Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»खेल»भारतीय टीम का अगला उपकप्तान कौन होगा? BCCI में दो नामों पर चर्चा
    खेल

    भारतीय टीम का अगला उपकप्तान कौन होगा? BCCI में दो नामों पर चर्चा

    News DeskBy News DeskJanuary 13, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    भारतीय टीम का अगला उपकप्तान कौन होगा? BCCI में दो नामों पर चर्चा
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    BCCI: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में मिली हार के बाद BCCI अभी तक चिंतन और मनन की स्थिति में है। भारतीय टीम अब अगला टेस्ट मैच काफी वक्त के बाद खेलेगी, लेकिन इस बीच चर्चा जरूर की जा रही है। रोहित शर्मा और विराट कोहली के भविष्य पर तो बातचीत हो ही रही है, साथ ही टीम का नया कप्तान और उपकप्तान कौन होगा। ये भी विमर्श का विषय है। वैसे तो माना जा रहा है कि टेस्ट टीम इंडिया के अगले कप्तान जसप्रीत बुमराह होंगे, लेकिन वे जिस तरह से चोटिल हो गए हैं, वो एक चिंता का सबब है। ऐसे में BCCI ये भी सोच रहा है कि अगला उपकप्तान किसे बनाया जाए। फिलहाल इस कुर्सी के लिए दो नाम चल रहे हैं, जो उपकप्तानी की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं। 

    जसप्रीत बुमराह को सकते हैं अगले टेस्ट कप्तान 
    जसप्रीत बुमराह को लेकर ये करीब करीब तय सा माना जा रहा है कि वे रोहित शर्मा के बाद नए कप्तान हो सकते हैं। अब वे तीन टेस्ट मैचों में भारतीय टीम की कमान संभाल चुके हैं। इसमें से दो मैच हारे हैं और एक में जीत मिली है। फिलहाल वे चोटिल हैं और माना जा रहा है कि अब चैंपियंस ट्रॉफी में भी भारतीय टीम के लिए नहीं खेल पाएंगे। हालांकि अभी BCCI ने टीम का ऐलान नहीं किया है। बताया जा रहा है कि वे मांसपेशियों में खिंचाव के कारण खेलने की स्थिति में नहीं हैं। बात अगर टेस्ट की करें तो BCCI सेलेक्शन कमेटी की चाहत ये है कि जसप्रीत बुमराह की कप्तानी में उपकप्तान किसी ऐसे खिलाड़ी को बनाया जाए जो इंजरी से दूर रहता हो और भारत के लिए लगातार टेस्ट खेल सके। एक रिपोर्ट में बताया गया है कि इसके लिए ​फिलहाल ऋषभ पंत और यशस्वी जायसवाल का नाम सबसे आगे चल रहा है। 

    टीम इंडिया जून में खेलेगी अगला टेस्ट मैच 
    टीम इंडिया अब जून में इंग्लैंड के खिलाफ 5 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी। इसमें अभी काफी वक्त है और तब तक रोहित शर्मा खेलते हैं कि नहीं, ये भविष्य के गर्त में है। ऐसे में पूरी संभावना है कि जसप्रीत बुमराह को कमान सौंपी जाएगी। इस विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की रेस तो भारतीय टीम बाहर हो गई है, लेकिन इंग्लैंड सीरीज अगले चक्र के लिए काफी ज्यादा अहम होने वाली है। ऐसा पहली बार होने जा रहा है कि भारतीय टीम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल नहीं खेलेगी। इससे पहले एक बार विराट कोहली और दूसरी बार रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम फाइनल तक पहुंची थी, ये बात और है​ कि खिताब इसके बाद भी नसीब नहीं हुआ। 

    ऋषभ पंत और जायसवाल सबसे प्रबल दावेदार
    उपकप्तानी के लिए ऋषभ पंत का दावा सबसे ज्यादा मजबूत है। वे अभी केवल 27 साल के हैं और जब से उनकी वापसी हुई है, लगातार टेस्ट खेल भी रहे हैं। वहीं जायसवाल का अभी टेस्ट करियर शुरू ही हुआ है, लेकिन वे भारत के अकेले खिलाड़ी हैं, जिन्होंने पिछले तीन साल में लगातार टेस्ट मैच खेले हैं। अपने छोटे से करियर के दौरान ही वे कई नए नए कीर्तिमान बना चुके हैं। उम्मीद की जानी चाहिए कि यशस्वी जायसवाल अभी कम से कम दो विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के चक्र और खेलेंगे। साथ ही वे टीम के स्थाई सदस्य भी हैं। हालांकि अभी अगली टेस्ट सीरीज में काफी वक्त है और BCCI के पास चिंतन मनन के लिए समय है। लेकिन अभी की स्थिति को देखकर ये तो जरूर लगता है कि आने वाले वक्त में कई बदलाव नजर आ सकते हैं। 

    News Desk

    Related Posts

    IND vs PAK चैंपियंस ट्रॉफी 2025: टिकटों की बिक्री शुरू, कीमत 3 हजार रुपये से शुरू

    February 3, 2025

    अभिषेक शर्मा की विस्फोटक बल्लेबाजी पर मेंटर युवराज सिंह ने क्या कहा?

    February 3, 2025

    बीपीएल में फ्रेंचाइजी की ओर से फीस का भुगतान न होने से विदेशी खिलाड़ी हो रहे परेशान

    February 3, 2025

    बीसीसीआई ने मंधाना को सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेटर का अवार्ड दिया 

    February 2, 2025

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर दूसरी बार जीता अंडर 19 टी20 विश्व कप 

    February 2, 2025

    हिना पाकिस्तान पुरुष क्रिकेट टीम की मैनेजर बनने वाली पहली महिला बनीं 

    February 2, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    खरीफ में धान सहित दलहन-तिलहन फसलों में परम्परागत खाद के साथ वैकल्पिक खाद एवं नैनो यूरिया व डीएपी के उपयोग को दिया जा रहा बढ़ावा..

    May 29, 2026

    राज्य स्तरीय डिजिटल इंडिया परामर्श कार्यशाला संपन्न, DPDP अधिनियम-2023 के तहत ‘प्राइवेसी बाय डिजाइन’ अपनाएगा छत्तीसगढ़….

    May 29, 2026

    अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना – पात्र श्रमिक परिवारों के बच्चों को मिलेगा निजी स्कूलों में दाखिला…

    May 29, 2026

    खरीफ 2026 की तैयारी तेज: किसानों को समय पर मिल रहा खाद-बीज, ’सहकारी समितियों के माध्यम से मांग अनुसार वितरण जारी, प्रशासन कर रहा सतत मॉनिटरिंग’….

    May 29, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.