Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»मप्र में कई विभाग प्रभारियों के भरोसे
    मध्यप्रदेश

    मप्र में कई विभाग प्रभारियों के भरोसे

    News DeskBy News DeskDecember 26, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    मप्र में कई विभाग प्रभारियों के भरोसे
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल । मप्र में सरकार का पूरा फोकस विकास पर है। इसके लिए सरकार ने सैकड़ों योजनाओं को स्वीकृति दे रखी है। लेकिन योजनाओं के क्रियान्वयन में देरी हो रही है। इसकी वजह यह है कि प्रदेश के कई विभाग प्रभारियों के भरोसे चल रहे हैं। जानकारों का कहना है कि जब बड़े विभाग  का प्रभार किसी अफसर को दिया जाता है तो वह प्राथमिकता से पहले अपने मूल विभाग का काम करता है। गौरतलब है कि लोकनिर्माण विभाग सहित करीब 15 विभाग प्रभार पर चल रहे हैं।
    मंत्रालयीन अधिकारियों का कहना है कि आईएएस की कमी के कारण भी सरकार की मजबूरी है कि वह एक अफसर को दो-तीन विभाग का प्रभार दे रही है। इनमें से लोकनिर्माण जैसा बड़ा विभाग भी प्रभार पर है। जबकि प्रदेश में रोड नेटवर्क पर इस समय बड़ा काम चल रहा है। मोहन सरकार एक साल में 268 से अधिक योजनाओं को स्वीकृत दे चुकी है तो करीब 31 हजार करोड़ के प्रस्ताव लंबित है। जनता की ओर से लगातार अलग-अलग क्षेत्रों में रोड नेटवर्क से जुड़ी मांग आ रही है। महिला एवं बाल विकास विभाग का भी कार्यक्षेत्र काफी विस्तारित है।

    15 से अधिक विभाग प्रभार पर
     मप्र केंद्र व राज्य की प्रत्येक योजनाओं को इस समय प्रमुख प्राथमिकताओं पर लेकर चल रहा है ताकि दूसरे राज्यों की तुलना में मप्र की रैंकिंग सुधरे। नवाचार की दिशा में भी प्रदेश आगे बढ़ रहा है। लेकिन विड़बना यह है कि 15 से अधिक बड़े और जनता से सीधे जुड़े विभाग व बोर्ड अतिरिक्त प्रभार पर है। इनमें स्थाई अपर मुख्य सचिव (एसीएस), प्रमुख सचिव (पीएस) व विभाग के मुखिया नहीं है। अगले महीने गृह जैसा बड़ा विभाग भी एसीएस एसएन मिश्रा के सेवानिवृत्त होने पर खाली हो रहा है। प्रदेश में जो बड़े विभाग, बोर्ड अतिरिक्त प्रभार पर हैं उनमें पीडब्ल्यूडी का प्रभार एसीएस नीरज मंडलोई को दिया गया है। वहीं संसदीय कार्य का प्रभार एसीएस अनुपम राजन को, लोक सेवा प्रबंधन का प्रभार एसीएस डॉ. राजेश राजौरा को, डब्ल्यूआरडी का प्रभार एसीएस डॉ. राजेश राजारा को, घुमंतू एवं अर्धघुमंतू जनजाति विभाग का प्रभार एसीएस अजीत केसरी को, विज्ञान प्रौद्योगिकी विभाग का प्रभार एसीएस संजय दुबे को, विमानन विभाग का प्रभार पीएस संजय शुक्ला को, महिला एवं बाल विकास विभाग का प्रभार पीएस रश्मि अरुण शमी को, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग का प्रभार पीएस शिव शेखर शुक्ला को, उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग का प्रभार एसीएस अनुपम राजन को, मप्र पावर मैनेजमेंट कंपनी का प्रभार एसीएस नीरज मंडलोई को, हाउसिंग बोर्ड का प्रभार  पीएस संजय शुक्ला को, खेल एवं युवा कल्याण विभाग का प्रभार एसीएस मनु श्रीवास्तव को, एप्को का प्रभार सचिव नवनीत कोठारी को और मप्र सडक़ विकास निगम का प्रभार एमडी अविनाश लवानिया को दिया गया है।

    News Desk

    Related Posts

    विबी-जी-राम-जी केवल रोजगार के बारे में नहीं है यह विकसित भारत 2047 मिशन को सशक्त करने में एक अहम पहल है -उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य नीति आयोग गणेश शंकर मिश्रा….

    March 20, 2026

    छत्तीसगढ़ में 6 दिवसीय फेम ट्रिप सफलतापूर्वक संपन्न, छत्तीसगढ़ पर्यटन को मिली नई दिशा…

    March 20, 2026

    शांति, विश्वास और विकास का संदेश: बस्तर हेरिटेज मैराथन से गूंजेगी बदलाव की नई आहट….

    March 20, 2026

    अबुझमाड़िया युवाओं ने अनुभव की लोकतंत्र की कार्यप्रणाली, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अबुझमाड़िया युवाओं से किया आत्मीय संवाद…..

    March 20, 2026

    पहली बार महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने किया लोकभवन का भ्रमण….

    March 20, 2026

    चैत्र नवरात्रि पर्व पर कवर्धा के गन्ना किसानों को मिली बड़ी सौगात: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा….

    March 20, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    विबी-जी-राम-जी केवल रोजगार के बारे में नहीं है यह विकसित भारत 2047 मिशन को सशक्त करने में एक अहम पहल है -उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य नीति आयोग गणेश शंकर मिश्रा….

    March 20, 2026

    छत्तीसगढ़ में 6 दिवसीय फेम ट्रिप सफलतापूर्वक संपन्न, छत्तीसगढ़ पर्यटन को मिली नई दिशा…

    March 20, 2026

    शांति, विश्वास और विकास का संदेश: बस्तर हेरिटेज मैराथन से गूंजेगी बदलाव की नई आहट….

    March 20, 2026

    अबुझमाड़िया युवाओं ने अनुभव की लोकतंत्र की कार्यप्रणाली, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अबुझमाड़िया युवाओं से किया आत्मीय संवाद…..

    March 20, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.