Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»राज्य»दिल्ली-NCR में शुक्रवार सुबह हल्की बारिश, कोहरे ने घटाई दृश्यता
    राज्य

    दिल्ली-NCR में शुक्रवार सुबह हल्की बारिश, कोहरे ने घटाई दृश्यता

    News DeskBy News DeskDecember 27, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    दिल्ली-NCR में शुक्रवार सुबह हल्की बारिश, कोहरे ने घटाई दृश्यता
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    दिल्लीः दिल्ली के कई हिस्सों में शुक्रवार सुबह हल्की बारिश हुई। नोएडा के कई जगहों पर तेज बारिश के साथ ओले भी पड़े। इसके अलावा NCR के अन्य हिस्सों में भी बूंदाबांदी हुई है। बारिश और ओले पड़ने से दिल्ली-NCR में सर्दी बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 12'C और अधिकतम तापमान 20'C दर्ज किया गया। रात ढाई बजे से सुबह 5:30 बजे के बीच दिल्ली में 1.8 MM बारिश दर्ज की गई और इसके बाद से सुबह साढ़े आठ बजे तक 7.3 MM बारिश दर्ज की गई। पालम मौसम केंद्र में 11.3 MM वर्षा दर्ज की गई, जबकि लोधी रोड में 6.8 MM और पूसा में 5.5 MM बारिश दर्ज की गई। 
    दिल्ली में बारिश से बढ़ी ठंड

    मौसम विभाग ने दिल्ली में शुक्रवार और शनिवार को बारिश के साथ आंधी की भविष्यवाणी की है। स्थानीय निवासी दीपक पांडे ने कहा कि मौसम अच्छा हो गया है और कश्मीर जैसा महसूस हो रहा है। मौसम इतना सुहावना हो गया है और कोई भी इसमें यात्रा कर सकता है। ठंड है, लेकिन बारिश से प्रदूषण का स्तर कम हो गया है। हल्की बारिश हुई है लेकिन इस मौसम में स्थानों पर जाना अच्छा है। प्रदूषण भी कम हुआ है। 

    आज और कल कैसा रहेगा मौसम

    मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में आज शाम या रात में हल्की से मध्यम बारिश, बिजली चमकने के साथ आंधी और तेज़ हवाओं के साथ-साथ हल्का कोहरा छाने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 12'C के आसपास रहने की उम्मीद है जबकि अधिकतम तापमान 20'C के आसपास रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने कहा कि कल, 28 दिसंबर को भी दिल्ली में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

    प्रदूषण से लोगों को नहीं मिली राहत

    इस बीच, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक सुबह 7 बजे तक 371 AQI के साथ 'बहुत खराब' श्रेणी में दर्ज किया गया। आनंद विहार में AQI 398, IGI एयरपोर्ट (T3) में 340, आया नगर में 360, लोधी रोड में 345, ITO में 380, चांदनी चौक में 315 और पंजाबी बाग में 386 दर्ज किया गया। दिल्ली के अलावा यूपी, गुजरात, राजस्थान और हरियाणा समेत कई राज्यों में आज सुबह बारिश हुई है। मौसम विभाग ने कहा कि इन राज्यों में अगले 24 घंटे के दौरान भी बारिश हो सकती है। 

    News Desk

    Related Posts

    मनेंद्रगढ़ महाविद्यालय को प्रदेश के उत्कृष्ट संस्थानों में करेंगे विकसित: स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल….

    August 23, 2026

    राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर छत्तीसगढ़ रीजनल साइंस सेंटर में हुए विविध कार्यक्रम….

    August 23, 2026

    बस्तर की नई पहचान पर्यटन से गढ़ने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय……

    August 23, 2026

    महतारी वंदन से सशक्त हो रही छत्तीसगढ़ की मातृशक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    August 23, 2026

    छत्तीसगढ़ के बच्चों के हक की एक भी सीट नहीं होगी प्रभावित: स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल….

    August 23, 2026

    तिहारू भी जान गया है, क्या है सुराज, सुशासन तिहार – जनविश्वास, जनकल्याण और विकास की नई पहचान….

    August 23, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मनेंद्रगढ़ महाविद्यालय को प्रदेश के उत्कृष्ट संस्थानों में करेंगे विकसित: स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल….

    August 23, 2026

    राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर छत्तीसगढ़ रीजनल साइंस सेंटर में हुए विविध कार्यक्रम….

    August 23, 2026

    बस्तर की नई पहचान पर्यटन से गढ़ने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय……

    August 23, 2026

    महतारी वंदन से सशक्त हो रही छत्तीसगढ़ की मातृशक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    August 23, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.