Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»राज्य»नालंदा में 10 मिनट में 20 लाख की चोरी, छत पर धूप सेंक रहा था परिवार
    राज्य

    नालंदा में 10 मिनट में 20 लाख की चोरी, छत पर धूप सेंक रहा था परिवार

    News DeskBy News DeskDecember 25, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    नालंदा में 10 मिनट में 20 लाख की चोरी, छत पर धूप सेंक रहा था परिवार
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नालंदा: बिहार के नालंदा जिले से चोरी की हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. ठंड से बचने के लिए लोग अपने घर की छत पर धूप सेंकने के लिए गए थे. इसी मौके का फायदा उठाकर बदमाशों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया. पीड़ित ने बताया कि 10 मिनट में चोर 20 लाख से अधिक की चोरी कर ले गए. वहीं दिन दहाड़े हुए चोरी की घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. पीड़ित ने मामले की जानकारी पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

    20 लाख के जेवर और 50 हजार नगद चोरी किए

    नालंदा जिले के सोहसराय थाना क्षेत्र के छिलकापुर इलाके में छत पर धूप सेंक रहे घर वालों को देख चोरों ने 10 मिनट में ही 20 लाख की भीषण चोरी को अंजाम दिया. चोरों ने घर में घुसकर लॉकर को ऐसे तोड़ा की छत पर मौजूद लोगों को भनक तक नहीं लगी. वहीं लॉकर में रखे 20 लाख के जेवर व 50 हजार नगद लेकर फरार हो गए. वहीं जब घर के सदस्य छत से नीचे उतरे तो घर की हालत देख सभी के हाथ-पैर फूल गए.

    CCTV फुटेज से चोरों तक पहुंचने का प्रयास

    दिन दहाड़े हुई चोरी की घटना से मोहल्ले वाले दहशत में आ गए. वहीं घटना के बाद चोरों की पहचान के लिए आस-पास लगे CCTV फुटेज को खंगाला गया. CCTV फुटेज में 3 चोर घर की रेकी करते नजर आए. जिस घर मे चोरी हुई है, उसके बगल में ही नालंदा सांसद का घर भी हैं. फिलहाल पुलिस CCTV फुटेज से चोरो की पहचान में जुट गई है.

    सांसद के घर के पास हुई वारदात

    पुलिस के मुताबिक, जिस तरह से चोरी की घटना का अंजाम दिया गया है. उससे साफ है कि पहले घर के चोरों तरफ रेकी गई है. चोरी घर के लोगों के बारे में पहले से जानते होगे. जैसे ही उन्हें मालूम हुआ होगा की घर के लोग छत पर गए हैं तो उन्होंने घटना को अंजाम देने का प्लान बनाया होगा. इस घटना में कई लोगों शामिल हो सकते हैं. CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं. चोरी की घटना को अंजाम देने वालों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

    News Desk

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ पर्यटन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े से सावधान, पर्यटन बोर्ड की पर्यटकों से अपील—फर्जी वेबसाइट, बुकिंग लिंक, मोबाइल नंबर और सोशल मीडिया से रहें सतर्क….

    August 23, 2026

    तस्वीरों ने ताजा कीं मुख्यमंत्री विष्णुदेवसाय की पुरानी यादें: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ‘दृश्य संवाद 2026’ के समापन समारोह में हुए शामिल….

    August 23, 2026

    सौर ऊर्जा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ बनेगा देश का अग्रणी राज्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    August 23, 2026

    नई सरकार के गठन के बाद 11 लाख से अधिक प्रधानमंत्री आवास पूर्ण, प्रथम कैबिनेट में 18 लाख से अधिक प्रधानमंत्री आवास निर्माण का लिया गया था संकल्प….

    August 23, 2026

    मनेंद्रगढ़ महाविद्यालय को प्रदेश के उत्कृष्ट संस्थानों में करेंगे विकसित: स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल….

    August 23, 2026

    राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर छत्तीसगढ़ रीजनल साइंस सेंटर में हुए विविध कार्यक्रम….

    August 23, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    तस्वीरों ने ताजा कीं मुख्यमंत्री विष्णुदेवसाय की पुरानी यादें: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ‘दृश्य संवाद 2026’ के समापन समारोह में हुए शामिल….

    August 23, 2026

    छत्तीसगढ़ पर्यटन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े से सावधान, पर्यटन बोर्ड की पर्यटकों से अपील—फर्जी वेबसाइट, बुकिंग लिंक, मोबाइल नंबर और सोशल मीडिया से रहें सतर्क….

    August 23, 2026

    सौर ऊर्जा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ बनेगा देश का अग्रणी राज्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    August 23, 2026

    नई सरकार के गठन के बाद 11 लाख से अधिक प्रधानमंत्री आवास पूर्ण, प्रथम कैबिनेट में 18 लाख से अधिक प्रधानमंत्री आवास निर्माण का लिया गया था संकल्प….

    August 23, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.