Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»बटन दबाते ही हुआ विस्फोट, लगा कुछ सेकंड के लिए हिली धरती, पोखरण परमाणु परीक्षण पर बोले डॉ. राजा रामन्ना
    मध्यप्रदेश

    बटन दबाते ही हुआ विस्फोट, लगा कुछ सेकंड के लिए हिली धरती, पोखरण परमाणु परीक्षण पर बोले डॉ. राजा रामन्ना

    News DeskBy News DeskJanuary 25, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    बटन दबाते ही हुआ विस्फोट, लगा कुछ सेकंड के लिए हिली धरती, पोखरण परमाणु परीक्षण पर बोले डॉ. राजा रामन्ना
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    इंदौर: 1974 में डॉ. राजा रमन्ना भारत के परमाणु कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे थे। पोखरण-1 के लिए करीब 200 लोगों की टीम काम कर रही थी, जिसका मैं भी हिस्सा था। इस परीक्षण के लिए हम एक टेंट में बैठे थे। किसी को नहीं पता था कि अगले पल क्या होने वाला है। जैसे ही बटन दबाया गया, एक बड़ा विस्फोट हुआ (पोखरण परमाणु परीक्षण)। ऐसा लगा जैसे धरती कुछ सेकंड के लिए ऊपर उठी और फिर वापस आ गई। यह बात विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के पूर्व सचिव और डॉ. राजा रमन्ना के शिष्य पद्म भूषण डॉ. वीएस राममूर्ति ने कही। वे शुक्रवार को राजा रमन्ना सेंटर फॉर एडवांस टेक्नोलॉजी (आरआर कैट) में वैज्ञानिक डॉ. राजा रमन्ना की जन्म शताब्दी के अवसर पर आयोजित व्याख्यान में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि परमाणु परीक्षण (पोखरण परमाणु परीक्षण) पर एक फिल्म भी बनाई गई है, जिसमें मिसाइल लॉन्च होने पर बड़ी मात्रा में गैस और आग निकलने का दृश्य दिखाया गया है। ऐसा हकीकत में नहीं होता। डॉ. राममूर्ति ने कहा कि आजादी के बाद विकास की दौड़ में शामिल भारत आज भी अपने साथी देशों से पीछे है। इसका मतलब यह नहीं है कि हम काम नहीं कर रहे हैं या हमारे पास प्रतिभा की कमी है, लेकिन यहां काम करने वाले लोगों की संख्या कम है। इसका सबसे बड़ा कारण शिक्षण संस्थान हैं। अगर भारत को दुनिया का नेतृत्व करना है, तो उसे शिक्षण संस्थानों में निवेश करना होगा।

    भारतीय वैज्ञानिक अच्छा काम कर रहे हैं

    डॉ. राममूर्ति ने कहा कि तकनीक और विज्ञान के क्षेत्र में भारत अभी भी पीछे है। भारतीय वैज्ञानिक बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। उनके पास कई बड़े प्रोजेक्ट हैं। वैश्विक स्तर पर चल रहे कई प्रोजेक्ट में हमारे वैज्ञानिकों की अहम भूमिका है, लेकिन अभी भी कुछ बिंदुओं पर सुधार की जरूरत है। आबादी के मुकाबले हमारे पास मैनपावर कम है। वैज्ञानिकों की संख्या बढ़ाने के लिए हमें शिक्षण संस्थानों की संख्या बढ़ानी होगी, क्योंकि इससे युवाओं में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ेगी।

    चीन में प्रति दस लाख लोगों पर 500 वैज्ञानिक

    उन्होंने बताया कि चीन और भारत एक ही समय पर आजाद हुए। दोनों देशों ने 1950 से विकास की दौड़ शुरू की। 1990 तक दोनों देशों की जीडीपी एक जैसी रही। उस समय दोनों देशों में प्रति दस लाख लोगों पर 200 वैज्ञानिक थे। वर्ष 2000 से चीन ने वैज्ञानिकों की संख्या में तेजी से वृद्धि करनी शुरू की। 25 साल बाद आज चीन अमेरिका से प्रतिस्पर्धा कर रहा है। वहां प्रति दस लाख लोगों पर 500 वैज्ञानिक हैं, लेकिन हमारी स्थिति पहले जैसी ही है। इसका कारण शिक्षा और शोध क्षेत्र में निवेश की कमी है।

    News Desk

    Related Posts

    श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने कोपाबेड़ा शिव मंदिर में की पूजा-अर्चना

    July 29, 2026

    मुख्यधारा से जुड़ रहे पुनर्वासित युवा,वित्तीय साक्षरता कार्यशाला से बढ़ा आत्मविश्वास, 80 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा…

    July 29, 2026

    संसाधनों की कमी नहीं रोक सकी किसान पुत्र रमन की उड़ान,दूरस्थ आदिवासी अंचल के छात्र ने बिना कोचिंग सेल्फ स्टडी से नीट परीक्षा में पाई सफलता

    July 29, 2026

    सफलता की कहानी : सखी वन स्टॉप सेंटर बना सहारा, अवसाद से जूझ रही महिला को मिला नया जीवन..

    July 29, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने लोकसभा में लोक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) संशोधन विधेयक, 2026 के पारित होने का किया स्वागत

    July 29, 2026

    धरती का श्रृंगार हैं वृक्ष, प्रत्येक व्यक्ति पौधरोपण का संकल्प ले : उप मुख्यमंत्री अरुण साव…..

    July 29, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने कोपाबेड़ा शिव मंदिर में की पूजा-अर्चना

    July 29, 2026

    मुख्यधारा से जुड़ रहे पुनर्वासित युवा,वित्तीय साक्षरता कार्यशाला से बढ़ा आत्मविश्वास, 80 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा…

    July 29, 2026

    संसाधनों की कमी नहीं रोक सकी किसान पुत्र रमन की उड़ान,दूरस्थ आदिवासी अंचल के छात्र ने बिना कोचिंग सेल्फ स्टडी से नीट परीक्षा में पाई सफलता

    July 29, 2026

    सफलता की कहानी : सखी वन स्टॉप सेंटर बना सहारा, अवसाद से जूझ रही महिला को मिला नया जीवन..

    July 29, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.