Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»राज्य»क्या दिल्ली चुनाव में 2003 वाला फैसला लेगी बीजेपी
    राज्य

    क्या दिल्ली चुनाव में 2003 वाला फैसला लेगी बीजेपी

    News DeskBy News DeskJanuary 8, 2025No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    क्या दिल्ली चुनाव में 2003 वाला फैसला लेगी बीजेपी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली । दिल्ली में विधानसभा चुनाव को लेकर बिगुल बज चुका है। आम आदमी पार्टी  पहले ही सभी प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर चुकी है। हालांकि भारतीय जनता पार्टी  ने अभी महज 29 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की है। लेकिन यह साफ नहीं है कि वह इस चुनाव में कुल कितने सीटों पर चुनाव लड़ेगी। पिछले कुछ चुनाव से वह सभी 70 सीटों पर अपने प्रत्याशियों को नहीं उतार रही है। बीजेपी साल 1998 में हार के बाद से ही दिल्ली की सत्ता से दूर है और इस बार वह अपने सूखे को खत्म करने को कोशिशों में जुटी है। भगवा पार्टी की राह इस बार भी आसान नहीं दिख रही क्योंकि उसके सामने अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी है जो कड़ी चुनौती पेश कर रही है। आम आदमी पार्टी पिछले 2 चुनावों में बंपर जीत के साथ सत्ता पर काबिज है और वह 2025 में जीत की हैट्रिक लगाना चाहती है। आप के उदय के बाद से लोकसभा चुनावों में लगातार क्लीन स्वीप करने वाली बीजेपी का प्रदर्शन विधानसभा चुनाव में कमतर रहा है। बीजेपी दिल्ली विधानसभा में पिछले 4 चुनावों से सभी 70 सीटों पर अपने प्रत्याशी नहीं उतार रही है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या बीजेपी इस बार सभी 70 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। हालांकि अब इसकी संभावना कम ही दिखती है क्योंकि कई सीटों पर पार्टी की स्थिति कमजोर मानी जाती है और इसे सहयोगी दलों को दे सकती है। बीजेपी ने पिछले 7 चुनावों में महज 2 बार भी सभी 70 प्रत्याशियों को उतारा था। पहली बार 1993 में फिर दूसरी बार 2003 में उसने ऐसा किया था। 1993 में पार्टी सत्ता में लौटी थी, जबकि 2003 में वह 20 सीट पर सिमट गई थी। साल 2020 के चुनाव में बीजेपी ने दिल्ली की 70 में से 67 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे जबकि 2 सीटें जनता दल यूनाइटेड तो एक सीट लोक जनशक्ति पार्टी को दे दी थी। हालांकि पार्टी को इसका फायदा नहीं हुआ। सहयोगी दल अपनी जीत दर्ज नहीं करा सके जबकि बीजेपी को 8 सीटों पर जीत हासिल हुई। आम आदमी पार्टी ने 62 सीटों पर कब्जा जमाया। इससे पहले 2015 के चुनाव में बीजेपी ने कुल 69 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे और एक सीट (हरिनगर सीट) शिरोमणि अकाली दल को दे। बीजेपी ने यूं तो 4 सीटें अकाली दल को दी थी, लेकिन उसके 3 प्रत्याशी बीजेपी के सिंबल पर चुनाव लड़े थे। बीजेपी को 69 में से महज 3 सीटों पर जीत हासिल हुई, जबकि 2 सीटों पर जमानत जब्त हो गई। आप ने 67 सीटों पर जीत के साथ पूर्ण बहुमत हासिल किया था।बीजेपी ने पिछले 7 चुनावों में महज 2 बार भी सभी 70 प्रत्याशियों को उतारा था। पहली बार 1993 में फिर दूसरी बार 2003 में उसने ऐसा किया था। 1993 में पार्टी सत्ता में लौटी थी, जबकि 2003 में वह 20 सीट पर सिमट गई थी। साल 2020 के चुनाव में बीजेपी ने दिल्ली की 70 में से 67 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे जबकि 2 सीटें जनता दल यूनाइटेड तो एक सीट लोक जनशक्ति पार्टी को दे दी थी। हालांकि पार्टी को इसका फायदा नहीं हुआ। सहयोगी दल अपनी जीत दर्ज नहीं करा सके जबकि बीजेपी को 8 सीटों पर जीत हासिल हुई। आम आदमी पार्टी ने 62 सीटों पर कब्जा जमाया। इससे पहले 2015 के चुनाव में बीजेपी ने कुल 69 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे और एक सीट (हरिनगर सीट) शिरोमणि अकाली दल को दे। बीजेपी ने यूं तो 4 सीटें अकाली दल को दी थी, लेकिन उसके 3 प्रत्याशी बीजेपी के सिंबल पर चुनाव लड़े थे। बीजेपी को 69 में से महज 3 सीटों पर जीत हासिल हुई, जबकि 2 सीटों पर जमानत जब्त हो गई। आप ने 67 सीटों पर जीत के साथ पूर्ण बहुमत हासिल किया था। बीजेपी ने साल 2013 में 68 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे थे, तब उसे 31 सीटों पर जीत हासिल हुई थी, जबकि 2 सीटों पर जमानत जब्त हो गई थी। इस चुनाव में बीजेपी जीत की प्रबल दावेदार थी, लेकिन आप के चुनावी मैदान में उतरने से सियासी परिणाम बदल गया। केजरीवाल की पार्टी के 28 सीटों पर कब्जा करने की वजह से त्रिशंकु विधानसभा हुई और यह कार्यकाल ज्यादा देर तक नहीं चला था। आप के आने से पहले दिल्ली में बीजेपी और कांग्रेस के बीच ही द्वीपक्षीय मुकाबला हुआ करता था। अगर साल 1993 में दिल्ली में हुए पहले विधानसभा चुनाव को देखें तो बीजेपी ने पहली बार सभी 70 की 70 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे, जिसमें उसे 49 सीटों पर जीत हासिल हुई। बीजेपी पहली और आखिरी बार दिल्ली की सत्ता पर काबिज हुई थी। साल 1998 के दूसरे विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने अपनी रणनीति बदली और 67 सीटों पर ही प्रत्याशी उतारे। बीजेपी को करारी हार का सामना करना पड़ा और महज 15 सीटों पर ही संतोष करना पड़ा। कांग्रेस बड़ी जीत के साथ सत्ता में लौटी। बीजेपी ने साल 2003 के चुनाव में दूसरी और आखिरी बार सभी 70 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे थे, लेकिन पार्टी को कुछ फायदा नहीं हुआ। वह महज 20 सीटों पर ही जीत हासिल कर सकी, जबकि 7 पर जमानत जब्त हो गई। बीजेपी ने 2008 के चुनाव में 69 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे और पिछले 2 चुनावों में करारी हार में सुधार लाते हुए 23 सीटों पर जीत हासिल की। यह बीजेपी का इस समय तक का दूसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था। कांग्रेस ने 70 सीटों पर उम्मीदवार उतारते हुए 43 सीटों पर जीत दर्ज कराई और लगातार तीसरी बार सत्ता पर काबिज होने का रिकॉर्ड बना दिया। कांग्रेस के अलावा बहुजन समाज पार्टी ने भी 70 प्रत्याशियों को खड़ा किया था लेकिन उसे महज 2 सीटों पर जीत मिली थी।

    News Desk

    Related Posts

    सोनमणि बोरा ने प्रमुख सचिव, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग का कार्यभार ग्रहण किया….

    August 19, 2026

    केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने दिए जनहितकारी योजनाओं में प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश…..

    August 19, 2026

    बिलासा ताल में बना आकर्षक वुडन ब्रिज, पर्यटन सुविधाओं को मिला नया आयाम, वन मंत्री केदार कश्यप ने किया 24.38 लाख रूपए की लागत से तैयार वुडन ब्रिज का लोकार्पण….

    August 19, 2026

    स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मिले इंटर्न डॉक्टर, आंदोलन स्थगित करने का लिया निर्णय….

    August 19, 2026

    स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया दृश्य संवाद 2026 का शुभारंभ, तस्वीरों में उतरा छत्तीसगढ़, फोटो जर्नलिस्टों का हुआ सम्मान….

    August 19, 2026

    छत्तीसगढ़ राज्य भूवैज्ञानिक प्रोग्रामिंग बोर्ड (SGPB) की 26वीं बैठक संपन्न, 45 अन्वेषण परियोजनाओं को दिया गया अंतिम रूप…..

    August 19, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    सोनमणि बोरा ने प्रमुख सचिव, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग का कार्यभार ग्रहण किया….

    August 19, 2026

    केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने दिए जनहितकारी योजनाओं में प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश…..

    August 19, 2026

    स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मिले इंटर्न डॉक्टर, आंदोलन स्थगित करने का लिया निर्णय….

    August 19, 2026

    बिलासा ताल में बना आकर्षक वुडन ब्रिज, पर्यटन सुविधाओं को मिला नया आयाम, वन मंत्री केदार कश्यप ने किया 24.38 लाख रूपए की लागत से तैयार वुडन ब्रिज का लोकार्पण….

    August 19, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.