Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»कल पीएम मोदी करेंगे भूमिपूजन, मंत्री सिलावट ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण
    मध्यप्रदेश

    कल पीएम मोदी करेंगे भूमिपूजन, मंत्री सिलावट ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण

    News DeskBy News DeskDecember 24, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    कल पीएम मोदी करेंगे भूमिपूजन, मंत्री सिलावट ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    छतरपुर।   जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने खजुराहो में प्रस्तावित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए जाने वाले भूमिपूजन कार्यक्रम स्थल मेला ग्राउंड का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मंत्री सिलावट ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि देश की पहली नदी जोड़ो परियोजना के बारे में व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया जाए, ताकि जनता को इसके महत्व और लाभों की जानकारी दी जा सके। इस अवसर पर छतरपुर कलेक्टर पार्थ जैसवाल, एसपी अगम जैन, जिला पंचायत सीईओ तपस्या परिहार, कार्यपालन यंत्री एनसी जैन, लता वर्मा, मोहसिन हसन, मुख्य अभियंता जल संसाधन युवराज वारके, अधीक्षण यंत्री नवीन गौड़, तथा जल संसाधन विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। मंत्री सिलावट ने अधिकारियों से कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से पूरा करने और स्थानीय लोगों के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने के लिए निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने केन बेतवा लिंक परियोजना के बारे में जानकारी जन-जन तक पहुंचाने और इसके प्रति सकारात्मक माहौल बनाने की दिशा में प्रयास तेज करने के निर्देश दिए।

    अंतिम चरण में पहुंची प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियां

    25 दिसंबर को केन-बेतवा लिंक परियोजना की आधारशिला रखने खजुराहो आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। तैयारियों को लेकर राजनगर विधायक अरविंद पटैरिया विशेष सक्रियता दिखाते हुए निरंतर समीक्षा कर रहे हैं। सोमवार को उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया, साथ ही अधिकारियों से विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की। तदुपरांत विधायक ने खजुराहो नगर परिषद के सभागार में नगर परिषद अध्यक्ष अरुण कुमार अवस्थी, सीएमओ बसंत चतुर्वेदी, खजुराहो होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक गौतम, संरक्षक अविनाश तिवारी, पं. सुधीर शर्मा सहित होटल संघ के अन्य पदाधिकारियों के साथ बैठक की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके अलावा विधायक पटैरिया द्वारा अपनी विधानसभा क्षेत्र की पंचायतों के सरपंच और सचिवों के माध्यम से अधिकाधिक लोगों को कार्यक्रम में शामिल करने का भी प्रयास कर रहे हैं।

    पुलिस ने जारी की प्रतिबंधित सामग्री की सूची

    शिलान्यस समारोह हेतु सभास्थल, मार्ग एवं क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था की दृष्टि से छतरपुर पुलिस द्वारा व्यवस्थाएं की गई हैं। सुरक्षा व्यवस्था एवं जनसामान्य की सुविधा हेतु छतरपुर पुलिस द्वारा कई घेरे की सुरक्षा व्यवस्था बनाई गई है। सुरक्षा कारणों से कार्यक्रम स्थल पर ड्रोन अथवा ड्रोन कैमरे पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेंगे।

    प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नाम धन्यवाद पत्र

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नाम छतरपुर जिले के जनपदों एवं ग्राम पंचायतों की जनता ने केन बेतवा नदी जोड़ो परियोजना की सौगात के लिए 443 धन्यवाद पत्र दिए हैं। छतरपुर जिले में आगामी 25 दिसंबर को प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री, स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की 100 वीं जयंती पर केन बेतवा लिंक परियोजना के भूमिपूजन के लिए बुन्देलखण्ड की धरती पर खजुराहो में स्वयं पधार रहे हैं। यह परियोजना देश की पहली नदी जोड़ो परियोजना है, जिससे बुन्देलखंड के लोगों की पानी की समस्या का निदान होगा। 
     

    News Desk

    Related Posts

    सेवानिवृत्त अधिकारी/कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति दिवस पर ही मिला पेंशन भुगतान आदेश,कलेक्टर ने किया सम्मान

    September 2, 2026

    नोनी सुरक्षा योजना से कौशिल्या की बेटी के भविष्य को मिला आर्थिक संबल, एक लाख रुपये के बॉन्ड से बढ़ा भरोसा, बेटी की शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य की बनी मजबूत नींव…..

    September 2, 2026

    छत्तीसगढ़ महिला कोष से मिले ऋण ने हरमनिया देवी की आजीविका को दी नई दिशा, आकांक्षा स्व-सहायता समूह को मिला एक लाख रुपये का ऋण, किराना-सिंगार दुकान से बढ़ी आमदनी……

    September 2, 2026

    गुदुम बाजा और मोहरी की पारंपरिक धुनों से सजा ‘रंग-तरंग’ का दूसरा दिन, लोकवाद्यों की सुरमयी प्रस्तुतियों ने बिखेरा छत्तीसगढ़ी संस्कृति का रंग, लोक कलाकारों और बच्चों का हुआ उत्साहवर्धन……

    September 2, 2026

    माइनिंग से हाई-वैल्यू मैन्युफैक्चरिंग तक, छत्तीसगढ़ लगा रहा दांव….

    September 2, 2026

    मितानिन बहनें छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य तंत्र की मजबूत और महत्वपूर्ण कड़ी: मंत्री राजेश अग्रवाल….

    September 2, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    सेवानिवृत्त अधिकारी/कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति दिवस पर ही मिला पेंशन भुगतान आदेश,कलेक्टर ने किया सम्मान

    September 2, 2026

    नोनी सुरक्षा योजना से कौशिल्या की बेटी के भविष्य को मिला आर्थिक संबल, एक लाख रुपये के बॉन्ड से बढ़ा भरोसा, बेटी की शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य की बनी मजबूत नींव…..

    September 2, 2026

    छत्तीसगढ़ महिला कोष से मिले ऋण ने हरमनिया देवी की आजीविका को दी नई दिशा, आकांक्षा स्व-सहायता समूह को मिला एक लाख रुपये का ऋण, किराना-सिंगार दुकान से बढ़ी आमदनी……

    September 2, 2026

    गुदुम बाजा और मोहरी की पारंपरिक धुनों से सजा ‘रंग-तरंग’ का दूसरा दिन, लोकवाद्यों की सुरमयी प्रस्तुतियों ने बिखेरा छत्तीसगढ़ी संस्कृति का रंग, लोक कलाकारों और बच्चों का हुआ उत्साहवर्धन……

    September 2, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.