Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»संगठन एप के रडार पर भाजपाई
    मध्यप्रदेश

    संगठन एप के रडार पर भाजपाई

    News DeskBy News DeskJanuary 29, 2025No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नए जिलाध्यक्षों की हो रही ऑनलाइन मॉनीटरिंग

    भोपाल । देश में भाजपा एक मात्र राजनीतिक पार्टी है जो हमेशा मिशन मोड में रहती है। पार्टी अपने कार्यकर्ताओं को लगातार काम पर लगाए रहती है। अपने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की ऑनलाइन मॉनीटरिंग के लिए पार्टी ने संगठन एप बनाया है। इस एप के रडार पर सभी भाजपाई रहते हैं। वर्तमान में नए जिलाध्यक्षों की कार्यप्रणाली की ऑनलाइन मॉनीटरिंग हो रही है।पार्टी नेताओं का दावा है कि एप को अब संगठन के कामकाज के लिए अपडेट किया गया है। इसमें नए सिरे से सभी बूथ, मंडल और जिलाध्यक्षों का ब्योरा दर्ज किया जा रहा है, इसके बाद सभी की ऑनलाइन मानीटरिंग आरंभ की जाएगी। गौरतलब है कि मप्र भाजपा ने एक ऐसा एप तैयार किया है, जिसमें संगठन से संबंधित डिजिटल डाटा मोबाइल पर देखा जा सकताा। संगठन एप का उपयोग पार्टी विधानसभा चुनाव, 2023 की तैयारी के लिए किया था। पार्टी के अनुसार देश में पहली बार इस तरह का एप तैयार किया गया है। इसके जरिये पार्टी प्रदेश के 65 हजार बूथों के बूथ प्रभारी, पन्ना प्रभारी और चुनींदा मतदाताओं का सारा ब्योरा रखा गया है।  एप में बूथ स्तर के पदाधिकारियों को भी अपनी गतिविधियों की रिपोर्ट अपलोड करनी होती है। एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने कहा कि बूथ कमेटियों में शामिल लोगों की पहचान सुनिश्चित करने के लिए उन्हें काल किया जाता है। यदि बूथ कमेटी का कोई सदस्य सवालों का सही जवाब नहीं दे पाता है, तो साफ हो जाता है कि उसे सिर्फ नाम के लिए सदस्य दिखा दिया गया है, जिसे समय रहते सही कार्यकर्ता को शामिल कर दुरुस्त किया जा सकता है।

    जिला अध्यक्षों पर नजर
    जानकारी के अनुसार मप्र में भाजपा के नए जिला अध्यक्षों पर संगठन एप के जरिये नजर रखी जाएगी। उनके कामकाज और पार्टी द्वारा सौंपे गए कार्यक्रमों की ऑनलाइन निगरानी कर हर जिलाध्यक्ष का रिपोर्ट कार्ड तैयार किया जाएगा। पार्टी ने इंदौर नगर और ग्रामीण को छोडक़र बाकी सारे जिलों में अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। बूथ समितियों के गठन और उसके डिजिटलाइजेशन में देशभर में मप्र की सराहना हुई है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रदेश की उपलब्धि के लिए प्रशंसा की है। गौरतलब है कि भाजपा ने जमीनी स्तर पर संगठन को दुरुस्त करने की कवायद में लगी है। भाजपा संगठन द्वारा जारी कार्यक्रमों और बैठकों और नेताओं, पदाधिकारियों के दौरों की निगरानी एप के जरिए की जाती है। प्रदेश अध्यक्ष से लेकर प्रदेश और जिला पदाधिकारियों यहां तक कि बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को अपने प्रवास और बैठकों की जानकारी रियल टाइम एप पर रिपोर्ट करनी होती है। एप में जियो टैगिंग भी होती है जिससे बैठकों और प्रवास की फोटो लोकेशन से ही फीड़ करनी होती है। इससे संगठन के कामकाज की घर बैठे खानापूर्ति नहीं की जा सकेगी। एप के जरिए प्रदेश स्तर से लेकर बूथ लेवल तक के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को बैठकों और प्रवास की जानकारी दी जाती है। इसके बाद नियमित रूप से इसकी निगरानी की जा रही है। पदाधिकारी यदि गलत जानकारी प्रदेश कार्यालय को भेजते हैं तो संगठन एप की रिपोर्ट से वह क्रॉसचेक हो जाएगी।

    एक क्लिक पर दिखेगी जिलाध्यक्षों की कुंडली
    मप्र के संगठन एप से अब एक क्लिक पर भाजपा जिलाध्यक्षों की पूरी जानकारी व गतिविधियां भी देखी जा सकेंगी। इससे उनके पार्टी को लेकर किए जा रहे काम का भी आनलाइन मूल्यांकन किया जा सकेगा। भाजपा की संगठनात्मक रचना में 62 जिले हैं। भाजपा एप से पार्टी कार्यकर्ताओं का जातिवार डाटा भी तैयार कर रही है। इन कार्यकर्ताओं की मदद से पार्टी अब प्रत्येक वर्ग व समुदाय तक संपर्क बढ़ाएगी और सरकारी की योजनाओं का लाभ दिलाने के प्रयास किए जाएंगे।  दरअसल, विधानसभा चुनाव 2023 से पहले मप्र भाजपा ने एक ऐसा एप तैयार किया है, जिसमें मोबाइल पर संगठन से जुड़ा डिजिटल डाटा देखा जा सकता है। इस संगठन एप के जरिये पार्टी प्रदेश के 65 हजार से अधिक बूथों के बूथ प्रभारी, पन्ना प्रभारी और चयनित मतदाताओं की पूरी जानकारी दर्ज है। इस एप पर चुनाव की तैयारी के दिशा-निर्देश भी समय-समय पर पार्टी ने भेजे। चयनित मतदाताओं के विवरण सहित बूथ प्रभारी का नाम, मोबाइल नंबर, फोटो, पता भी एप पर दर्ज किया गया है। विस्र-लोस चुनाव के समय बूथ पर क्या चुनौतियां हैं, पिछले चुनाव में कितने वोट मिले और कौन से मतदाता भाज्या के करीबी नहीं हैं, यह भी संक्षिप्त जानकारी जुटाई गई थी।

    नई धार दे रहा एप
    सांगठनिक गतिविधियों की रिपोर्टिंग और उनके विश्लेषण के लिए विशेष रूप से तैयार किया गया एप भाजपा की रणनीति को नई धार दे रहा है। इस एप के सहारे बूथ स्तर के ढांचे को मजबूत करने के साथ ही उसकी गतिविधियों पर नजर भी रखी जा रही है। इस पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष से लेकर बूथ स्तर तक भाजपा के तीन करोड़ से अधिक पदाधिकारियों का डाटा उपलब्ध है। भाजपा में एप का कामकाज देख रहे पदाधिकारियों के मुताबिक, इस एप के सहारे बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से रियल टाइम संवाद बनाने में सफलता मिली है। इसके साथ ही एप पर बूथ से लेकर जिला स्तर तक की सभी गतिविधियों की रिपोर्टिंग होती है, जिससे कार्यकर्ताओं की सक्रियता का पता चलता है। दरअसल, भाजपा हमेशा से मेरा बूथ, सबसे मजबूत होने का नारा देती रही है। इसके लिए राष्ट्रीय पदाधिकारी चुनाव से पहले बूथ स्तर के पदाधिकारियों को संबोधित भी करते रहे हैं। लेकिन बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की गतिविधियों की निगरानी का कोई पुख्ता तंत्र नहीं था। इसके लिए केंद्रीय नेतृत्व को ब्लाक और जिला स्तर के पदाधिकारियों की रिपोर्टिंग पर निर्भर करना पड़ता था।

    News Desk

    Related Posts

    जनदर्शन में जरूरतमंदों को मिला मुख्यमंत्री का संबल, उपचार के लिए तत्काल प्रदान की आर्थिक सहायता….

    November 26, 2026

    खेल के मैदान में दिखा युवा जोश और प्रतिभा का शानदार संगम, फुटबॉल खिलाड़ियों ने बांधा समां….

    November 26, 2026

    मुख्यमंत्री ने जनदर्शन में जशपुर से आई बिटिया फरहीन की सुनी फरियाद, कैंसर पीड़ित पिता के इलाज में परिवार की जमा पूंजी हुई खत्म, मुख्यमंत्री ने हरसंभव मदद का दिया भरोसा….

    November 26, 2026

    उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन की प्रेस वार्ता, उद्योग और निवेश का नया हब बना छत्तीसगढ़, 3 साल में लगे 3,271 नए उद्योग, 8.85 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले….

    November 26, 2026

    ‘जनदर्शन’ में पहुंचे लोगों की समस्याएं सुलझाने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मौके पर की पहल….

    November 26, 2026

    जनदर्शन में मार्शल आर्ट की प्रतिभाशाली बेटियों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से की मुलाकात, सना और सानिया की खेल उपलब्धियों की मुख्यमंत्री ने की सराहना, आगे बढ़ने के लिए किया प्रोत्साहित….

    November 26, 2026
    RO.No :-14063/47
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    जनदर्शन में जरूरतमंदों को मिला मुख्यमंत्री का संबल, उपचार के लिए तत्काल प्रदान की आर्थिक सहायता….

    November 26, 2026

    खेल के मैदान में दिखा युवा जोश और प्रतिभा का शानदार संगम, फुटबॉल खिलाड़ियों ने बांधा समां….

    November 26, 2026

    मुख्यमंत्री ने जनदर्शन में जशपुर से आई बिटिया फरहीन की सुनी फरियाद, कैंसर पीड़ित पिता के इलाज में परिवार की जमा पूंजी हुई खत्म, मुख्यमंत्री ने हरसंभव मदद का दिया भरोसा….

    November 26, 2026

    उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन की प्रेस वार्ता, उद्योग और निवेश का नया हब बना छत्तीसगढ़, 3 साल में लगे 3,271 नए उद्योग, 8.85 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले….

    November 26, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.