Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»खेल»श्रीलंका दौरे के लिए वेस्टइंडीज टीम का ऐलान, निकोलस पूरन और आंद्रे रसेल टीम से बाहर
    खेल

    श्रीलंका दौरे के लिए वेस्टइंडीज टीम का ऐलान, निकोलस पूरन और आंद्रे रसेल टीम से बाहर

    By October 5, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    श्रीलंका दौरे के लिए वेस्टइंडीज टीम का ऐलान, निकोलस पूरन और आंद्रे रसेल टीम से बाहर
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    West Indies Cricket Board(WICB) ने इसी महीने श्रीलंका दौरे पर खेली जाने वाली वनडे और T20 सीरीज के लिए टीम का एलान कर दिया है। वेस्टइंडीज ने हाल ही में अपने घर में साउथ अफ्रीक को T20 सीरीज में मात दी थी जिसके उसका आत्मविश्वास काफी ऊपर होगा। लेकिन श्रीलंका को उसके घर में हराना आसान नहीं है। वो भी तब जब वेस्टइंडीज के दिग्गजों ने इस दौरे से अपना नाम वापस ले लिया है। श्रीलंका ने हाल ही में भारत को वनडे सीरीज में मात दी थी और 27 साल बाद पहली बार इस फॉर्मेट में भारत को हराया था। वेस्टइंडीज T20 में तो काफी मजबूत है लेकिन वनडे में वह कमजोर नजर आती है।

    पूरन और रसेल ने निजी कारणों से दौरा छोड़ा
    वेस्टइंडीज के दिग्गज निकोलस पूरन इस दौरे पर टीम के साथ नहीं होंगे। उनके अलावा ऑलराउंडर आंद्रे रसेल, शिमरॉन हेटमायर, अकीला हुसैन भी श्रीलंका दौर पर टीम के साथ नहीं जाएंगे। WICB ने एक बयान जारी कर बताया है कि इन सभी ने निजी कारणों से दौरे पर से हटने का फैसला किया। लेकिन इससे टीम की ताकत आधी हो गई है। पूरन इस समय शानदार फॉर्म में हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने जमकर रन बनाए थे। इसके बाद CPL में भी उनका बल्ला जमकर चला।

    विकेटकीपर ज्वेल एंड्रयू को मिला मौका
    शाई होप वनडे टीम के कप्तान बने रहेंगे। युवा तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ को वनडे टीम का उप-कप्तान बनाया गया है। इस टीम में एक युवा खिलाड़ी की एंट्री हुई है। एंटीगा के विकेटकीपर-बल्लेबाज ज्वेल एंड्रयू को टीम में मौका मिला है। वहीं ब्रेंडन किंग और शेरफाने रदरफोर्ड की टीम में एंट्री हुई है।

    20 सीरीज की शुरुआत 13 अक्तूबर से
    T20 सीरीज की शुरुआत 13 अक्तूबर से हो रही है। दूसरा मैच 15 और तीसरा मैच 17 अक्तूबर को खेला जाएगा। ये तीनों मैच डांबुला में होंगे। वहीं 20 अक्तूबर को पहला वनडे मैच होगा। दूसरा और तीसरा वनडे 23 और 26 अक्तूबर को होगा। ये तीनों मैच पल्लेकेले इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जाएंगे।

    वेस्टइंडीज की T20 टीम: रोवमैन पावेल (कप्तान), रोस्टन चेज (उप-कप्तान), फाबियान एलन, एलीक एथानाज, आंद्रे फ्लेचर, टैरेंस हिंड्स, शाई होप, अल्जारी जोसेफ, शमार जोसेफ, ब्रेंडन किंग, एविन लुइस, गुडकेश मोती, शेरफाने रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, शामार स्प्रिंगर।

    वेस्टइंडीज के वनडे टीम: शाई होप (कप्तान), अल्जारी जोसेफ, ज्वेल एंड्रयू, एलिक एथानाज, कैसी कार्टी, रोस्टन चेज, मैथ्यू फोर्ड, शमार जोसेफ, ब्रेंडन किंग, एविन लुइस, गुडकेश मोती, शेरफाने रदरफोर्ड, जेडन सील्स, रोमारियो शेफर्ड, हेडन वॉल्श जूनियर।

    Related Posts

    IND vs PAK चैंपियंस ट्रॉफी 2025: टिकटों की बिक्री शुरू, कीमत 3 हजार रुपये से शुरू

    February 3, 2025

    अभिषेक शर्मा की विस्फोटक बल्लेबाजी पर मेंटर युवराज सिंह ने क्या कहा?

    February 3, 2025

    बीपीएल में फ्रेंचाइजी की ओर से फीस का भुगतान न होने से विदेशी खिलाड़ी हो रहे परेशान

    February 3, 2025

    बीसीसीआई ने मंधाना को सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेटर का अवार्ड दिया 

    February 2, 2025

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर दूसरी बार जीता अंडर 19 टी20 विश्व कप 

    February 2, 2025

    हिना पाकिस्तान पुरुष क्रिकेट टीम की मैनेजर बनने वाली पहली महिला बनीं 

    February 2, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    डबरी निर्माण से बदली बस्तर के किसान सोनधर की तकदीर, जल संरक्षण के साथ आजीविका को मिली नई उड़ान….

    July 14, 2026

    बालोद में ‘मोर गांव-मोर पानी’ महाअभियान बना जनआंदोलन, 2.85 लाख जल संरचनाओं से बढ़ी जल संचयन क्षमता….

    July 14, 2026

    राजिम की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी, बना नगर पालिका : राज्य शासन ने जारी की अधिसूचना….

    July 14, 2026

    विघटित परिवहन निगम के दिवंगत कर्मचारियों के आश्रितों को मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति : नीति बनाने समिति गठित…..

    July 14, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.