Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»कांग्रेस ने संघ प्रमुख मोहन भागवत और भाजपा सरकार पर निशाना साधा, हत्या और अपराध पर चुप्पी का आरोप
    छत्तीसगढ़

    कांग्रेस ने संघ प्रमुख मोहन भागवत और भाजपा सरकार पर निशाना साधा, हत्या और अपराध पर चुप्पी का आरोप

    News DeskBy News DeskJanuary 3, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    कांग्रेस ने संघ प्रमुख मोहन भागवत और भाजपा सरकार पर निशाना साधा, हत्या और अपराध पर चुप्पी का आरोप
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर। प्रदेश कांग्रेस ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जिनका कहना है कि भागवत ने 27 से 31 दिसंबर 2024 तक रायपुर के 5 दिवसीय दौरे के दौरान राजधानी में बढ़ते अपराध, नशाखोरी और चाकूबाजी की घटनाओं पर पूरी तरह चुप्पी साधे रखी। इस दौरान दो बजरंगियों की हत्या हो गई, लेकिन संघ प्रमुख ने पीड़ित परिवारों से मिलने की भी आवश्यकता नहीं समझी। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने भाजपा सरकार की कानून व्यवस्था को पूरी तरह से फेल बताया और कहा कि राजधानी में अपराधी बेखौफ होकर सड़कों पर चाकूबाजी कर रहे हैं, जबकि पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है। उन्होंने यह भी सवाल किया कि संघ प्रमुख मोहन भागवत के छत्तीसगढ़ दौरे के दौरान, जो खुद को परिवार का हिस्सा बताते हैं, उन्होंने पीड़ित बजरंगी परिवारों के लिए कोई बयान क्यों नहीं दिया? वर्मा ने इस चुप्पी के पीछे भाजपा सरकार का दबाव या मोहन भागवत की कोई अन्य मजबूरी होने का अंदेशा जताया। वर्मा ने आगे कहा कि भाजपा सरकार का मुख्य ध्यान केवल कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार पर है, जिसके चलते प्रदेश में नशे का अवैध कारोबार फले-फूले हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के संरक्षण में शराब और नशे का व्यापार बढ़ रहा है, और प्रदेश में हत्या, लूट, बलात्कार और गैंगवॉर जैसी घटनाएं आम हो गई हैं। उनका कहना था कि अपराधी अब सरकार के नियंत्रण से बाहर हो चुके हैं और आम जनता की सुरक्षा भी खतरे में है।  कांग्रेस ने सवाल किया कि संघ प्रमुख मोहन भागवत, जो भाजपा के बैकबोन होने का दावा करते हैं, उन्होंने कानून व्यवस्था की नाकामी पर क्यों कुछ नहीं कहा? वर्मा ने कहा कि संघ को अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए यह बताना चाहिए कि क्यों संघ प्रमुख अपने 5 दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे में बढ़ते अपराध और नशाखोरी पर मौन रहे। प्रदेश कांग्रेस ने भाजपा सरकार के दोगले रवैये और कानून व्यवस्था की नाकामी के खिलाफ आवाज उठाई है।

    News Desk

    Related Posts

    Uttarakhand News: जनहित और विकास कार्यों को धामी सरकार का बड़ा तोहफा, 42 करोड़ की दी स्वीकृति….

    June 25, 2026

    Uttarakhand News: UK में फंसे उत्तराखंड के कैप्टन अजय पंत के समर्थन में सक्रिय धामी सरकार, रिहाई के लिए भारतीय उच्चायोग से लगातार समन्वय…..

    June 25, 2026

    हाइड्रोपोनिक्स तकनीक : खेती का नया और स्मार्ट विकल्प….

    June 25, 2026

    वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन तथा आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी ने गारमेंट मैन्युफैक्चरिंग यूनिट का किया भूमिपूजन….

    June 25, 2026

    छत्तीसगढ़ में अब बिना लोकेशन ट्रैकिंग सिस्टम वाली यात्री बसों पर होगी कार्रवाई….

    June 25, 2026

    पिंक ऑटो योजना का विस्तार: 52 और महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई राह, वित्त मंत्री ओपी चौधरी एवं मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने दिखाई हरी झंडी, महिलाओं को सौंपे गए ई-ऑटो…

    June 25, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Uttarakhand News: जनहित और विकास कार्यों को धामी सरकार का बड़ा तोहफा, 42 करोड़ की दी स्वीकृति….

    June 25, 2026

    Uttarakhand News: UK में फंसे उत्तराखंड के कैप्टन अजय पंत के समर्थन में सक्रिय धामी सरकार, रिहाई के लिए भारतीय उच्चायोग से लगातार समन्वय…..

    June 25, 2026

    हाइड्रोपोनिक्स तकनीक : खेती का नया और स्मार्ट विकल्प….

    June 25, 2026

    वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन तथा आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी ने गारमेंट मैन्युफैक्चरिंग यूनिट का किया भूमिपूजन….

    June 25, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.