Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»खेल»वर्ल्ड कप में सफर जारी रखने के लिए, टीम इंडिया के लिए अब हर मैच है फाइनल
    खेल

    वर्ल्ड कप में सफर जारी रखने के लिए, टीम इंडिया के लिए अब हर मैच है फाइनल

    By October 5, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    वर्ल्ड कप में सफर जारी रखने के लिए, टीम इंडिया के लिए अब हर मैच है फाइनल
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    न्यूजीलैंड के खिलाफ T20 वर्ल्ड कप में हार के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम मुश्किलों में फंस गई है. उसे अब सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए बाकी बचे तीन मैचों में जीत हासिल करनी होगी. टीम इंडिया के लिए तीनों मैच 'करो या मरो' वाले बन गए हैं. एक भी मैच में हार के बाद हरमनप्रीत कौर की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी. ऐसे में उसे सबसे पहले पाकिस्तान को हराना होगा. उसके बाद श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया को मात देनी होगी.

    भारत के लिए पाकिस्तान की चुनौती
    पाकिस्तान के खिलाफ मैच भारत के लिए आसान नहीं होगा. पाकिस्तान ने हाल ही में एशिया कप चैंपियन श्रीलंका को 31 रनों से हराकर भरोसा बढ़ाया है. पाकिस्तान के पास गेंदबाजी ऑलराउंडर फातिमा सना के रूप में एक युवा कप्तान है. श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले के दौरान सना ने शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने अपनी टीम को 12.3 ओवर में 72/5 के स्कोर से उबार लिया. सना ने तीन चौके और एक छक्का लगाते हुए 20 गेंदों में तेजतर्रार 30 रन बनाए. उन्होंने 150.00 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान को 117 रनों के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया. इसके बाद 10 रन देकर 2 विकेट लेकर टीम को जीत दिलाई.

    दुबई में भारत-पाकिस्तान की टक्कर
    दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारत बनाम पाकिस्तान के बीच होने वाले आगामी मुकाबले का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा. टूर्नामेंट की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी+ हॉटस्टार ऐप पर हो रही है. यह मैच दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा.

    दोनों टीमें इस प्रकार हैं
    भारत टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), यस्तिका भाटिया (विकेटकीपर), शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, जेमिमा रोड्रिग्ज, ऋचा घोष (विकेटकीपर), पूजा वस्त्राकर, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह, दयालन हेमलता, आशा शोभना, राधा यादव, श्रेयंका पटिल, सजीवन सजना.

    पाकिस्तान टीम: मुनेबा अली (विकेटकीपर), गुल फेरोजा, सिद्रा अमीन, निदा दार, फातिमा सना (कप्तान), आलिया रियाज, तूबा हसन, सदाफ शमास, नशरा संधू, डायना बाइग, इराम जावेद, ओमाइमा सोहेल, सैयदा अरूब शाह, तस्मिया रुबाब.

    Related Posts

    IND vs PAK चैंपियंस ट्रॉफी 2025: टिकटों की बिक्री शुरू, कीमत 3 हजार रुपये से शुरू

    February 3, 2025

    अभिषेक शर्मा की विस्फोटक बल्लेबाजी पर मेंटर युवराज सिंह ने क्या कहा?

    February 3, 2025

    बीपीएल में फ्रेंचाइजी की ओर से फीस का भुगतान न होने से विदेशी खिलाड़ी हो रहे परेशान

    February 3, 2025

    बीसीसीआई ने मंधाना को सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेटर का अवार्ड दिया 

    February 2, 2025

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर दूसरी बार जीता अंडर 19 टी20 विश्व कप 

    February 2, 2025

    हिना पाकिस्तान पुरुष क्रिकेट टीम की मैनेजर बनने वाली पहली महिला बनीं 

    February 2, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    लोकसुरों में गूंजा छत्तीसगढ़ का लोकमन, ‘लोरिक चंदा’ से ददरिया-चंदैनी तक बिखरी संस्कृति की रंगत…..

    September 8, 2026

    हम सभी को मिलकर कोरबा को पूर्ण साक्षर जिला बनाना है – कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन…..

    September 8, 2026

    को-ऑपरेटिव बैंको में रिक्त पदों की भर्ती की कार्यवाही में लाए तेजी : मंत्री केदार कश्यप…..

    September 8, 2026

    राज्यपाल रमेन डेका से अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य मुलाकात….

    September 8, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.