Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»भिलाई इस्पात संयंत्र ने दिसम्बर माह में दर्ज किया अब तक का श्रेष्ठ उत्पादन
    छत्तीसगढ़

    भिलाई इस्पात संयंत्र ने दिसम्बर माह में दर्ज किया अब तक का श्रेष्ठ उत्पादन

    News DeskBy News DeskJanuary 7, 2025No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भिलाई । भिलाई इस्पात संयंत्र के विभिन्न विभागों ने वर्तमान वित्तीय वर्ष 2024-25 के दिसम्बर माह में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए, अपने निरंतर प्रयासों से अब तक का श्रेष्ठ निष्पादन दर्ज किया है। कीर्तिमानों की इस श्रृंखला में, श्रेष्ठ डिस्पैच का भी रिकॉर्ड दर्ज किया गया है। संयंत्र के सभी मॉडेक्स इकाइयों- ब्लास्ट फर्नेस-8, स्टील मेल्टिंग शॉप-3, यूनिवर्सल रेल मिल, बार एंड रॉड मिल तथा रिफ्रैक्टरी मैटेरियल्स प्लांट-3 ने श्रेष्ठ उत्पादन रिकॉर्ड दर्ज किया। तकनीकी आर्थिक सूचकांकों के क्षेत्र में, संयंत्र के ब्लास्ट फर्नेसों द्वारा दिसम्बर माह के लिए अब तक का श्रेष्ठ कोक दर दर्ज किया गया। कार्यक्षेत्र में संसाधनों के बेहतर उपयोग व सुरक्षा मानकों के अनुपालन से ही यह उपलब्धियां संभव हो पाई है। संयंत्र के बीआरएम, ओएचपी सहित विभिन्न विभागों ने अब तक का श्रेष्ठ मासिक उत्पादन कीर्तिमान रचा है। साथ ही संयंत्र के आरएमपी-3 से लाइम उत्पादन, एसएमएस-3 से कास्ट स्टील व बिलेट उत्पादन, हॉट मेटल, क्रूड स्टील उत्पादन, फिनिश्ड स्टील उत्पादन, सेलेबल स्टील के उत्पादन के साथ रेल मिल से लॉन्ग रेलों के उत्पादन व डिस्पैच में श्रेष्ठ दिसम्बर माह का कीर्तिमान दर्ज किया है। संयंत्र के ओर हैंडलिंग विभाग ने वर्तमान वित्तीय वर्ष 2024-25 के दिसम्बर माह में कुल 17,410,773 टन दर्ज किया गया है, जोकि दिसम्बर 2023-24 में 16,292,772 टन दर्ज किया गया था। आरएमपी–3 द्वारा वर्तमान वित्तीय वर्ष 2024-25 के दिसम्बर माह में लाइम + सीडी का कुल उत्पादन 4,79,883 टन दर्ज किया गया, जोकि दिसम्बर 2023-24 में बनाये गए अपने पिछले सर्वश्रेष्ठ 4,53,141 टन के रिकॉर्ड को पार कर गया है। ब्लास्ट फर्नेस-8 ने वर्तमान वित्तीय वर्ष 2024-25 के दिसम्बर माह में 20,81,657 टन हॉट मेटल का उत्पादन दर्ज किया है, जोकि अपने पिछले सर्वश्रेष्ठ दिसम्बर 2023-24 में बनाये गए 19,84,346 टन के रिकॉर्ड को पार कर गया है। 2024-25 के दिसम्बर माह में कुल क्रूड स्टील उत्पादन 41,91,668 दर्ज किया है, जोकि अपने पिछले सर्वश्रेष्ठ दिसम्बर 2023-24 में बनाये गए 41,48,951 टन के रिकॉर्ड को पार कर गया है। स्टील मेल्टिंग शॉप-3 (एसएमएस-3) वित्तीय वर्ष 2024-25 के दिसम्बर माह में 26,42,663 टन कास्ट स्टील का उत्पादन कर, दिसम्बर 2023-24 में 25,16,781 टन के अपने ही बनाये रिकॉर्ड को पार कर गया है। बिलेट उत्पादन 17,76,159 टन दर्ज किया है, जोकि अपने पिछले सर्वश्रेष्ठ दिसम्बर 2023-24 में बनाये गए 17,22,832 टन के रिकॉर्ड को पार कर गया है। ब्लूम उत्पादन 866,504 टन दर्ज किया है, जोकि अपने पिछले सर्वश्रेष्ठ दिसम्बर 2022-2023 में बनाये गए 8,47,525 टन के रिकॉर्ड को पार कर गया है। संयंत्र के बार एवं रॉड मिल ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के दिसम्बर माह में अब तक का सर्वश्रेष्ठ उत्पादन करते हुए 7,44,224 टन उत्पादन किया है, जो दिसम्बर 2023-24 में बनाए 7,37,502 टन के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। संयंत्र के यूनिवर्सल रेल मिल ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के दिसम्बर माह में कुल फिनिश्ड रेल उत्पादन 6,51,362 टन दर्ज किया है, जो दिसम्बर 2023-24 में बनाए 6,47,652 टन के रिकॉर्ड को पार कर गया है। वित्तीय वर्ष 2024-25 के दिसम्बर माह में दर्ज सर्वश्रेष्ठ कुल प्राइम रेल उत्पादन  6,16,516 टन दर्ज किया है, जो दिसम्बर 2023-24 में बनाए 6,11,864 टन के रिकॉर्ड को पार कर गया है। वित्तीय वर्ष 2024-25 के दिसम्बर माह में दर्ज सर्वश्रेष्ठ लॉन्ग रेल उत्पादन  5,95,343 टन दर्ज किया है, जो दिसम्बर 2023-24 में बनाए 5,87,961 टन के रिकॉर्ड को पार कर गया है। संयंत्र के रेल स्ट्रक्चरल मिल ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के दिसम्बर माह में दर्ज सर्वश्रेष्ठ लॉन्ग रेल उत्पादन 1,37,472 टन दर्ज किया है, जो दिसम्बर 2023-24 में बनाए 1,20,345 टन के रिकॉर्ड को पार कर गया है। संयंत्र के यूनिवर्सल रेल मिल और रेल स्ट्रक्चरल मिल ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के दिसम्बर माह में दर्ज सर्वश्रेष्ठ कुल लॉन्ग रेल उत्पादन 7,32,815 टन दर्ज किया है, जो दिसम्बर 2023-24 में बनाए 7,08,306 टन के रिकॉर्ड को पार कर गया है। वित्तीय वर्ष 2024-25 के दिसम्बर माह में कुल फिनिश्ड स्टील उत्पादन 35,19,010 टन दर्ज किया है, जो दिसम्बर 2023-24 में बनाए 35,17,681 टन के रिकॉर्ड को पार कर गया है। वित्तीय वर्ष 2024-25 के दिसम्बर माह में संयंत्र के रेल स्ट्रक्चरल मिल में लॉन्ग रेल लोडिंग 1,35,043 टन की गई है, जो कि दिसम्बर 2023-24 में की गई 1,20,103 टन लोडिंग की तुलना में कहीं अधिक है। वित्तीय वर्ष 2024-25 के दिसम्बर माह में संयंत्र के यूनिवर्सल रेल मिल में लॉन्ग रेल लोडिंग 6,05,820 टन की गई है, जो कि दिसम्बर 2023-24 में की गई 6,02,880 टन लोडिंग की तुलना में कहीं अधिक है। वित्तीय वर्ष 2024-25 के दिसम्बर माह में संयंत्र के संयंत्र के यूनिवर्सल रेल मिल और रेल स्ट्रक्चरल मिल में कुल लॉन्ग रेल लोडिंग 7,40,863 टन की गई है, जो कि दिसम्बर 2023-24 में की गई 7,22,983 टन लोडिंग की तुलना में कहीं अधिक है। वित्तीय वर्ष 2024-25 के दिसम्बर माह में 20,98,382 टन डायरेक्ट डिस्पैच लोडिंग दर्ज की गई, जो कि दिसम्बर 2023-24 में दर्ज 20,68,828 टन डायरेक्ट डिस्पैच लोडिंग से अधिक है। वित्तीय वर्ष 2024-25 के दिसम्बर माह में कुल 38,65,923 टन सेलेबल स्टील लोडिंग दर्ज किया गया, जोकि अपने पिछले सर्वश्रेष्ठ दिसम्बर 2023 में बनाये गए 37,56,051 टन के रिकॉर्ड को पार कर गया है।तकनीकी आर्थिक सूचकांकों के क्षेत्र में, वित्तीय वर्ष 2024-25 के दिसम्बर माह के लिए संयंत्र की ब्लास्ट फर्नेसों ने 432 किलोग्राम प्रति टन हॉट मेटल (किलोग्राम/टीएचएम) की सर्वश्रेष्ठ कोक दर दर्ज की है, जो कि दिसम्बर 2020-2021 में 446 किलोग्राम प्रति टन हॉट मेटल दर्ज की गई थी। वित्तीय वर्ष 2024-25 के दिसम्बर माह के लिए संयंत्र की ब्लास्ट फर्नेसों ने 139 किलोग्राम प्रति टन हॉट मेटल (किलोग्राम/टीएचएम) की सर्वश्रेष्ठ सीडीआई दर दर्ज की है, जो कि दिसम्बर 2023-2024 में 118 किलोग्राम प्रति टन हॉट मेटल दर्ज की गई थी।
     

    News Desk

    Related Posts

    जनदर्शन में मार्शल आर्ट की प्रतिभाशाली बेटियों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से की मुलाकात, सना और सानिया की खेल उपलब्धियों की मुख्यमंत्री ने की सराहना, आगे बढ़ने के लिए किया प्रोत्साहित….

    November 26, 2026

    जनदर्शन में दिखी मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता, तीन दशक से सुनने की समस्या से जूझ रहे बुजुर्ग को तत्काल मिला श्रवण यंत्र…

    November 26, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर होगा छह वर्षीय छयांश का पूरा उपचार, जनदर्शन में बुजुर्ग दादी की गुहार पर मुख्यमंत्री ने दिखाई संवेदनशीलता, आर्थिक तंगी नहीं बनेगी बाधा….

    November 26, 2026

    मुख्य सचिव विकासशील ने अधिकारियों-कर्मचारियों से करवाया संविधान की उद्देशिका का वाचन….

    November 26, 2026

    छत्तीसगढ़ के कृषि उत्पादों के लिए वैश्विक बाजार के नए द्वार, कृषि मंत्री रामविचार नेताम के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधिमंडल ने स्पेन में की महत्वपूर्ण व्यावसायिक चर्चा…..

    November 26, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा….

    November 26, 2026
    RO.No :-14063/47
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    जनदर्शन में मार्शल आर्ट की प्रतिभाशाली बेटियों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से की मुलाकात, सना और सानिया की खेल उपलब्धियों की मुख्यमंत्री ने की सराहना, आगे बढ़ने के लिए किया प्रोत्साहित….

    November 26, 2026

    जनदर्शन में दिखी मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता, तीन दशक से सुनने की समस्या से जूझ रहे बुजुर्ग को तत्काल मिला श्रवण यंत्र…

    November 26, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर होगा छह वर्षीय छयांश का पूरा उपचार, जनदर्शन में बुजुर्ग दादी की गुहार पर मुख्यमंत्री ने दिखाई संवेदनशीलता, आर्थिक तंगी नहीं बनेगी बाधा….

    November 26, 2026

    मुख्य सचिव विकासशील ने अधिकारियों-कर्मचारियों से करवाया संविधान की उद्देशिका का वाचन….

    November 26, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.