Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»देश»देश के 15 होनहार युवाओं से राष्ट्रपति ने की मुलाकात, प्रोजेक्ट्स को किया सम्मानित
    देश

    देश के 15 होनहार युवाओं से राष्ट्रपति ने की मुलाकात, प्रोजेक्ट्स को किया सम्मानित

    News DeskBy News DeskDecember 26, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    देश के 15 होनहार युवाओं से राष्ट्रपति ने की मुलाकात, प्रोजेक्ट्स को किया सम्मानित
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जमीनी स्तर पर बदलाव लाने वाले 15 युवाओं के एक समूह से मुलाकात की। ओडिशा, सिक्किम, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक समेत देश के विभिन्न राज्यों में इन युवाओं के अभिनव प्रोजेक्ट चल रहे हैं। ये नवप्रवर्तक संयुक्त राष्ट्र सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) से जुड़ी अहम चुनौतियों का समाधान करने के लिए स्थिरता से लेकर समावेशन तक के प्रोजेक्ट पर जनजातीय क्षेत्रों, टियर 2 और टियर 3 शहरों के ग्रामीण समुदायों में काम कर रहे हैं।

    तेलंगाना निवासी और इंटेलीनेक्सा प्रोजेक्ट की संस्थापक मनल मुनीर (21) ने राष्ट्रपति को ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने और राज्य में कम पहचान वाले स्थानों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए एआर/वीआर का इस्तेमाल दिखाया। प्रोजेक्ट दृष्टि के संस्थापक अनिरुद्ध चिंता (16) ने एक सॉफ्टवेयर की प्रस्तुति दी, जो शैक्षणिक पुस्तकों को ब्रेल में परिवर्तित करता है। इस प्रोजेक्ट से मौजूदा समय में 8-10 गैर सरकारी संगठनों को लाभ मिल रहा है।

    विजन ग्लासेस के संस्थापक आदित्य विक्रम (18) और फगुन भूटानी (14) ने अपने प्रोजेक्ट की प्रस्तुति दी। यह आंखों के हाव-भाव को बोली में परिवर्तित करता है। इससे 2,000 से अधिक बोलने में असमर्थ लोगों को संवाद करने में मदद मिली है। द मोगली मूवमेंट की संस्थापक श्रेया मुथुकुमार (17) ने वन समुदायों को सौर लैंप प्रदान करने और उन्हें स्वच्छ ऊर्जा व पर्यावरण संरक्षण के बारे में शिक्षित करने की अपनी परियोजना के बारे में जानकारी दी।

    अगली पीढ़ी के नवप्रवर्तकों को मिल रहा बेहतर मंच
    1एम1बी के संस्थापक मानव सुबोध ने कहा कि हम अगली पीढ़ी के नवप्रवर्तकों को उपकरण, मार्गदर्शन और मंच प्रदान कर सशक्त बना रहे हैं, ताकि वे समुदायों का उत्थान कर सकें। कौशल और डिग्री के साथ सामुदायिक विकास की शक्ति भी मायने रखती है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ बैठक इन युवाओं के कार्यों को मान्यता देने की दिशा में एक कदम है, जो देशभर में शहरों और गांवों के लाखों लोगों को आगे बढ़ने, नेतृत्व करने और स्थायी प्रभाव पैदा करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

    News Desk

    Related Posts

    ओडिशा के कंधमाल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, दो माओवादी मारे गए, मृतकों में रश्मि शामिल

    February 23, 2026

    शरद पवार परिवार में खुशखबरी: सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की सारंग संग सगाई, नागपुर से जुड़ा रिश्ता

    February 11, 2026

    विध्वंस के 1000 साल बाद सोमनाथ में भव्य महाशिवरात्रि, 5 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

    February 11, 2026

    गौमूत्र पर विश्वास: नवजोत कौर सिद्धू का कहना – स्नान व सेवन से मिली ताकत, कैंसर से निबटने में मदद

    February 2, 2026

    1️जनवरी में यूपीआई ने बनाया नया रिकॉर्ड, 28.33 लाख करोड़ रुपये का हुआ लेन-देन

    February 2, 2026

    नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 24 घंटे उड़ानें शुरू

    February 2, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    लोकसुरों में गूंजा छत्तीसगढ़ का लोकमन, ‘लोरिक चंदा’ से ददरिया-चंदैनी तक बिखरी संस्कृति की रंगत…..

    September 8, 2026

    हम सभी को मिलकर कोरबा को पूर्ण साक्षर जिला बनाना है – कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन…..

    September 8, 2026

    को-ऑपरेटिव बैंको में रिक्त पदों की भर्ती की कार्यवाही में लाए तेजी : मंत्री केदार कश्यप…..

    September 8, 2026

    राज्यपाल रमेन डेका से अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य मुलाकात….

    September 8, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.