Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»मनोरंजन»अमिताभ ने सराहा पोती आराध्या के प्रदर्शन को
    मनोरंजन

    अमिताभ ने सराहा पोती आराध्या के प्रदर्शन को

    News DeskBy News DeskDecember 22, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मुंबई । सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने अपनी पोती आराध्या बच्चन की स्कूल के वार्षिक कार्यक्रम में दी गई प्रस्तुति को सराहा है। बिग बी ने अपने ब्लॉग पर बच्चों की मासूमियत और माता-पिता की उपस्थिति में उनके सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की भावना को “बहुत खुशी की बात” बताया।
    इस कार्यक्रम में बॉलीवुड की कई हाई-प्रोफाइल हस्तियां अपने बच्चों का उत्साहवर्धन करने पहुंची थीं। अमिताभ बच्चन ने लिखा, बच्चों की मासूमियत और माता-पिता के सामने अपना सर्वश्रेष्ठ देने की उनकी इच्छा को देखना बेहद आनंददायक है। जब वे हजारों दर्शकों के बीच प्रदर्शन करते हैं, तो यह अनुभव और भी खास हो जाता है। इस कार्यक्रम में अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की बेटी आराध्या बच्चन और शाहरुख खान के बेटे अबराम खान की संयुक्त प्रस्तुति मुख्य आकर्षण रही। आराध्या ने लाल और सफेद पोशाक में खूबसूरती से प्रस्तुति दी, जबकि अबराम ने सफेद स्वेटर और लाल मफलर पहनकर लोगों का दिल जीत लिया। कार्यक्रम के दौरान शाहरुख खान अबराम का वीडियो रिकॉर्ड करते नजर आए, और गौरी खान व सुहाना खान ने उनका प्रदर्शन देखा। वहीं, अभिषेक और ऐश्वर्या अपनी बेटी की तस्वीरें खींचते हुए दिखे। हालांकि, कार्यक्रम की इस खुशी के बीच बच्चन परिवार से जुड़ी कुछ विवादित खबरें भी चर्चा में रहीं।
    पिछले कुछ समय से अभिषेक और ऐश्वर्या के अलगाव की अफवाहें मीडिया में सुर्खियां बटोर रही हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, ऐश्वर्या बच्चन परिवार से अलग रह रही हैं। इन अफवाहों को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन ऐश्वर्या और अभिषेक इस कार्यक्रम में अपनी बेटी का समर्थन करते हुए एकजुट नजर आए। कार्यक्रम में करीना कपूर खान, शाहिद कपूर, करिश्मा कपूर, और करण जौहर जैसी हस्तियां भी अपने बच्चों का उत्साह बढ़ाने पहुंचीं। अमिताभ बच्चन ने इस कार्यक्रम को बच्चों के लिए एक यादगार अनुभव बताया और अपनी पोती की प्रस्तुति की तारीफ की।

    News Desk

    Related Posts

    ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के 25 साल: एक यादगार सफर पर स्मृति ईरानी, एकता कपूर और अमर उपाध्याय की भावुक यादें

    July 3, 2025

    बॉलीवुड एक्टर मुकुल देव का 54 साल की उम्र में निधन

    May 24, 2025

    एजाज खान पर महिला अभिनेत्री ने लगाया रेप का आरोप, दर्ज हुआ केस

    May 5, 2025

    आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप को फिर हुआ ब्रेस्ट कैंसर

    April 7, 2025

    दिग्गज एक्टर मनोज कुमार का 87 की उम्र में निधन

    April 4, 2025

    मुंबई-नागपुर हाइवे पर सोनू सूद की पत्नी का हुआ एक्सीडेंट, अस्पताल में कराया गया भर्ती

    March 25, 2025
    RO.No :-14063/47
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    महतारी वंदन योजना की 32 वीं किस्त का भुगतान 08 अक्टूबर 2026 को..

    October 7, 2026

    ‘नमो सेवा गाथा’ लाइट एंड साउंड शो में जीवंत हुई प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणादायी जीवन यात्रा,‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    October 7, 2026

    राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई: ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन साल के लिए ब्लैकलिस्ट…

    October 7, 2026

    सेवा संकल्प अभियान के तहत कबीरधाम में निकली भव्य सेवा ज्योति यात्रा, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा हुए शामिल

    October 7, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.