Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»राज्य»केजरीवाल ने पंजाबियों के समर्थन में बीजेपी पर किया हमला
    राज्य

    केजरीवाल ने पंजाबियों के समर्थन में बीजेपी पर किया हमला

    News DeskBy News DeskJanuary 22, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    दिल्ली: BJP नेता प्रवेश वर्मा के पंजाबियों को लेकर दिए गए बयान पर AAP की ओर से पटलवार किया गया है. अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया 'X' पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा दिल्ली में पंजाबियों को संख्या ज्यादा है, यहां पर लाखों पंजाबी अपने परिवारों के साथ रहते हैं. इन पंजाबी परिवारों के पूर्वजों ने भारत के लिए अनगिनत कुर्बानियां दी हैं. BJP ने दिल्ली में रहने वाले पंजाबियों का अपमान किया है. यहां लाखों ऐसे पंजाबी भी हैं जो रेफ्यूजी हैं, बंटवारे के मुश्किल समय में अपने शहर को छोड़कर यहां आ कर बस गए और तब से दिल्ली में ही रह रहे हैं. इनके परिवारों पर अनगिनत यातनाएं की गईं और इन्होंने सभी को सहा है. BJP के नेता की तरफ से की जा रही बयानबाजी से उनकी शहादत और कुर्बानी का अपमान हो रहा है. अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ये बयान सुनकर मुझे बहुत पीड़ा हुई. दिल्ली को पंजाबियों ने संवारा है. पंजाबियों को देश के लिए खतरा बोलकर BJP ने दिल्ली में रहने वाले लाखों पंजाबियों को अपमानित किया है. BJP को ऐसा करने के लिए यहां रहने वाले सभी पंजाबियों से माफी मांगनी चाहिए.

    भगवंत मान बोले- पंजाबी गाड़ियों को चिन्हित कर रहे
    प्रवेश वर्मा के बयान पर पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा कि दिल्ली देश की राजधानी है. यहां हर राज्य से लोग आते हैं. यहां हर प्रदेश के नंबर की गाड़ियां चलती हैं. किसी भी राज्य के नंबर की गाड़ियां देश के किसी भी हिस्से में जा सकती हैं, इस पर कोई रोक-टोक नहीं है. BJP की ओर से दिया गया बयान बेहद खतरनाक, चिंताजनक और पंजाबियों के लिए अपमानजनक है. ये पंजाब के नंबर की गाड़ियों को चिन्हित करके कह रहे हैं कि दिल्ली में पंजाब की गाड़ियां क्यों घूम रही हैं? वो ऐसे कह रहे हैं जैसे पंजाबी देश की सुरक्षा के लिए खतरा है. ये मेरे और देश के हर पंजाबी के लिए बेहद अपमानजनक है. आज हर पंजाबी बेहद पीड़ा और अपमान महसूस कर रहा है.

    BJP की गंदी राजनीति: केजरीवाल
    अपनी गंदी राजनीति के लिए इस तरह पंजाबियों की देशभक्ति पे सवाल उठाना ठीक नहीं है. अमित शाह जी, आप ना देश के बॉर्डर को सुरक्षित रख पा रहे हो और ना ही दिल्ली को. इतने हजारों बांग्लादेशी और रोहिंग्या पूरे देश में आ रहे है, आपको उनसे दिक्कत नहीं है? लेकिन, पंजाब से दिल्ली आनेवाले पंजाबियों को आप देश के लिए खतरा बोल रहे हो. आपको पंजाबियों से माफी मांगनी चाहिए.

    प्रवेश वर्मा बोले-सुरक्षा व्यवस्था को हो सकता है खतरा
    दिल्ली से BJP प्रत्याशी प्रवेश वर्मा ने दिए गए बयान में कहा था कि हजारों की संख्या में दिल्ली में पंजाब नंबर प्लेट वाली गाड़ियां घूम रही हैं. उनमें कौन लोग हैं? दिल्ली में 26 जनवरी के सेलीब्रेशन को लेकर तैयारियां चल रही हैं. इन गाड़ियों में घूमने वाले लोग ऐसा क्या बड़ा काम करने वाले हैं, जिससे हमारी सुरक्षा व्यवस्था को खतरा हो सकता है.

    News Desk

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा को गुणवत्ता, कौशल और रोजगार से जोड़ने पर विशेष जोर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    November 25, 2026

    26 नवंबर को प्रदेशभर में मनाया जाएगा संविधान दिवस, अनेक जागरूकता गतिविधियां होंगी आयोजित…

    November 25, 2026

    इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में कल से दो दिवसीय राष्ट्रीय मखाना कार्यशाला, कुलपति डॉ. चंदेल करेंगे कार्यशाला का शुभारंभ…..

    November 25, 2026

    प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार…

    November 25, 2026

    घर बैठे मोबाइल से मिला धान विक्रय का टोकन, कबीरधाम जिले के कोठार केंद्र में किसान ने बेचा 50 क्विंटल धान….

    November 25, 2026

    बेमेतरा मंडी में कृषि उपजों की खरीदी-बिक्री का हुआ शुभारंभ, बेहतर दाम मिलने से खिले किसानों के चेहरे…

    November 25, 2026
    RO.No :-14063/47
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा को गुणवत्ता, कौशल और रोजगार से जोड़ने पर विशेष जोर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    November 25, 2026

    26 नवंबर को प्रदेशभर में मनाया जाएगा संविधान दिवस, अनेक जागरूकता गतिविधियां होंगी आयोजित…

    November 25, 2026

    इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में कल से दो दिवसीय राष्ट्रीय मखाना कार्यशाला, कुलपति डॉ. चंदेल करेंगे कार्यशाला का शुभारंभ…..

    November 25, 2026

    प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार…

    November 25, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.