Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»खेल»सिडनी टेस्ट में बुमराह और कोनस्टास के बीच गर्मा-गर्मी, बुमराह ने दिया करारा जवाब
    खेल

    सिडनी टेस्ट में बुमराह और कोनस्टास के बीच गर्मा-गर्मी, बुमराह ने दिया करारा जवाब

    News DeskBy News DeskJanuary 3, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    सिडनी टेस्ट में बुमराह और कोनस्टास के बीच गर्मा-गर्मी, बुमराह ने दिया करारा जवाब
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    Jasprit Bumrah: सैम कोनस्टास ने जब से मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर अपना टेस्ट डेब्यू किया है तब से वह भारतीय खिलाड़ियों से पंगे लेते जा रहे हैं। मेलबर्न टेस्ट मैच में उन्होंने जसप्रीत बुमराह को छेड़ा था और फिर यशस्वी जायसवाल को भी। सिडनी में शुक्रवार से शुरू हुए 5वें टेस्ट मैच में भी कोनस्टा अपनी हरकतों से बाज नहीं आए और बुमराह से भिड़ गए। इस मैच में कप्तानी कर रहे बुमराह ने फिर इस 19 साल के लड़के को ऐसा जवाब दिया कि उन्हें मुंह लटकाकर पवेलियन लौटना पड़ा।

    सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेले जा रहे इस मैच में भारत ने एक बड़ा फैसला करते हुए रोहित शर्मा को आराम दिया और बुमराह को कप्तानी करने का मौका। हालांकि, भारतीय बल्लेबाज फिर फेल हो गए और पूरी टीम 185 रनों पर ढेर हो गई। दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने भी अपना एक विकेट खो दिया और नौ रन बना लिए हैं।

    बुमराह और कोनस्टास की भिड़ंत

    दिन का आखिरी ओवर चल रहा था और आखिरी गेंद फेंकी जानी थी। बुमराह ये ओवर फेंक रहे थे। वह अपने रन अप पर थे तभी कोनस्टास ने कुछ अड़चन पैदा ही। उन्होंने बुमराह से कुछ कहा। बुमराह रुकने वाले नहीं थे। वह कोनस्टास का जवाब देने लगे। इतने में 19 साल का ये ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बुमराह को आंखें दिखाने लगा और उनकी तरफ बढ़ने लगा। उन्होंने बुमराह भी उनकी तरफ आने लगे। दोनों में गहमा-गहमी होने लगी। अंपायर इतने में बीच में आ गए और दोनों अपनी जगह वापस चले गए। अगली गेंद बुमराह ने डाली जो ओवर और दिन की आखिरी गेंद थी। आखिरी गेंद पर बुमराह ने उस्मान ख्वाजा को स्लिप में केएल राहुल के हाथों कैच करा दिया। इसके बाद बुमराह अपनी टीम के साथियों के साथ जश्न मनाने के बजाए कोनस्टास की तरफ मुड़े और उनको आंखें दिखाई। कोनस्टास के पास इसका कोई जवाब नहीं था। वह चुप-चार मुंह लटकाकर पवेलियन लौट गए।

    भारतीय बल्लेबाजी फेल

    इस मैच में एक बार फिर भारतीय बल्लेबाजी फेल हो गई। टीम के लिए सबसे ज्यादा 40 रन ऋषभ पंत ने बनाए। पंत ने 98 गेंदों का सामना करते हुए तीन चौके और एक छक्का मारा। पंत के बाद रवींद्र जडेजा दूसरे सर्वोच्च स्कोरर रहे। उन्होंने 26 रन बनाए। विराट कोहली 17 और शुभमन गिल 20 रन बनाकर आउट हो गए। ऑस्ट्रेलिया के लिए स्कॉट बोलैंड ने चार विकेट लिए। मिचेल स्टार्क के हिस्से तीन सफलताएं आईं। पैट कमिंस ने दो विकेट अपने नाम किए। नाथन लियोन को एक सफलता मिली। अपना डेब्यू मैच खेल रहे बेयू वेबस्टर इस पारी में विकेट नहीं ले सके।

    News Desk

    Related Posts

    IND vs PAK चैंपियंस ट्रॉफी 2025: टिकटों की बिक्री शुरू, कीमत 3 हजार रुपये से शुरू

    February 3, 2025

    अभिषेक शर्मा की विस्फोटक बल्लेबाजी पर मेंटर युवराज सिंह ने क्या कहा?

    February 3, 2025

    बीपीएल में फ्रेंचाइजी की ओर से फीस का भुगतान न होने से विदेशी खिलाड़ी हो रहे परेशान

    February 3, 2025

    बीसीसीआई ने मंधाना को सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेटर का अवार्ड दिया 

    February 2, 2025

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर दूसरी बार जीता अंडर 19 टी20 विश्व कप 

    February 2, 2025

    हिना पाकिस्तान पुरुष क्रिकेट टीम की मैनेजर बनने वाली पहली महिला बनीं 

    February 2, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    लोकसुरों में गूंजा छत्तीसगढ़ का लोकमन, ‘लोरिक चंदा’ से ददरिया-चंदैनी तक बिखरी संस्कृति की रंगत…..

    September 8, 2026

    हम सभी को मिलकर कोरबा को पूर्ण साक्षर जिला बनाना है – कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन…..

    September 8, 2026

    को-ऑपरेटिव बैंको में रिक्त पदों की भर्ती की कार्यवाही में लाए तेजी : मंत्री केदार कश्यप…..

    September 8, 2026

    राज्यपाल रमेन डेका से अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य मुलाकात….

    September 8, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.