Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»9 महीने तक फ्रिज में छिपा रखी थी प्रेमिका की लाश, 5 साल से थे साथ
    मध्यप्रदेश

    9 महीने तक फ्रिज में छिपा रखी थी प्रेमिका की लाश, 5 साल से थे साथ

    News DeskBy News DeskJanuary 15, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    9 महीने तक फ्रिज में  छिपा रखी थी प्रेमिका की लाश, 5 साल से थे साथ
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    देवास: मध्य प्रदेश के देवास की वृंदावन धाम कॉलोनी में एक घर में फ्रिज में महिला का शव मिलने का पुलिस ने चंद घंटों में खुलासा कर दिया है. पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी संजय पाटीदार को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसका एक साथी पहले से ही राजस्थान की जेल में बंद है. संजय पाटीदार मृतका के साथ इस मकान में किराए पर रहता था और जून 2024 में उसने मकान खाली कर दिया था, लेकिन मकान मालिक को यह कहकर गुमराह कर रहा था कि मास्टर बेडरूम और स्टडी रूम में सामान है और वह कुछ दिनों में मकान खाली कर देगा। 

    5 साल से थे लिव-इन में

    पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि मृतका की पहचान प्रतिभा प्रजापति के रूप में हुई है और उसकी हत्या करने वाले आरोपी संजय पाटीदार को उज्जैन जिले से गिरफ्तार कर लिया गया है. शुरुआती पूछताछ में आरोपी संजय पाटीदार ने बताया है कि प्रतिभा उसकी पत्नी नहीं बल्कि उसकी गर्लफ्रेंड थी, जिसके साथ वह पिछले 5 साल से लिव-इन में रह रहा था. दोनों पहले तीन साल तक उज्जैन में लिव-इन रिलेशनशिप में रहे और फिर 2 साल से देवास में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे।

    मार्च 2024 से फ्रिज में रखा था शव

    पूछताछ में आरोपी संजय पाटीदार ने यह भी बताया है कि प्रतिभा जनवरी 2024 से उस पर शादी का दबाव बना रही थी। प्रतिभा से छुटकारा पाने के लिए उसने अपने साथी विनोद दबे के साथ मिलकर उसकी हत्या की साजिश रची और मार्च महीने में प्रतिभा की हत्या कर शव को फ्रिज में छिपा दिया। इसके बाद जून 2024 में आरोपी संजय ने किराए का मकान खाली कर दिया, लेकिन मास्टर बेडरूम और स्टडी रूम में ताला लगा दिया और मकान मालिक को भरोसा दिया कि वह कुछ दिनों में सामान ले जाएगा।

    नए किराएदार ने तोड़ा ताला और हुआ मामला

    इंदौर में रहने वाले मकान मालिक धीरेंद्र श्रीवास्तव ने कुछ महीने पहले मकान दूसरे किराएदार को दे दिया था। जो लगातार मकान मालिक से मास्टर बेडरूम और स्टडी रूम का ताला खोलने के लिए कहता रहा। जिसके चलते मकान मालिक ने ताला तोड़ने की अनुमति दे दी, जिसके बाद नए किराएदार ने ताला तोड़कर कमरे में रखा फ्रिज बंद किया तो उसमें से खून निकला और दुर्गंध आने लगी।जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और पुलिस ने फ्रिज से प्रतिभा का शव बरामद किया।

    News Desk

    Related Posts

    योग से स्वस्थ जीवन और सशक्त समाज का निर्माण संभव : मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े….

    June 21, 2026

    योग से शारीरिक व मानसिक विकास होता है, इसे जीवन में अपनाएं – मंत्री लखनलाल देवांगन…..

    June 21, 2026

    कोरिया में 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मंत्री रामविचार नेताम की मौजूदगी में हुआ भव्य योगाभ्यास….

    June 21, 2026

    गन्ना किसानों को जून में ही शत-प्रतिशत भुगतान, देश में सबसे तेज भुगतान कर भोरमदेव शक्कर कारखाने ने रचा इतिहास….

    June 21, 2026

    सुहेला क्षेत्र गढ़ रहा प्रगति के नए आयाम, हर समस्या का प्राथमिकता से होगा समाधान: मंत्री टंक राम वर्मा…..

    June 21, 2026

    हीरानार छात्रावास पहुंचे मंत्री केदार कश्यप, विद्यार्थियों का बढ़ाया हौसला, अपनी संस्कृति से जुड़े रहने और बड़े लक्ष्य तय करने की दी सीख…..

    June 21, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    योग से स्वस्थ जीवन और सशक्त समाज का निर्माण संभव : मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े….

    June 21, 2026

    योग से शारीरिक व मानसिक विकास होता है, इसे जीवन में अपनाएं – मंत्री लखनलाल देवांगन…..

    June 21, 2026

    कोरिया में 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मंत्री रामविचार नेताम की मौजूदगी में हुआ भव्य योगाभ्यास….

    June 21, 2026

    गन्ना किसानों को जून में ही शत-प्रतिशत भुगतान, देश में सबसे तेज भुगतान कर भोरमदेव शक्कर कारखाने ने रचा इतिहास….

    June 21, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.