Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»राजनीती»केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान 23 दिसंबर को महाराष्ट्र प्रवास पर रहेंगे
    राजनीती

    केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान 23 दिसंबर को महाराष्ट्र प्रवास पर रहेंगे

    News DeskBy News DeskDecember 23, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान 23 दिसंबर को महाराष्ट्र प्रवास पर रहेंगे
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली/ पुणे (महाराष्ट्र): केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान 23 दिसंबर 2024 को पुणे (महाराष्ट्र) के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। श्री शिवराज सिंह पुणे में राष्ट्रीय किसान दिवस सहित अनेक कार्यक्रमों में शामिल होंगे, जहां उनके साथ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फडणवीस भी सम्मिलित होंगे। इस दौरान केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से लगभग 13 लाख 30 हजार आवासों की सौगात भी देंगे।

    पुणे में राष्ट्रीय किसान दिवस सहित अनेक कार्यक्रमों में शामिल होंगे केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह

    केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह 23 दिसंबर को सुबह पुणे में गोखले राजनीति एवं अर्थशास्त्र संस्थान में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के कृषि आर्थिक अनुसंधान केंद्र (AERC), की 70वीं वर्षगांठ के उपलक्ष में आयोजित प्लेटिनम जुबली सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

    तत्पश्चात, श्री शिवराज सिंह स्थानीय किसानों और कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। श्री शिवराज सिंह ने कृषि मंत्री बनने के बाद से किसानों से सीधे संवाद की पहल की है, वे दिल्ली में तो किसानों, किसान संगठनों से नियमित मिलते ही है, साथ ही जिस भी राज्य में प्रवास पर जाते है, वहां भी उनका प्रयास रहता है कि वे किसान भाइयों-बहनों से अवश्य मिलें। इसी क्रम में श्री शिवराज सिंह पुणे में भी किसानों से चर्चा करेंगे।

    महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फडणवीस सहित मंत्रीगण और सांसद-विधायक भी उपस्थित रहेंगे

    इसके बाद, श्री शिवराज सिंह भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के अंतर्गत अटारी, पुणे में राष्ट्रीय किसान दिवस पर आयोजित किसान सम्मान दिवस और किसान एवं ग्रामीण विकास लाभार्थी सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगे, जिसमें महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फडणवीस मुख्य अतिथि रहेंगे एवं राज्य के मंत्रीगण और सांसद-विधायक भी उपस्थित रहेंगे।

    केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय की ओर से सवा 13 लाख से ज्यादा आवासों की सौगात देंगे शिवराज सिंह

    इस वृहद कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से लगभग 13 लाख 30 हजार आवासों की सौगात भी देंगे। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा गरीब परिवारों की बेहतरी के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना सहित विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लगातार काम किया जा रहा है। इसी कड़ी में महाराष्ट्र के गरीब भाइयों-बहनों को इन लाखों आवासों की सौगात मिलने जा रही है।

    News Desk

    Related Posts

    पीएम मोदी वायु प्रदूषण को राष्ट्रीय स्वास्थ्य आपातकाल घोषित करें

    February 1, 2026

    नवजोत कौर सिद्धू ने दिया कांग्रेस से इस्तीफा, अमरिंदर सिंह पर लगाए आरोप

    February 1, 2026

    कर्नाटक के बाद अब तेलंगाना में कांग्रेस की किरकिरी, रेड्डी सरकार पर संकट?

    February 3, 2025

    फिर भड़के हरियाणा के कद्दावर नेता अनिल विज बोले- मंत्री पद छीन लो…गाड़ी भी ले लो

    February 3, 2025

    कर्नाटक में सीएम की कुर्सी को लेकर खींचतान, डीके ने खेला खेल

    February 3, 2025

    पीएम मोदी का बड़ा संदेश कहा- थाली-घंटी बजाते हुए वोट डालने जाएं

    February 3, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    महान क्रांतिकारी शिवराम हरि राजगुरु की जयंती पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया सादर नमन….

    August 24, 2026

    दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना से सेवती और अंजू बनीं आत्मनिर्भर, ई-रिक्शा से आसान हुआ सफर और बढ़ी कमाई, हर महीने हो रहा 10 से 12 हजार रुपए का शुद्ध लाभ….

    August 24, 2026

    बहनों का मान, विष्णु भैया ने किया सम्मान: रक्षाबंधन से पहले मिला बहनों को उपहार….

    August 24, 2026

    विष्णु भैया की महतारी वंदन से बेटियों के सपनों को मिल रही उड़ान, उमा सिंह हर माह संवार रहीं बिटिया का भविष्य….

    August 24, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.