Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़» गंज लाईन में बनेगा भव्य अहिंसा प्रवेश द्वार
    छत्तीसगढ़

     गंज लाईन में बनेगा भव्य अहिंसा प्रवेश द्वार

    By October 7, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
     गंज लाईन में बनेगा भव्य अहिंसा प्रवेश द्वार
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    राजनांदगांव । नगर निगम द्वारा शहर के चौक चौराहों का सौदर्यीकरण किया जा रहा है, इसी कडी में गंज लाईन में भव्य अहिंसा प्रवेश द्वार का निर्माण किया जाना है। प्रवेश द्वार निर्माण के लिये आज समाज द्वारा आयोजित गरिमामय आयोजन में महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख ने सामाजिक बंधुओं की उपस्थिति में जैन मुनियों सर्वश्री आगम सागर जी महाराज, पूनित सागर जी महाराज एवं धैर्य सागर जी महाराज के सानिध्य में मंत्रोंच्चारण के साथ पूजा अर्चनाकर भूमिपूजन किया गया।
    इस अवसर पर छ.ग. बीस सूत्रीय क्रियान्वयन समिति के पूर्व उपाध्यक्ष श्री खूबचंद पारख, दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष श्री अशोक झाझरी, सकल जैन संघ के अध्यक्ष श्री मनोज बैद, नेता प्रतिपक्ष श्री किशुन यदु, महापौर परिषद के प्रभारी सदस्यगण सर्वश्री मधुकर वंजारी, संतोष पिल्ले, गणेश पवार व अमीन हुद्दा, वरिष्ठ पार्षद श्री कुलबीर छाबड़ा, पार्षद श्री राजेश जैन रानू,समाज के सचिव श्री रविकांत जैन, पूर्व अध्यक्ष पी.सी. जैन के अलावा समाज के वरिष्ठ श्री डी.सी. जैन, श्री पदम कोठारी, श्री सूर्यकांत जैन प्रमुख रूप से उपस्थित थे। भूमिपूजन के पूर्व अतिथियों का समाज के लोगों ने मोती की माला एवं जैन गमछा पहनाकर स्वागत किया।
    गरिमामय आयोजन में अपने आर्शीवचन में आगाम सागर जी महाराज ने कहा कि 2012 में विद्या सागर जी महाराज के साथ दिगंबर जैन मंदिर आने का अवसर मिला, उस समय मंदिर के सामने चौडी सडक एवं चौक देखकर महाराज जी ने प्रवेश द्वार बनाने की मंशा जाहिर की थी, जो आज पूर्ण होने जा रहा है।
    महापौर श्रीमती देशमुख ने कहा कि समाज के लोगों के द्वारा गंज चौक का नामकरण एवं प्रवेश द्वार निर्माण की मांग बहुत दिनों से किया जा रहा था। मांग पूर्ण करने प्रक्रिया भी की जा रही थी, किन्तु परिस्थितिवश नही हो पाया था, लेकिन अब सबकी सहमति से नामकरण हुआ और अब महापौर निधि से 10 लाख रूपये की लागत से प्रवेश द्वार का निर्माण करने भूमिपूजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नवरात्रि के पावन अवसर पर आज मुनियों के सानिध्य में भूमिपूजन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। मै समाज का धन्यवाद देती हूॅ कि इस अच्छे काम के लिये मुझे माध्यम बनाया हमारा पूरा निगम परिवार भाग्यशाली है कि यह काम करने का अवसर मिला।
    श्री खूबचंद पारख जी ने अपने संबोधन में कहा कि लंबे समय से प्रवेश द्वार निर्माण की मांग की जा रही थी, जो अब पूर्ण होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि मैने सभी भाजपा के पार्षदों से कहा था कि इस पवित्र कार्य के लिये सदन में सर्व सम्मति से प्रस्ताव पास करना है, ताकि भव्य रूप से अहिंसा प्रवेश द्वार का निर्माण हो सके। नेता प्रतिपक्ष श्री किशुन यदु ने भी समाज के लोगांे को प्रवेश द्वार के लिये बधाई देते हुये कहा कि हमारा सौभाग्य कि हमे अहिंसा प्रवेश द्वार निर्माण तथा मार्ग का नामकरण आर्चाय श्री विद्या सागर जी महाराज के नाम से करने का अवसर मिला। पार्षद श्री रानू जैन ने अपने पार्षद निधि से प्रवेश द्वार निर्माण के लिये 1.50 लाख रूपये देने की घोषणा की। कार्यक्रम में अतिथियों को स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया, कार्यक्रम का संचालन समाज के श्री सूर्यकांत जैन ने किया। इस अवसर पर समाज के लोग एवं वार्डवासी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

    Related Posts

    धमतरी में ‘STREE’ परियोजना का शुभारंभ: 300 ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा आत्मनिर्भरता का नया रास्ता….

    April 15, 2026

    दशकों के अंधेरे से उजियारे में आया गारपा, नियद नेल्लानार योजना से पहली बार घर-घर पहुँची बिजली, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में कभी घोर नक्सल प्रभावित रहे क्षेत्र में हुआ तेज़ी से विकास…..

    April 15, 2026

    कटे होंठ से टूटी हिम्मत तक… एक ऑपरेशन और बदल गई जिंदगी, सुकमा की बेटी लावण्या को मिली नई मुस्कान, मुख्यमंत्री ने दिया आशीर्वाद…..

    April 15, 2026

    समाज कल्याण की मजबूत ढाल: जशपुर में 82 हजार से अधिक हितग्राहियों तक पहुंच रही योजनाएं…..

    April 15, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुशासन तिहार 2026 के आयोजन को लेकर कलेक्टरों को लिखी चिट्ठी, राज्य में जन शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए चलेगा विशेष अभियान…..

    April 15, 2026

    नारी शक्ति वंदन अधिनियम 21वीं सदी का सबसे महत्वपूर्ण निर्णय, प्रधानमंत्री के दृढ़इच्छाशक्ति और साहसिक निर्णय से पूरा होगा महिलाओं का सपना : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय….

    April 15, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    धमतरी में ‘STREE’ परियोजना का शुभारंभ: 300 ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा आत्मनिर्भरता का नया रास्ता….

    April 15, 2026

    दशकों के अंधेरे से उजियारे में आया गारपा, नियद नेल्लानार योजना से पहली बार घर-घर पहुँची बिजली, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में कभी घोर नक्सल प्रभावित रहे क्षेत्र में हुआ तेज़ी से विकास…..

    April 15, 2026

    कटे होंठ से टूटी हिम्मत तक… एक ऑपरेशन और बदल गई जिंदगी, सुकमा की बेटी लावण्या को मिली नई मुस्कान, मुख्यमंत्री ने दिया आशीर्वाद…..

    April 15, 2026

    समाज कल्याण की मजबूत ढाल: जशपुर में 82 हजार से अधिक हितग्राहियों तक पहुंच रही योजनाएं…..

    April 15, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.