Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»राजनीती»नीतीश कुमार ने शुरु की प्रगति यात्रा, भाजपा नेता रहे नदारद……….क्या बिहार में खेला होना बाकी 
    राजनीती

    नीतीश कुमार ने शुरु की प्रगति यात्रा, भाजपा नेता रहे नदारद……….क्या बिहार में खेला होना बाकी 

    News DeskBy News DeskDecember 24, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    नीतीश कुमार ने शुरु की प्रगति यात्रा, भाजपा नेता रहे नदारद……….क्या बिहार में खेला होना बाकी 
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी प्रगति यात्रा शुरू कर दी है। सोमवार से शुरु हुई यह यात्रा वाल्मीकि नगर से शुरू होकर पूर्वी चंपारण के मोतिहारी तक जाएगी। यात्रा में जेडीयू के कई मंत्री और विधायक शामिल हुए, लेकिन बीजेपी के नेता नदराद रहे। इससे दोनों दलों के बीच बढ़ती दूरियों को लेकर चर्चा हैं। यात्रा के दौरान नीतीश कुमार विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा और नए प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन या शिलान्यास भी करने वाले है। सरकारी निर्देशों के अनुसार, सिर्फ जिले के प्रभारी मंत्री और संबंधित जिले के स्थानीय मंत्री ही यात्रा में शामिल हो सकते हैं, बाकी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़ने वाले है। 
    यात्रा में नीतीश के साथ जेडीयू के वरिष्ठ नेता और मंत्री विजय चौधरी भी मौजूद रहे। पटना एयरपोर्ट से वाल्मीकि नगर के लिए रवाना होने से पहले नीतीश का जेडीयू कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। हालांकि, यात्रा में बीजेपी नेताओं की गैरमौजूदगी साफ दिखाई दी, जिससे राजनीतिक गलियारों में कयासों का बाजार गर्म है।
    नीतीश की प्रगति यात्रा के मौके पर उनके साथ जेडीयू कोटे के मंत्री विजय चौधरी, श्रवण कुमार, रत्नेश सदा, मदन सहनी और जयंत राज मौजूद थे। लेकिन बीजेपी के किसी भी मंत्री ने एयरपोर्ट पर नीतीश कुमार को विदा नहीं किया। इतना ही नहीं दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा भी यात्रा में शामिल नहीं हुए। दोनों वर्तमान में दिल्ली में हैं। वहीं, बीजेपी नेताओं की अनुपस्थिति ने राजनीतिक हलकों में चर्चाओं को हवा दे दी है। कयास लगाए जा रहे हैं कि जदयू और बीजेपी के रिश्तों में खटास आ गई है।
    बता दें कि प्रगति यात्रा का पहला पड़ाव वाल्मीकि नगर है, जहां नीतीश ने विभिन्न विकास परियोजनाओं का जायजा लिया। वाल्मीकि नगर में रात्रि विश्राम के बाद, मंगलवार को यात्रा पूर्वी चंपारण के मोतिहारी पहुंचेगी। मोतिहारी में भी नीतीश कई कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद पटना लौट आएंगे। हैरान करने वाली बात ये है कि बगहा में भी बीजेपी के नेता नजर नहीं आए। इसके सवाल उठता है कि बिहार एनडीए में सब ठीक है या यह यात्रा जेडीयू की है?

    यात्रा में कौन-कौन हो सकता है शामिल
    मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ ने 22 दिसंबर को सभी अपर मुख्य सचिवों और सचिवों को एक पत्र लिखा था। पत्र में निर्देश दिए गए थे कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में केवल संबंधित जिले के प्रभारी मंत्री और उस जिले के निवासी मंत्री ही शामिल हो सकते हैं। अन्य मंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक में भाग ले सकते हैं। इसके अलावा, नौ विभागों के सचिव-शिक्षा, राजस्व एवं भूमि सुधार, पथ निर्माण, ग्रामीण कार्य, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण, ऊर्जा, स्वास्थ्य, सहकारिता और ग्रामीण विकास भी बैठक में मौजूद रहे।

    News Desk

    Related Posts

    पीएम मोदी वायु प्रदूषण को राष्ट्रीय स्वास्थ्य आपातकाल घोषित करें

    February 1, 2026

    नवजोत कौर सिद्धू ने दिया कांग्रेस से इस्तीफा, अमरिंदर सिंह पर लगाए आरोप

    February 1, 2026

    कर्नाटक के बाद अब तेलंगाना में कांग्रेस की किरकिरी, रेड्डी सरकार पर संकट?

    February 3, 2025

    फिर भड़के हरियाणा के कद्दावर नेता अनिल विज बोले- मंत्री पद छीन लो…गाड़ी भी ले लो

    February 3, 2025

    कर्नाटक में सीएम की कुर्सी को लेकर खींचतान, डीके ने खेला खेल

    February 3, 2025

    पीएम मोदी का बड़ा संदेश कहा- थाली-घंटी बजाते हुए वोट डालने जाएं

    February 3, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    इतिहास, संस्कृति और स्वदेशी से आत्मनिर्भरता तक—‘मन की बात’ में देश की विकास यात्रा के विविध आयामों पर प्रधानमंत्री का प्रेरक संदेश…..

    August 30, 2026

    नेपाल में बाढ़ के बाद भारतीय नागरिकों के लापता होने पर मंत्री राजेश अग्रवाल चिंतित, अंबिकापुर की डॉ. मीना गुप्ता की सुरक्षित वापसी के लिए विदेश मंत्रालय और भारतीय दूतावास के संपर्क में हैं अधिकारी…..

    August 30, 2026

    रंग-तरंग में सजेगा छत्तीसगढ़ का लोक-संगीत, संस्कृति और आधुनिक सुरों का संगम….

    August 30, 2026

    राज्यपाल रमेन डेका से एम्स के कार्यपालक निदेशक ने की सौजन्य मुलाक़ात…..

    August 30, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.