र सेनानी से की मुलाकात

    February 16, 2026

    मंत्री रामविचार नेताम 20 फरवरी को करेंगे एकलव्य विद्यालयों की समीक्षा….

    February 16, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.