Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»राज्य»झारखंड के गुमला में जादू टोना के शक में बुजुर्ग की जिंदा जलाकर हत्या
    राज्य

    झारखंड के गुमला में जादू टोना के शक में बुजुर्ग की जिंदा जलाकर हत्या

    News DeskBy News DeskDecember 27, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    झारखंड के गुमला में जादू टोना के शक में बुजुर्ग की जिंदा जलाकर हत्या
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    गुमला: गुमला जिले के सदर थाना क्षेत्र के तहत आने वाले कोराम्बी गांव की एक बुजुर्ग महिला मंगरी उरांव कुएं में नहाने गई थी. इसी दौरान पैर फिसलने के कारण वह कुएं में गिर गई और डूब कर उसकी मौत हो गई. इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था. साथ ही पोस्टमार्टम के बाद महिला के शव को परिवार को सौंप दिया था. परिवार वाले महिला के शव को गांव में ले आए थे.

    जादू टोना के शक में पिटाई

    महिला के शव को शाम के समय अंतिम संस्कार के लिए लेकर जाया जा रहा था. इसी दौरान गांव का ही रहने वाला लगभग 60 वर्षीय बुद्धेश्वर उरांव भी मृतक महिला के अंतिम संस्कार में जा रहा था. जहां एकाएक बुद्धेश्वर उरांव पर नजर पड़ते ही मृतक महिला का बेटा कर्मपाल और पति झड़ी उरांव सहित अन्य लोगों ने बुद्धेश्वर उरांव को ओझा गुनी और जादू टोना करने का आरोप लगाते हुए उसकी पिटाई शुरू कर दी.

    पिटाई के बाद जलती चिता पर फेंका गया

    मामले का खुलासा तब हुआ जब देर रात जब वृद्ध बुद्धेश्वर उरांव घर नहीं लौटे, तो उनका बेटा संदीप उन्हें ढूंढते हुए गांव में निकला. इसी दौरान उसे जानकारी मिली कि गांव के ही कुछ लोगों ने पहले उसके पिता की बेरहमी से पिटाई की और बाद में उसे जलती हुई चिता पर फेंक दिया, जिसमें जिंदा जलने से उनकी मौत हो गई है. मामले की सूचना मिलते ही सदर थाना की पुलिस कोराम्बी गांव पहुंची और मामले की जांच में जुट गई.

    काला जादू करने का शक था

    इसके साथ ही जांच के लिए रांची से FSL की टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया. पुलिस ने बुजुर्ग की हत्या करने वाले आरोपी झाड़ी उरांव को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं दूसरा आरोपी झाड़ी उरांव का बेटा करमपाल उरांव फरार है. पुलिस का कहना है कि वह इस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है. गांववालों के मुताबिक बुद्धेश्वर उरांव पहले ओझा गुनी का काम किया करते थे, जिसके कारण ही उन पर मृतक महिला मंगरी उरांव के परिजनों को शंका था कि उसी ने काला जादू किया है. इसी शक में पहले आरोपियों ने बुद्धेश्वर की जमकर पिटाई की थी और बाद में उसे चिता पर फेंक दिया था, जिसमें जिंदा जलने से उसकी मौत हो गई. हालांकि पुलिस फिलहाल हत्या के कारणों को स्पष्ट नहीं कर सकी है, लेकिन हत्या के विभिन्न पहलुओं को लेकर जांच में जुट गई है.

    News Desk

    Related Posts

    मनेंद्रगढ़ महाविद्यालय को प्रदेश के उत्कृष्ट संस्थानों में करेंगे विकसित: स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल….

    August 23, 2026

    राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर छत्तीसगढ़ रीजनल साइंस सेंटर में हुए विविध कार्यक्रम….

    August 23, 2026

    बस्तर की नई पहचान पर्यटन से गढ़ने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय……

    August 23, 2026

    महतारी वंदन से सशक्त हो रही छत्तीसगढ़ की मातृशक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    August 23, 2026

    छत्तीसगढ़ के बच्चों के हक की एक भी सीट नहीं होगी प्रभावित: स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल….

    August 23, 2026

    तिहारू भी जान गया है, क्या है सुराज, सुशासन तिहार – जनविश्वास, जनकल्याण और विकास की नई पहचान….

    August 23, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मनेंद्रगढ़ महाविद्यालय को प्रदेश के उत्कृष्ट संस्थानों में करेंगे विकसित: स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल….

    August 23, 2026

    राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर छत्तीसगढ़ रीजनल साइंस सेंटर में हुए विविध कार्यक्रम….

    August 23, 2026

    बस्तर की नई पहचान पर्यटन से गढ़ने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय……

    August 23, 2026

    महतारी वंदन से सशक्त हो रही छत्तीसगढ़ की मातृशक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    August 23, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.