Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»खेल»BCCI ने संजू सैमसन के विजय हजारे ट्रॉफी में न खेलने पर नाराजगी जताई
    खेल

    BCCI ने संजू सैमसन के विजय हजारे ट्रॉफी में न खेलने पर नाराजगी जताई

    News DeskBy News DeskJanuary 17, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    Sanju Samson: टीम इंडिया ने अभी इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए टीम का ऐलान नहीं किया है. इसके अलावा चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भी स्क्वॉड चुना जाना है. इसके लिए BCCI जल्द ही एक मीटिंग कर सकती है लेकिन उससे पहले संजू सैमसन के लिए एक बुरी खबर सामने आई है. दरअसल, सैमसन चैंपियंस ट्रॉफी के लिए विकेटकीपर के दावेदार माने जा रहे थे. इसलिए बोर्ड उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ मौका देने पर विचार कर रहा था. लेकिन उन्होंने घरेलू वनडे टूर्नामेंट विजय हजारे ट्रॉफी में हिस्सा नहीं लिया. इससे BCCI काफी नाराज है और अब वो इस मामले की जांच करना चाहती है.

    सैमसन ने नहीं बताया कारण
    BCCI चाहती है कि अब टीम इंडिया के खिलाड़ी घरेलू क्रिकेट को महत्व दें. इसी के आधार पर टीम का सेलेक्शन होगा. लेकिन मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक संजू सैमसन ने केरल क्रिकेट एसोसिएशन से कहा था कि वो विजय हजारे ट्रॉफी की तैयारी के लिए कैंप में नहीं आ सकेंगे. इसके बाद KCA ने उन्हें टूर्नामेंट से ड्रॉप कर दिया, जिसे लेकर विवाद बढ़ गया. बता दें KCA और सैमसन के बीच लंबे समय से विवाद जारी है. दूसरी ओर सैमसन दुबई में प्रैक्टिस करते दिखे. साथ ही उन्होंने सेलेक्टर्स और बोर्ड को घरेलू वनडे टू्र्नामेंट को छोड़ने के पीछे कोई कारण नहीं बताया. इसलिए BCCI उनसे नाराज है. अब इंग्लैंड के लिए स्क्वॉड का ऐलान करने से पहले बोर्ड इस मामले की जांच करना चाहता है. वो ऋषभ पंत, ध्रवु जुरेल और केएल राहुल के साथ चैंपियंस ट्रॉफी के लिए विकेटकीपर के बड़े दावेदारों में से एक थे.

    सैमसन पर होगा एक्शन?
    रिपोर्ट के मुताबिक सेलेक्टर्स सैमसन से विजय हजारे ट्रॉफी को मिस करने के पीछे सही कारण जानना चाहेंगे. अगर वो इसमें नाकाम रहे तो आने वाले वनडे मुकाबलों के लिए उनका खेलना मुश्किल हो जाएगा. BCCI के सूत्रों ने कहा कि 'सैमसन का KCA के साथ लंब समय से विवाद है. लेकिन ऐसा नहीं हो सकता कि इसकी वजह से वो घरेलू क्रिकेट में हिस्सा नहीं लें. उन्हें गलतफहमियों को ठीक करके खेलना होगा. उन्होंने घरेलू T20 टूर्नामेंट सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी हिस्सा लिया था.' बता दें इससे पहले श्रेयस अय्यर और ईशान किशन पर BCCI कार्रवाई कर चुकी है. घरेलू क्रिकेट में नहीं खेलने के कारण दोनों ने टीम में जगह गंवाने के साथ कॉन्ट्रैक्ट भी खो दिया था.

    News Desk

    Related Posts

    IND vs PAK चैंपियंस ट्रॉफी 2025: टिकटों की बिक्री शुरू, कीमत 3 हजार रुपये से शुरू

    February 3, 2025

    अभिषेक शर्मा की विस्फोटक बल्लेबाजी पर मेंटर युवराज सिंह ने क्या कहा?

    February 3, 2025

    बीपीएल में फ्रेंचाइजी की ओर से फीस का भुगतान न होने से विदेशी खिलाड़ी हो रहे परेशान

    February 3, 2025

    बीसीसीआई ने मंधाना को सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेटर का अवार्ड दिया 

    February 2, 2025

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर दूसरी बार जीता अंडर 19 टी20 विश्व कप 

    February 2, 2025

    हिना पाकिस्तान पुरुष क्रिकेट टीम की मैनेजर बनने वाली पहली महिला बनीं 

    February 2, 2025
    RO.No :-14063/47
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    जनदर्शन में जरूरतमंदों को मिला मुख्यमंत्री का संबल, उपचार के लिए तत्काल प्रदान की आर्थिक सहायता….

    November 26, 2026

    खेल के मैदान में दिखा युवा जोश और प्रतिभा का शानदार संगम, फुटबॉल खिलाड़ियों ने बांधा समां….

    November 26, 2026

    मुख्यमंत्री ने जनदर्शन में जशपुर से आई बिटिया फरहीन की सुनी फरियाद, कैंसर पीड़ित पिता के इलाज में परिवार की जमा पूंजी हुई खत्म, मुख्यमंत्री ने हरसंभव मदद का दिया भरोसा….

    November 26, 2026

    उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन की प्रेस वार्ता, उद्योग और निवेश का नया हब बना छत्तीसगढ़, 3 साल में लगे 3,271 नए उद्योग, 8.85 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले….

    November 26, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.